विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी: डीएम सौरभ जोरवाल
चम्पापुर में रक्सौल अनुमंडल की समीक्षा बैठक: डीएम सौरभ जोरवाल ने ग्राम कचहरी का किया लोकार्पण, सुनी जनसमस्याएं
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता या पारदर्शिता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुवार को रामगढ़वा प्रखंड की चम्पापुर पंचायत सरकार भवन के सभागार में आयोजित रक्सौल अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया।
बैठक के दौरान रक्सौल, आदापुर, छौंड़ादानों और रामगढ़वा प्रखंडों में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, राजस्व और पीएचईडी (PHED) विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समी...









