दरभंगा-रक्सौल रेलखंड की जमीन होगी डिजिटल निगरानी में, अतिक्रमण पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
रक्सौल। (Vor Desk)रेलवे अब अपनी जमीन की सुरक्षा, पारदर्शी प्रबंधन और अतिक्रमण रोकने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा ले रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत दरभंगा-रक्सौल रेलखंड की रेलवे भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। रेलवे की इस पहल को अतिक्रमण पर लगाम लगाने और राजस्व हानि रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत तैयार होगा डिजिटल डेटाबेस
रेलवे द्वारा “ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम” के अंतर्गत रेलवे भूमि की ऑनलाइन मैपिंग और डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे की प्रत्येक जमीन का विस्तृत ब्यौरा सिस्टम में अपलोड किया जाएगा।इस डिजिटल रिकॉर्ड में जमीन की सीमा, वर्तमान उपयोग, स्थिति और संबंधित तकनीकी विवरण दर्ज रहेगा, जिससे अधिकारी किसी भी समय ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से अतिक्रमण...









