298 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़े कदम
बीपीसीएल की सीएसआर योजना के तहत रक्सौल में वितरण समारोह, बच्चों समेत पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के लाभार्थियों को मिला सहयोग
रक्सौल।(Vor desk)। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बुधवार को रक्सौल के एयरपोर्ट रोड स्थित नवजीवन विकास केंद्र में पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के 298 दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग बच्चों के बीच उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन संस्था मशाल, पटना द्वारा किया गया। उपकरण मिलने के बाद बच्चों और अन्य लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अभिभावकों ने कहा कि इससे उनके बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगी है।
समारोह का शुभारंभ रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट रजत मिश्रा, बीपीसीएल के सीनियर मैनेजर (एचआर) नितीश भारती, रक्सौल पीएचसी के प्रभारी च...









