वाहन से 78 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
रामगढ़वा।(Vor desk)। रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर पहाड़पुर निवासी राजेश मांझी है, जिसे पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास से उस समय दबोचा जब वह काले रंग की महिंद्रा गाड़ी में गांजा छुपाकर ले जा रहा था। इस सफलता की जानकारी डीएसपी मनीष आनंद ने मीडिया को दी।
डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध महिंद्रा एसयूवी गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 78 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी को जब्त कर लिया और तस्कर राजेश मांझी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान राजेश ने खुलासा किया कि नशीले पदार्थों की यह भारी खेप पहाड़पुर इलाके के ही किसी बड़े सिंड...









