रक्सौल: बैंक रोड निर्माण में गुणवत्ता पर विधायक प्रमोद सिन्हा सख्त, निर्माण कार्य का लिया जायजा
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाले वार्ड संख्या 6 और 12 में निर्माणाधीन बैंक रोड के सड़क व नाला निर्माण कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा ने स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के अंतर्गत अगस्त 2025 से कार्यारंभ हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना के भौतिक निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की सुस्त रफ्तार और मानकों के पालन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रमोद सिन्हा ने मौके पर उपस्थित संवेदकों और अभियंताओं को कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि रक्सौल के विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक रोड स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के आवागमन का मुख्य मार्ग है, इसलिए सड़क की मजबूती और जल निकासी की व्यवस्था अत्...









