पूर्वी चंपारण में उर्वरक कालाबाजारी और तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: आदापुर में खाद गोदाम सील, भारी मात्रा में यूरिया जब्त
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के कड़े निर्देश पर जिले के सीमावर्ती प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद ने कई उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिससे खाद माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने आदापुर प्रखंड के यमुनापुर स्थित मेसर्स विजय खाद बीज भंडार और श्यामपुर चौक स्थित विजय खाद भंडार के गोदामों की गहन जांच की। जांच के दौरान स्टॉक में भारी अनियमितता उजागर हुई; पीओएस (पाॅस) मशीन में प्रदर्शित उर्वरक की मात्रा और गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। स्टॉक मिलान न होने और सरकारी नियमों के उल्लंघन के आरोप...









