रक्सौल पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बैठक,चमकी बुखार को ले कर चौपाल लगाने और गाडा सिल वैक्सिंनेशन पर जोर
रक्सौल।(Vor desk)।
रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सभागार में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलेटरों के साथ वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों और समन्वयकों ने भाग लिया, जिनमें बीसीएम सुमित सिन्हा, जय प्रकाश कुमार, देवेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार सिंह और सौरभ मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक के दौरान डॉ. जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नया सर्वे कर 'ड्यू लिस्ट' को तत्काल अपडेट करें। विशेष रूप से परिवार नियोजन क...









