नेपाल के गृहमंत्री का इंडो नेपाल बॉर्डर पर सीक्रेट मिशन:बिहार सीमा पर भेष बदल कर गुप-चुप लिया सीमा का जायजा,मची खलबली!
काली टोपी, मास्क, चश्मा और हाफ टी-शर्ट ,हाफ पैंट पहनकर सीमा क्षेत्र पहुंचे गृहमंत्री गुरुङ ने रक्सौल सहित चंपारण से लगे नेपाल भारत सीमा का लिया जायजा
गृहमंत्री सुदन गुरुंग के औचक सीमा निरीक्षण से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल, तस्करी पर स्थानीयों से ली जानकारी
रक्सौल से लगे वीरगंज के सिर्सिया बॉर्डर पर गृहमंत्री को स्थानीयों ने बताई तस्करी की हकीकत, सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत का लगाया आरोप
हाल ही में पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात के बॉर्डर निरीक्षण के बाद गृह मंत्री का दौरा चर्चे में
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुङ द्वारा बिहार से लगे नेपाल के बारा और पर्सा जिले के विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट का बिना पूर्व सूचना के वेश भूसा छुपा कर औचक निरीक्षण किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है।सीमा समस्या को ले कर दोनों देशों के बीच अ...









