54हजार करोड़ की लागत से बनेगा रक्सौल- हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम
रक्सौल से हल्दिया पोर्ट को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस वे का निर्माण 2028 तक होगा,बढ़ेगी कनेक्टिवी,व्यापार में होगा इजाफा
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक छह लेन वाला एक आधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा. इसकी लंबाई करीब 650 से 719 किलोमीटर के बीच होगी और निर्माण पर लगभग 54 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके अलाइनमेंट को स्वीकृति दे दी है और जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
कहां-कहां से होकर गुजरेगी सड़कयह एक्सप्रेसवे बिहार के पूर्वी चंपारण से शुरू होकर शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और जमुई होते हुए झारखंड के देवघर, दुमका और जामताड़ा जिलों से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल ...








