Saturday, April 25

बस चालक की लापरवाही से गई यात्री की जान, छत पर बैठा एक यात्री आया 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में

सुगौली।(vor desk )। बेतिया से रक्सौल आ रहे यात्री बस के छत पर बैठे एक यात्री की मौत ग्यारह हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई. घटना सुगौली थाना क्षेत्र के डंडी टोला ,सुगौली चीनी मिल के पीछे की है. जहाँ आठ फिट चौड़े ग्रामीण रास्ते से ड्राइवर बस लेकर आ रहा था. बस के छत पर बैठे यात्रियों में से एक यात्री ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार के तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.मृतक के पॉकेट से एक आधार कार्ड मिला है,जिसमे सुभाष कुमार का नाम अंकित है. बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं. ड्राइवर की लापरवाही से एक बड़ी घटना होते होते रह गई.बस ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहा. फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!