पंचायत चुनाव:आदापुर प्रखण्ड के 237 बूथों पर होगा मतदान, बॉर्डर सील,सुरक्षा गश्त तेज!
रक्सौल।(vor desk )।अनुमण्डल के आदापुर-प्रखण्ड क्षेत्र के कुल 17 पंचायतों में रविवार को पांचवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है।नेपाल से लगे बॉर्डर को सील कर दिया गया है।सुरक्षा बंदोबस्त कड़ी कर दी गई है।एसडीओ सह अनुमण्डल निर्वाची पदाधिकारी आरती व एएसपी चन्द्र प्रकाश मोनिटरिंग खुद मोनिटरिंग में हैं।
।राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर क्षेत्र में रविवार को निषेधाज्ञा लागू रहेगा।इस दौरान किसी प्रकार के नीजी या भाड़े के वाहन संचालित नही होंगे।
बताया गया है कि आदापुर से लगे नेपाल के मटिअर्वा,सन्हौला,महुअवा, कोरैया-अमवा,मुशहरवा,घोड़ासहन,बेलदरवा आदि बोर्डरों को सील करने के साथ ही जॉइंट पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रखण्ड के 237 बूथों पर मतदानकर्मियों के साथ ही पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया।आदापुर के प्रमुख सड़को पर सुरक्षा गश्त तेज ह...









