Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

भारत बन्द के क्रम में काठमांडू- दिल्ली राज मार्ग रहा घण्टों अवरुध्द,महागठबन्धन ने किया विरोध प्रदर्शन!

भारत बन्द के क्रम में काठमांडू- दिल्ली राज मार्ग रहा घण्टों अवरुध्द,महागठबन्धन ने किया विरोध प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ मंगलवार को भारत बन्द का आयोजन किया गया।इस क्रम में महागठबंधन नेताओं -कार्यकर्ताओं ने काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग को अवरुध्द कर रक्सौल में विरोध प्रदर्शन किया।जिससे घण्टों आवागमन बाधित रहा।इस दौरान शहर के कोइरी टोला नहर चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।टायर फूंके गए।धरना का आयोजन हुआ।उधर,रामगढ़वा,आदापुर व छौड़ादानो में भी विरोध प्रदर्शन हुए।नरकटिया विधान सभा के राजद विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने भी कृषि कानून का जम कर विरोध किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय 1919 में राॅलेट एक्ट काला कानून जो लाया था ठीक उसी प्रकार 101 वर्ष बाद किसान विरोधी कानून लाया गया है ।बार-बार सरकार जो किसान संगठन के नेतृत्वकर्ताओ से जो वार्ता जो कर रही है वो केवल बेनतीजा हो रहा है। जबकि किसान संगठनों का एक स्वर में कहना है कि क...
रामगढ़वा में यात्री बस पुल से नीचे गिरी, चालक की मौत

रामगढ़वा में यात्री बस पुल से नीचे गिरी, चालक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमहल चौक के समीप सोमवार की अहले सुबह रक्सौल से मोतिहारी की ओर जा रही मिश्रा बन्धु नामक यात्री बस पुल के रेलिंग से टकरा जाने के कारण नीचे गिर गयी ।जिसके कारण उक्त बस के चालक की मौत हो गयी ।मृत चालक राज किशोर हजरा पिता कवल हजरा ग्राम संग्राम पुर थाना संग्रामपुर का निवासी बताया जाता है ।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि सोमवार की अहले सुबह घटना के बाबत जानकारी मिली कि सेमहल चौक के पास एक यात्री बस पलट गई है ।सूचना मिलते रामगढ़वा पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बस से दबे चालक का शव को निकाला ।वही घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक का संतुलन खो गया था जिसके कारण बस पुल के रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गयी ।वही बस में चालक के अतिरिक्त कोई यात्री नही था ।थानाध्यक्ष ने बताय...
पत्रकार पर हमले की कोशिश, एनयूजेआई ने की अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग

पत्रकार पर हमले की कोशिश, एनयूजेआई ने की अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढ़वा।(vor desk )। सुगौली-रामगढ़वा पथ पर बोल्डरवा चौक के समीप शनिवार को रामगढ़वा के पत्रकार योगेंद्र यादव को अपराधियों ने सरेराह हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया। परन्तु ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर अपराधी अपने मनसूबे में कामयाब नही हो पाए। इस घटना में पत्रकार श्री यादव बाल-बाल बच गए। श्री यादव ने बताया कि सुगौली से रामगढ़वा लौट रहे थे इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों में से एक ने पिस्तौल निकल कर तान दिया। उसके बाद मैने लोगो को देखकर चिल्लाया तो अगल -बगल उपस्थित लोग भी पकड़ो-पकड़ो चिलाने लगे ,लोगो को जागरूक देख व अपने को घिरा महसूस कर अपराधी भाग निकले। उन्होंने बताया इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध रामगढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया गया है। इधर पत्रकार के साथ घटित इस घटना की पत्रकारों ने निंदा की है ,तथा अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग क...
बस चालक की लापरवाही से गई यात्री की जान, छत पर बैठा एक यात्री आया 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में

बस चालक की लापरवाही से गई यात्री की जान, छत पर बैठा एक यात्री आया 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली।(vor desk )। बेतिया से रक्सौल आ रहे यात्री बस के छत पर बैठे एक यात्री की मौत ग्यारह हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई. घटना सुगौली थाना क्षेत्र के डंडी टोला ,सुगौली चीनी मिल के पीछे की है. जहाँ आठ फिट चौड़े ग्रामीण रास्ते से ड्राइवर बस लेकर आ रहा था. बस के छत पर बैठे यात्रियों में से एक यात्री ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार के तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.मृतक के पॉकेट से एक आधार कार्ड मिला है,जिसमे सुभाष कुमार का नाम अंकित है. बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं. ड्राइवर की लापरवाही से एक बड़ी घटना होते होते रह गई.बस ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहा. फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है. ...
डॉ0 अम्बेडकर थे वंचितों के मसीहा,उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत :प्रमोद सिन्हा

डॉ0 अम्बेडकर थे वंचितों के मसीहा,उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत :प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।डॉ0 अम्बेडकर गरीबों, पिछड़ों व दलितों और समाज के पिछले पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्तियों की सेवा में अपना सर्वस्व जीवन लगा दिया था।स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री तथा भारतीय संविधान के जनक 'भारत रत्न' परम पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।उक्त बातें रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कही।उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया,जो,विश्व मे उदाहरणीय है।उनकी राह पर चल कर ही सामाजिक समरसता कायम हो सकती है। इससे पहले वे बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस(पुण्यतिथी) पर रक्सौल स्थित कोइरिया टोला नहर चौक पर अवस्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। साथ भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई0 जितेंद्र कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय भगत जी,अनुसूचि...
गायब हुआ 15 वर्षीय किशोर इमरान हक उर्फ समीर,परिजन रो-रो कर बेहाल

गायब हुआ 15 वर्षीय किशोर इमरान हक उर्फ समीर,परिजन रो-रो कर बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के कौड़िहार चौक निवासी एक किशोर अचानक गायब हो गया है,जिसकी लगातार खोज के बावजूद सुराग नही मिल सका है।परिजन रो रो कर बेहाल हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के कौड़िहार चौक निवासी मो0 एनुल हक का 15 वर्षीय पुत्र मो. इमरान हक उर्फ समीर शुक्रवार की शाम से अचानक लापता है।इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है। इमरान के मामा मो0 इरशाद अहमद व सोनू ने बताया कि इमरान प्रतिदिन ब्लॉक के पीछे या रेलवे कॉलोनी में क्रिकेट खेलने जाता था।जो नियत समय से वापस घर भी आ जाता था।लेकिन, शुक्रवार को खेलने तो गया पर वापस नहीं लौटा। इस बीच उसे बैंक रोड में देखा गया था।वह जीन्स व ब्लू ट्रैक सूट पहने हुए है। वहीं मो. इरशाद ने बताया कि इस सबंध में पुलिस को भी आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।ताकि, पुलिस के माध्यम से खोजबीन किया जा सके।उन्होंने अपील किया है कि अगर किसी व्यक्ति को यह ल...
सरकारी बस स्टैंड से हटाया गया अतिक्रमण, राज्य परिवहन निगम की बस सेवा हुई सुचारू!

सरकारी बस स्टैंड से हटाया गया अतिक्रमण, राज्य परिवहन निगम की बस सेवा हुई सुचारू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस पड़ाव के अतिक्रमण को लेकर डीसीएलआर रक्सौल के कार्यालय कक्ष में एक बैठक संपन्न हुई ।जिसमें एस. एन. झा, क्षेत्रीय प्रबंधक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, मुजफ्फरपुर, सुबोध राय, प्रतिष्ठान अधीक्षक मोतिहारी, अंचलाधिकारी रक्सौल, रक्सौल थानाध्यक्ष अभय कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर, आरपीएफ के पदाधिकारी एवं पीपीपी बस ऑनर विजय कुमार शामिल हुए। बैठक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, रक्सौल के बस पड़ाव के लंबे समय से अतिक्रमण किये जाने के मुद्दे पर हुई। जिसके बाद पदाधिकारियों द्वारा बस पड़ाव पर पहुंचकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का बस लगाने हेतु एकमत होकर तत्काल अतिक्रमण मुक्त करवाया गया और सभी पदाधिकारियों के समक्ष बिहार राज्य पथ परिवहन निगम रक्सौल बस पड़ाव पर बस पड़ाव का बोर्ड भी लगवा दिया गया। यात्रियों को अब असुविधा नहीं होगी। प्रशा...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने की मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात, 100 बेड के अस्पताल व मेन रोड निर्माण की रखी मांग!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने की मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात, 100 बेड के अस्पताल व मेन रोड निर्माण की रखी मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नव निर्वाचीत विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिल कर माइक्रोवेव टॉवर से बाटा चौक तक के मेन रोड का अतिशीघ्र निर्माण कार्य को कराने एवं रक्सौल में बन रहे 50 बेड के अनुमंडल अस्पताल को बढ़ा कर 100 के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।श्री कुमार ने बताया कि मंत्री श्री पांडे ने त्वरित रूप से कार्य कराने का आश्वासन दिया है। बता दे कि पिछले दिनों विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल के पीएचसी परिसर में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया था।साथ ही पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह व रामा एंड संस् के जेई हिमांशु कुमार के साथ बैठक कर इसे 100 बेड का बनाने के लिए पहल का आश्वासन दिया था। ...
राजा लाओ -देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले बीरगंज में  जुलूस-प्रदर्शन,सड़क पर उतरे लोग

राजा लाओ -देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले बीरगंज में जुलूस-प्रदर्शन,सड़क पर उतरे लोग

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
राजतंत्र व हिन्दू राष्ट्र की पुनःस्थापना की मांग को ले कर रैली। रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में राजतन्त्र की वापसी की मांग जोर पकड़ रही है।काठमांडू,पोखरा व जनकपुर आदि के बाद बीरगंज में भी गुरुवार को राजा लाओ,देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए जारी अभियान की पैरोकारी करते हुए जुलूस -प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस क्रम में बारा और पर्सा के सैकड़ो ग्रामीणों ने जुलूस में राज तन्त्र व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले कर बड़े बड़े बैनर,पोस्टर, राजा रानी की तस्वीर,व नेपाल के झंडे के साथ प्ले कार्ड ले कर नगर परिक्रमा की। इस दौरान 'राजा आओ देश बंचाओ' लिखे बैनर के साथ नारे लगाते हुए उक्त रैली बीरगंज के घण्टाघर से निकल कर माईस्थान, आदर्शनगर, अलखियामठ, घडिअर्वा होते हुए पुन: घण्टाघर पहूंच नुक्कड़ सभा में परिणत हो गई। रैली का नेतृत्व नेपाल राष्ट्रवाद संघ क...
11 लाख 53 हजार रुपये व एक पिस्टल के साथ कार पर सवार बेतिया का युवक धराया

11 लाख 53 हजार रुपये व एक पिस्टल के साथ कार पर सवार बेतिया का युवक धराया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:डीएसपी सागर झा के साथ पकड़ा गया युवक,कैश व आर्म्स रामगढ़वा।( vor desk ) ।पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना के सामने बेरियर लगा कर वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की सेंट्रो कार से अवैध पिस्टल व 11 लाख 53 हजार रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार युवक धीरज कुमार पिता अशोक प्रसाद बेतिया पश्चिम चंपारण का रहने वाला है ।पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल एसडीपीओ सागर कुमार झा ने करते हुए मंगलवार को बताया कि रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की सेंट्रो कार से बेतिया से रक्सौल की ओर जा रही है जिसमे साढ़े ग्यारह लाख रुपये के साथ अवैध पिस्टल भी रखे हुए है । उसके बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तब पुलिस हरकत में आयी और सभी वाहनों की जा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!