Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

198 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, दो हुए फरार!

198 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, दो हुए फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। एक अभियान के तहत हरैया पुलिस ने 198 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि डंकन हॉस्पिटल के पास कुछ तस्कर स्मैक की डिलिवरी करने वाले हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर चिंहित इलाके में निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही तस्कर स्मैक की डिलिवरी देने डंकन हॉस्पिटल की ओर बढ़ा, वैसे ही निर्मला पैलेस के पास पनटोका जाने रास्ते के पहले से तैनात पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान दो अन्य तस्कर जो उसी मोटरसाइकिल पर सवार थे, मोटरसाइकिल से उतर कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के जोकियारी गांव निवासी शंकर महतो के पुत्र रविन्द्र कुशवाहा के रूप में...
आदापुर:ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत,परिजनो में मचा कोहराम

आदापुर:ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत,परिजनो में मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)।आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर रेलवे ढाला- औरैया मुख्य पथ के पुराने राईस मिल के समीप सोमवार को दोपहर बाद ट्रैक्टर से कुचल कर एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मूर्तिया गाँव निवासी हजरत अली के ट्रैक्टर पर गाँव के ही अबुल हसन का दस वर्षीय पुत्र मो. नबिउलाह बैठा था और उतरने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।बुरी तरह घायल बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।अचानक घटित इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। बच्चे के मौत की खबर सुन उसकी मां बार बार बेहोश हो जा रही है। पिता घर से बाहर है।उन्हें भी घटना की सूचना मिल चुकी है। इधर, इस आशय की पुष्टि करते हुए मुखिया कलमा खातून के पति पूर्व मुखिया सफी अहमद ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी है, जबकि थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि घटनास्थ...
रक्सौल बॉर्डर से लड़की को किया गया रेस्क्यू ,सोशल मीडिया वाला नेपाली दोस्त गिरफ्तार

रक्सौल बॉर्डर से लड़की को किया गया रेस्क्यू ,सोशल मीडिया वाला नेपाली दोस्त गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एसएस बी 47वीं बटालियन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ,प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण व न्याय नेटवर्क परियोजना के संयुक्त अभियान में रक्सौल बॉर्डर से एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया है।वहीं,सोशल मीडिया वाला नेपाली दोस्त को गिरफ्तार किया गया है,जो, झांसा दे कर उसे नेपाल ले जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल स्थित इंडियन ऑयल डीपो के पास से इन्हें नेपाल की ओर जा रहे वक्त नियंत्रण में लिया गया।जब बच्ची व व्यक्ति से काउंसलिंग किया गया तो बच्ची ने बताया की कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से ये व्यक्ति हम से बात करता आ रहा है। आज घर वालों को बिना बताए हुए घर से भाग कर मुझे घोड़ासहन स्टेशन आने के लिए बोला था वहां से अपने साथ ट्रेन के माध्यम से यहां लाया हैं और मुझे नेपाल ले जा रहा था। वहां जाकर शादी करते फिर नौकरी कर के अपना जीवन व्यक्तित करते।कि...
पंजाब भेजने के लिए रखा गया दो करोड़ रुपए का अफीम बरामद, तीन अंतराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार!

पंजाब भेजने के लिए रखा गया दो करोड़ रुपए का अफीम बरामद, तीन अंतराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।झारखंड के चतरा जिले का कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अनूप यादव समेत तीन तस्करों कोबिहार एसटीएफ की विशेष टीम और रामगढ़वा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में करोड़ों की अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुगौली-रामगढवा के बीच भैंसड़ा गांव स्थित पावरग्रिड के पास एक आम के बगीचे में मादक पदार्थों की बड़ी खेप की डील होने वाली है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और रामगढ़वा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झारखंड चतरा निवासी अनूप यादव, मंटू पासवान और गया जिले का अर्जुन पासवान गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चार किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करों के पास से 7 मोबाइल फोन व 2 लाख 40 हजा...
ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में मदर्स डे का दिल छू लेने वाला आयोजन,’ बच्चों ने जब गाया-तू कितनी अच्छी है,कितनी प्यारी है..तो भावुक हो या माहौल !

ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में मदर्स डे का दिल छू लेने वाला आयोजन,’ बच्चों ने जब गाया-तू कितनी अच्छी है,कितनी प्यारी है..तो भावुक हो या माहौल !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर एक दिल छू लेने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को पंकज वाटिका वेंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति अपने प्यार और सम्मान को अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया। *कार्यक्रम की शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई की अध्यक्षा सोनू काबरा, सुशीला देवी, सीमा वर्णवाल, प्रियंका सोनी एवं ग्रो जीनियस प्ले स्कूल की निर्देशिका शिखा रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद राष्ट्रगान और शारदा कला केन्द्र की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। *भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सबको किया भावुक* कार्यक्रम में बच्चों ने जब "कितनी अच्छी है"कितनी भोली है,कितनी प्यारी है,मेरी मां जैसे गीत" गाए तो माहौल भावुक हो ...
रक्सौल परिषद की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025/26 का बजट सर्वसम्मति से पारित,सभापति धुरपति देवी ने कहा -‘बजट सिटीजन फ्रेंडली ,होगा रक्सौल नगर का विकास’

रक्सौल परिषद की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025/26 का बजट सर्वसम्मति से पारित,सभापति धुरपति देवी ने कहा -‘बजट सिटीजन फ्रेंडली ,होगा रक्सौल नगर का विकास’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 1 अरब 34 करोड़ 97 लाख 33 हजार 220 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभापति धुरपति देवी ने कहा कि यह बजट विकासोन्मुखी, गरीबोन्मुखी और सिटीजन फ्रेंडली है, जो रक्सौल नगर के विकास को गति प्रदान करेगा। बिना बजट के चल रही थी नगर सरकार विगत वित्तीय वर्ष में बजट पारित नहीं होने के कारण नगर सरकार बिना बजट के ही चल रही थी। लेकिन इस बार सर्वसम्मति से बजट पारित होने से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति ने कहा कि बजट पारित होने से रक्सौल नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और नए योजनाओं का कार्यान्वयन हो सकेगा। वार्ड पार्षदों का सहयोग बैठक में वार्ड पार्षदों ने मतभेदों को भुलाकर रक्सौल नगर के विकास और हित में बजट पारित किया। सभापति धुरपति देवी ने वार्ड ...
रक्सौल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क दुर्घटना में दुल्हन घायल, भाभी की मौत,सड़क जाम कर हंगामा

रक्सौल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क दुर्घटना में दुल्हन घायल, भाभी की मौत,सड़क जाम कर हंगामा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में एक दुखद सड़क दुर्घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शनिवार रात 8:30 बजे आईसीपी बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दुल्हन और उसके रिश्तेदारों को कुचल दिया, जिससे एक भाभी की मौत हो गई और दुल्हन बुरी तरह घायल हो गई।इस घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनो ने सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है ।मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।लोगों ने वाहन को पकड़ने ,न्याय देने और मुआवजा की मांग की है ।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि घटना काफी दुखद है,घायलों को एंबुलेंस से डंकन हॉस्पिटल ले जाया गया,लेकिन,काफी जख्मी होने से महिला की मौत हो गई है। क्या है घटना दुल्हन कुमारी शिभा के पिता उत्तिम पड़ित ने बताया कि उनकी बेटी की शादी रविवार को होनी थी और शनिवार रात को सिंह पुरहरैया ,नया बस्ती स्थित अपने घर स...
रक्सौल नगर सरकार बिना बजट के ही हो रही संचालित,पिछले वित्तीय वर्ष में भी बोर्ड से पास नहीं हुआ था बजट

रक्सौल नगर सरकार बिना बजट के ही हो रही संचालित,पिछले वित्तीय वर्ष में भी बोर्ड से पास नहीं हुआ था बजट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्टैंडिंग कमेटी से पास हुए बजट को बोर्ड से अनुमोदन का इंतजार आशा निराशा के बीच 10मई को बुलाई गई है विशेष बोर्ड बैठक,बजट पास कराने पर होगी चर्चा रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल की नगर सरकार बिना बजट के ही संचालित हो रही है।भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल एक अंतराष्ट्रीय शहर है।बजट पास नहीं होने से इसका असर यहां के विकास पर पड़ रहा है और अन्य नगरों महानगरों की तुलना में यह पिछड़ता जा रहा है।बजट पास नहीं होने का विपरीत हालात पिछले दो वित्तीय सत्र से कायम है।वर्ष 2022में चेयर मैन और डिप्टी चेयर मैन का डायरेक्ट चुनाव हुआ था,जिसके बाद वर्ष,2023-2024 के लिए बजट सदन से पारित हुआ था।इसके बाद पिछले वित्तीय वर्ष 2024-2025 का भी बजट बोर्ड से पारित नहीं हो सका था। हालांकि,स्टैंडिंग कमेटी से अंतरिम बजट पास हुआ और किसी तरह वित्तीय वर्ष बीत गया।दरअसल,सभापति और उप सभापति गुट की खेमेबाजी के कारण ...
54हजार करोड़ की लागत से बनेगा रक्सौल- हल्दिया  ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम

54हजार करोड़ की लागत से बनेगा रक्सौल- हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल से हल्दिया पोर्ट को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस वे का निर्माण 2028 तक होगा,बढ़ेगी कनेक्टिवी,व्यापार में होगा इजाफा रक्सौल।(Vor desk)। बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक छह लेन वाला एक आधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा. इसकी लंबाई करीब 650 से 719 किलोमीटर के बीच होगी और निर्माण पर लगभग 54 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके अलाइनमेंट को स्वीकृति दे दी है और जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. कहां-कहां से होकर गुजरेगी सड़कयह एक्सप्रेसवे बिहार के पूर्वी चंपारण से शुरू होकर शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और जमुई होते हुए झारखंड के देवघर, दुमका और जामताड़ा जिलों से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल ...
एसएसबी 47 की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं प्रयास संस्था के सहयोग से पश्चिमी चम्पारण की नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू,नेपाल ले जा रहा युवक धराया!

एसएसबी 47 की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं प्रयास संस्था के सहयोग से पश्चिमी चम्पारण की नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू,नेपाल ले जा रहा युवक धराया!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने एक लड़की को रेस्क्यू किया है ।साथ ही एक युवक को नियंत्रण में ले कर जांच और करवाई शुरू की है।पकड़ा गया युवक पश्चिमी चम्पारण जिला के नौतन थाना क्षेत्र का रहने वाला है,जिसके मानव तस्करी में संलिप्त होने की आशंका के मद्देनजर पुछ ताछ जारी है।जानकारी के अनुसार रक्सौल बॉर्डर से सीमा पार नेपाल की तरफ़ जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर रोकर पूछ ताछ किया गया तो लड़की व व्यक्ति द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण को दिया गया। जब लड़की की काउंसिलिंग की गई तो पता चला कि गांव के ही किसी व्यक्ति से महीनों से स्कूल जाने के क्रम में बात चित के दौरान दोस्ती हुई थी लड़की ने बताई कि काल्पनिक नाम मनोज कुमार सिंह हमे अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!