Tuesday, April 28

ब्रेकिंग न्यूज़

वोट अधिकार यात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा की लड़ाई है : संतोष जायसवाल

वोट अधिकार यात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा की लड़ाई है : संतोष जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। महागठबंधन द्वारा वोट अधिकार यात्रा के अंतिम दिन पटना में समापन व जनता के हुजूम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने स्वागत किया है। इस दौरान बुधवार को राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की धरती पर महागठबंधन के नेता राहुल गांधी व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा ऐतिहासिक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता में नया उत्साह और राजनीतिक चेतना का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है।उन्होंने बताया कि यात्रा में जिस प्रकार गांव-गांव और कस्बों से लोग निकलकर शामिल हो रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि आम जनता बदलाव चाहती है। बिहार की सड़कों पर उमड़ी भीड़ इस ...
कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्सौल में धूम धाम से आयोजित हुआ बलभद्र पूजा,बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु!

कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्सौल में धूम धाम से आयोजित हुआ बलभद्र पूजा,बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को रक्सौल के मछली बाजार में बलभद्र पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य यजमान के रूप में जितेन्द्र कुमार सपत्नीक पूजा की वेदी पर बैठे और वैदिक मंत्रोचारण के बीच भगवान बलभद्र की पूजा की गयी. विधि विधान के साथ पूजा के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा पूजा पंडाल से निकलकर मेन रोड, स्टेशन रोड, एक्सचेंज रोड होते हुए रामजानकी मंदिर के परिसर में पहुंची, जहां कुम्हार से भगवान बलभद्र को लेकर वापस शोभा यात्रा पूजा पंडाल में पहुंची. जिसके बाद पूजा को संपन्न करा आरती के बाद पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि अपने कुल देवता की पूजा इतने भव्यता के साथ करना काफी अच्छी प...
नगर परिषद बोर्ड की बैठक:जल -नल योजना की हुई समीक्षा,सफाई के लिए एनजीओ को अधिकृत करने के मुद्दे पर हुई चर्चा!

नगर परिषद बोर्ड की बैठक:जल -नल योजना की हुई समीक्षा,सफाई के लिए एनजीओ को अधिकृत करने के मुद्दे पर हुई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद के सभा कक्ष में सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास और आम जनता की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी ने की और संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया । इस दौरान शहर की उन प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा हुई जिनसे रक्सौल के लोग रोज़ाना जूझ रहे हैं।बैठक में पूर्व निर्धारित सात विचारणीय बिंदुओं यथा बैठक की समीक्षा एवं सम्पुष्टि, नल-जल योजना की समीक्षा, साफ-सफाई कार्य की समीक्षा, विकासात्मक योजनाओं के चयन पर विचार, पूराने खराब स्ट्रीट लाइट एवं मेन रोड से हटाए गए लाइट के मरम्मति एवं अधिष्ठापन पर विचार, राजस्व संग्रह एवं इसको बढ़ोतरी तथा अन्यान्य पर चर्चा हुई।*प्रमुख एजेंडा और शहर की समस्याएंबैठक में नल-जल योजना की धीमी गति एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा। पार्षदों ने स्वीकार किया कि हर ...
हादसे में घायल आशीष और अमित की पटना इलाज के दौरान मौत,नाजुक डब्ल्यू का हुआ ऑपरेशन

हादसे में घायल आशीष और अमित की पटना इलाज के दौरान मौत,नाजुक डब्ल्यू का हुआ ऑपरेशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मोतिहारी से रक्सौल लौटते समय हुए एनएच 527डी अंतर्गत रक्सौल सुगौली सड़क खंड के गमहरिया चौक के पास को हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान दो युवक की मौत हो गई । इस घटना में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 7 लोग घायल हुए थे। रविवार को आशीष की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। इससे पहले रक्सौल नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 निवासी अमित कुमार की मौत भी पटना में इलाज के दौरान बीते दिनों हो गई थी। जानकारी के मुताबिक,घायलों को पहले रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण अमित और आशीष को पटना रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इसमें रौशन यादव का पुत्र अमित मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला था,जबकि मनोज राय का पुत्र आशीष भी कंगाली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया का ...
हरैया पुलिस ने 42.155 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

हरैया पुलिस ने 42.155 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के हरैया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूवाहा गांव से 42.155 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक,पकड़े गए तस्कर की पहचान पप्पू कुमार (पिता सोनालाल यादव उम्र 27 वर्ष साकिन भालूवाहा) के रूप में हुई है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि युवक को 42.155 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर हरैया थाना कांड संख्या 108/25 दिनांक 31/08/25 धारा 8(c)/20(b)(ii)(c)/22(c)/23(c)/29 ndps दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।उक्त गांजा नेपाल से भारत के तरफ लाया जा रहा था,इसी बीच गुप्त सूचना पर पुलिसिया करवाई में यह सफलता मिली। ...
नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याण समिति के भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव में पार्षद सोनू गुप्ता हुए सम्मानित 

नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याण समिति के भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव में पार्षद सोनू गुप्ता हुए सम्मानित 

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याणकारी सेवा समिति द्वारा भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजन का एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत और नेपाल के कलवार समाज से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस आयोजन में कई प्रमुख  पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  एवं भारत नेपाल  राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जायसवाल,  समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार, और वीरगंज से राष्ट्रीय सदस्य प्रेम गुप्ता,राजद नेता और रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 के पार्षद सोनू गुप्ता शामिल थे। इस अवसर पर पार्षद सोनू गुप्ता को समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान और सक्रियता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद, उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट...
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे,भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट,50हजार का इनाम घोषित!

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे,भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट,50हजार का इनाम घोषित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतराष्ट्रीय विमान स्थल के माध्यम से ब रास्ते नेपाल तीन पाक आतंकी की बिहार सीमा में आतंकी घटना को अंजाम देने की नीयत से घुसने संबंधी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद से बिहार नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।इस संबंध में मोतिहारी जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने एक बयान जारी कर तीनो पाकिस्तानी आतंकी पर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया है। एसपी ने कहा कि खुफिया विभाग के बाद से तीन पाक नागरिक पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है,जिला हाई अलर्ट पर है ।सभी थानों को सूचित कर सघन जांच की जा रही है।यहां बता दे कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में इन तीन पाक आतंकी के बिहार सीमा में नेपाल के रस्ते बिहार में आने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी हसनैन हुसैन, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान भारत में ...
राहुल -तेजस्वी के वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट हों महागठबंधन कार्यकर्ता:रवि मस्करा

राहुल -तेजस्वी के वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट हों महागठबंधन कार्यकर्ता:रवि मस्करा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।महागठबंधन की ऐतिहासिक वोट अधिकार यात्रा के क्रम में बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं यूथ आइकन राहुल गांधी आज 28 अगस्त 2025 को को ढाका होते हुए मोतिहारी आयेंगे,जहां से वे सेमरा होते हुए छपवा रुकेंगे।तैयारियों का जायजा लेने के बाद राजद नेता सह जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह यात्रा बिहार ही नहीं देश में बदलाव लाएगी।एनडीए काल में देश में छाए अंधेरे में रौशनी देने का काम करेगी। वोटरों की हकमारी नहीं होने दिया जायेगा। एनडीए की वोट चोरी की साजिश सफल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण में सुबह 10 बजे ढाका प्रवेश होते हुए मोतिहारी शाम 5 बजे बापू प्रेक्षागृह में जनता को संबोधित करेंगे। उनके बाद सेमरा, वनशपती माई एवं देर शाम 7 बजे छपवा का कार्यक्रम है।श्री मस्करा ने बताया कि रक्सौल विधानसभा के कार्यकर्ता तथा नेतागण सेमरा से...
रक्सौल के सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर आयोजित भव्य ज्योति एवं जागरण में झूमे श्रद्धालु!

रक्सौल के सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर आयोजित भव्य ज्योति एवं जागरण में झूमे श्रद्धालु!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मुख्य पथ स्थित सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में ज्योति एवं जागरण का आयोजन हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर निर्माता धानोठिया परिवार द्वारा बेहद भव्य रूप से हर्षोल्लास से गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । इस वर्ष भी भी पंडित आमोद मिश्रा के संयोजन में यजमान नरेश अग्रवाल ने सपत्नीक पूजा -अर्चना की । इस अवसर पर नरकटियागंज से पधारे नरकटिया माई जागरण मंडल के जागरण कलाकार शैलेश मिश्रा,सोनू मिश्रा,सुमन सरगम आदि की टीम ने सुमधुर भजनों से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब झुमाया । इस मौके पर रमेश अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी ,जीतेन्द्र कुशवाहा, राजकिशोर राय भगतजी, उमेश सिकारिया,लायन बिमल कुमार सर्राफ, रजनीश प्रियदर्शी,,राकेश कुशवाहा , शम्भु प्रसाद...
श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति द्वारा रक्सौल में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव आयोजित,पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे श्रद्धालु!

श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति द्वारा रक्सौल में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव आयोजित,पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे श्रद्धालु!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। गणेश चतुर्थी पर बुधवार से पंच दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव का शुरुआत श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति, बैंक रोड/स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल में हुआ ।विघ्नहर्ता श्री मंगलमूर्ति गणेश के कलश यात्रा के बाद पटाखे एवं शंख ध्वनि के साथ पट खुला।वहीं,वैदिक रीति से पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ । साथ ही रक्सौल की बेटियां प्रवीन सिस्टर्स द्वारा बहुत ही मनमोहक रात्रि जागरण और झांकी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इनके द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम, हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की इत्यादि जैसे गीत नृत्य प्रस्तुति से सारा वातावरण भक्ति रस डूब गया ।पड़ोसी देश नेपाल से आई अंजलि गुप्ता ने भी भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया,जिसमे पंडाल में उपस्थित सारे भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए ।समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव पप्पू रौनियार, कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी के साथ रंजीत बरनवाल, ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!