Sunday, September 6

सीमांचल

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3.9 किलो गांजा बरामद, नेपाली तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3.9 किलो गांजा बरामद, नेपाली तस्कर गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और महुआवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 3.9 किलोग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, महुआवा थाना क्षेत्र के विश्वासनी गांव में छापेमारी के दौरान रोहित कुमार (पिता–किशोरी साह), निवासी संतगंज, थाना कवाही, जिला बारा (नेपाल) को गांजा के साथ दबोचा गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत महुआवा थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और जिला पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष न...
सीमावर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण

सीमावर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने महत्वपूर्ण पहल की है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम (वित्तीय वर्ष 2026-27) के तहत बाह्य सीमा चौकी महादेवा के कार्यक्षेत्र स्थित ग्राम महादेवा में 30 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र की 15 महिलाओं का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सिलाई-कटाई का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर 47वीं वाहिनी के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह ने कहा कि एसएसबी का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने प्र...
रक्सौल के नए एसडीएम बने नागमणि कुमार वर्मा, आईआईटी इंजीनियर और शिक्षक के रूप में भी दे चुके हैं योगदान!

रक्सौल के नए एसडीएम बने नागमणि कुमार वर्मा, आईआईटी इंजीनियर और शिक्षक के रूप में भी दे चुके हैं योगदान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पहले ही प्रयास में BPSC में हासिल की थी 22वीं रैंक, IIT इंजीनियर से शिक्षक और फिर बने प्रशासनिक अधिकारी रक्सौल। (VoR डेस्क)बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत नागमणि कुमार वर्मा को रक्सौल का नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। वे वर्तमान में जमुई में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे। अपनी मेधा, संघर्ष और सादगीपूर्ण जीवनशैली के कारण नागमणि की पहचान एक प्रेरणादायी अधिकारी के रूप में रही है। नवादा के रहने वाले हैं नागमणि बिहार के नवादा जिले के रामनगर निवासी नागमणि कुमार वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक बृजनंदन प्रसाद के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2023 की बीपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण करते हुए 22वीं रैंक प्राप्त की थी। उस वर्ष नवादा जिले से टॉप-25 में स्थान बनाने वाले वे एकमात्र अभ्यर्थी थे। स्कूल से लेकर IIT तक शानदार शैक्षणिक सफर नागम...
रामगढ़वा में 97 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तारकोठी रोड में छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

रामगढ़वा में 97 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तारकोठी रोड में छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(Vor desk) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़वा पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सानु कुमार, पिता मनु प्रसाद, निवासी कोठी रोड रामगढ़वा तथा अजय महतो, पिता भरत महतो, निवासी रामगढ़वा गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीब कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कोठी रोड में विकास के घर के सामने पोखरा के किनारे स्थित चापाकल के पास छापेमारी की। इस दौरान वहां खड़े दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 97 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्...
रक्सौल में माहेर ममता निवास के चार नए सेवा भवनों का लोकार्पण, असहाय महिलाओं की सेवा को मिलेगा नया विस्तार

रक्सौल में माहेर ममता निवास के चार नए सेवा भवनों का लोकार्पण, असहाय महिलाओं की सेवा को मिलेगा नया विस्तार

raxaul, raxaul border, raxaul news, raxaul.in, raxauldaily, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डीआईजी हरि प्रकाश समेत प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन, 'मां का घर' की सेवा भावना को सराहा रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल अनुमंडल के कनना स्थित माहेर ममता निवास में रविवार को नवनिर्मित चार सेवा भवनों का लोकार्पण प्रशासनिक, न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में गरिमामय समारोह के बीच संपन्न हुआ। वर्षों से असहाय, निराश्रित, दिव्यांग, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़ी महिलाओं की सेवा में जुटी संस्था के लिए यह अवसर ऐतिहासिक और भावनात्मक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसबी, बेतिया के डीआईजी हरि प्रकाश, 47वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, एसडीपीओ मनीष आनंद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, भूमि पत्तन (लैंड पोर्ट) रक्सौल के प्रशासक कुमार...
रक्सौल में 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली समेत तीन तस्कर दबोचे

रक्सौल में 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली समेत तीन तस्कर दबोचे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल के दो और रक्सौल का एक युवक गिरफ्तार, बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त रक्सौल।(Vor desk)सीमावर्ती शहर रक्सौल में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने होटल नकाशा एरिया, रेलवे स्टेशन रोड और नागा रोड स्थित जिला परिषद मार्केट क्षेत्र में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नेपाल के मकवानपुर जिले के दिपेश थिंग (22) एवं सागर कार्की (24) तथा रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या-20 निवासी टार्जन आलम (26) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से कुल 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बराम...
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर रक्सौल में गोष्ठी व वृहद वृक्षारोपण

भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर रक्सौल में गोष्ठी व वृहद वृक्षारोपण

raxaul, raxaul border, raxaul news, raxaul.in, raxauldaily, rxl, Times of raxaul, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल ने शुक्रवार को 64वें स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक सौनाहा माई मंदिर परिसर में गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि और "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद मंदिर के पुजारी चंद्रिका दास के संयोजन में औषधीय, फलदार, छायादार एवं अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों का रोपण किया गया तथा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने परिषद की 64 वर्षों की सेवा, संस्कार और समर्पण की परंपरा पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह एवं सह संयोजक अजय कुमार ने परिषद की स्थापना यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी 1963 को डॉ. सूरज प्रकाश, लाला हंसराज गुप्ता सहित अन्य राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों ने इसकी स्थाप...
रक्सौल में 6.88 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल में 6.88 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एक सीएनजी टेम्पो, दो बाइक, चार मोबाइल व भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद; एसडीपीओ मनीष आनंद ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.88 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक सीएनजी टेम्पो, दो बाइक, चार स्मार्ट मोबाइल फोन, 10,090 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 2,720 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। इस कार्रवाई की पुष्टि एसडीपीओ मनीष आनंद ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में की। गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार (पिता बच्चू बैठा), रक्सौल थाना क्षेत्र के कोइरिया टोला वार्ड-24 निवासी 26 वर्षीय विवेक कुमार (पिता स्व. विनोद प्रसाद कुशवाहा), भगवानपुर क्षेत्र के कोइरिहार निवासी 35 वर्षीय श्यामबा...
राजस्थान का दूल्हा 14 वर्षीय नाबालिग से शादी करने बिहार बॉर्डर पहुंचा, रक्सौल में मानव तस्करी की आशंका में चार गिरफ्तार

राजस्थान का दूल्हा 14 वर्षीय नाबालिग से शादी करने बिहार बॉर्डर पहुंचा, रक्सौल में मानव तस्करी की आशंका में चार गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
: बाल विवाह की आड़ में लंबे समय से चल रहे गिरोह की गतिविधियों पर संयुक्त कार्रवाई, दूल्हे समेत चार राजस्थान निवासी गिरफ्तार; 35 वर्षीय युवक कर रहा था 14 वर्षीय बच्ची से शादी रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-नेपाल सीमा क्षेत्र में बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के एक संदिग्ध प्रयास का खुलासा हुआ है। राजस्थान का 35 वर्षीय युवक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए रक्सौल पहुंचा था, लेकिन शादी की रस्म पूरी होने से पहले ही संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर उसे उसके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस तरह की गतिविधियां पहले से संचालित होने की आशंका है और गरीब परिवारों को पैसे, गहने व घरेलू सामान का लालच देकर नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जाती रही है। बुधवार को प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण को गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान के कुछ लोग रक्सौल ...
रक्सौल के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने संभाला पदभार,हुआ स्वागत!

रक्सौल के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने संभाला पदभार,हुआ स्वागत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग को बताया प्राथमिकता रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विदित हो कि पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा का स्थानांतरण रामगढ़वा प्रखंड में हो गया है, जहां उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। उनके स्थान पर प्राण रंजन प्रसाद को रक्सौल प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!