Friday, June 19

Author: VorDesk

नही रहे पत्रकार धनंजय मिश्र के पिता व मानस मर्मज्ञ पण्डित प्रेम चन्द्र मिश्र,श्रद्धाजंली का तांता

नही रहे पत्रकार धनंजय मिश्र के पिता व मानस मर्मज्ञ पण्डित प्रेम चन्द्र मिश्र,श्रद्धाजंली का तांता

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के हिन्दुस्तान दैनिक के संवाददाता धनंजय मिश्र के पिता 78 वर्षीय पंडित प्रेम चंद्र मिश्र का निधन रविवार की देर संध्या अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनके पैतृक गांव रामगढ़वा मौजे में हो गया। वे मानस मर्मज्ञ एवं एम ए उतीर्ण थे। साथ ही क्षेत्र में उनकी पहचान शांत, सौम्य एवं शालीनता की प्रतिमूर्ति के रूप में होती है। उनका अंतिम दाह संस्कार सोमवार को करीब दस बजे दिन में हो गया। उनको मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अजय कुमार मिश्र ने दिया। वे अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। इधर उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तथा शोक संवेदना व्यक्त करने का दौर जारी है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, रामचन्द्र सहनी, राजू तिवारी, ...
घोड़ासहन नहर सड़क व रेल सुविधा के लिए 12 अक्टूबर को सिकटा से शुरू होगी चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा!

घोड़ासहन नहर सड़क व रेल सुविधा के लिए 12 अक्टूबर को सिकटा से शुरू होगी चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल में आयोजित हुई बैठक,जन अधिकारों व सुविधा बहाली के लिए बापू के सिद्धांत पर चलने का संकल्प रक्सौल ।( vor desk )।घोड़ासहन नहर पथ की बदहाली व नरकटियागंज -रक्सौल-सीतामढ़ी रेल खण्ड की उपेक्षा के विरुद्ध सत्याग्रह आंदोलन होगा।इस कड़ी में आगामी 12अक्टूबर को सिकटा से रक्सौल होते घोड़ासहन तक चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा की शुरुवात होगी।जिसका मकसद सरकार का ध्यानाकर्षण करने के साथ इस पीड़ा के समाधान के लिए आवाज उठाना है।इसको ले कर शहर के श्री सत्य नारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर में समाजसेवी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमे शिवहर लोक सभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी सह समाजिक कार्यकर्ता प्रभु नारायण ने कहा कि इस क्षेत्र की आजादी के बाद से ही लगातार उपेक्षा की जा रही है।बार बार टेंडर के बाद भी सड़क का कार्य आगे नही बढ़ रहा।नरकटियागंज -रक्सौल सीतामढ़ी रेल खण्ड पर पहल...
एसडीओ अमित ने खेली डांडिया,अधिकारियों सँग लगाए ठुमके,झूम उठा महफ़िल!

एसडीओ अमित ने खेली डांडिया,अधिकारियों सँग लगाए ठुमके,झूम उठा महफ़िल!

ब्रेकिंग न्यूज़
बारिश के बीच गीत नृत्य पर डांडिया उत्सव में मचा धमाल, क्विज में फेल हुए अधिकारीगण! लायन्स क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा विजयादशमी के अवसर पर डांडिया उत्सव आयोजित रक्सौल।(vor desk)।'घूमर घूमर घूमर घूमे रे'…'ढोली तारो ढोल बाजे'…,'हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम.'.. 'नगाड़े सँग ढोल बाजे' और "ओ शेरा वाली तू बिगड़ी बना दे मेरे काम रे'' जैसे गानों पर डांडिया का रंग खूब जमा।मौका था विजयादशमी के अवसर पर लायंस क्लब अॉफ रक्सौल द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव का।शहर के आर्य समाज मन्दिर प्रांगण में मंगलवार की शाम इस उत्सव में गीत नृत्य पर खूब धमाल मचा।एसडीओ अमित कुमार,डीसीएलआर मनीष कुमार,बीडीओ कुमार प्रशांत,अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी भी अपने को थिरकने से नही रोक सके।वे सपरिवार डांडिया खेलते और थिरकते नजर आए। डांडिया से जुड़े फिल्मी गीत के साथ भक्ति गीतों पर ...
एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय झा ने रक्सौल के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण!

एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय झा ने रक्सौल के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल में दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न, विजयादशमी पर पंडालों में उमड़े श्रद्धालु! रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।विजयादशमी पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई।वहीं, पंडालों में श्रद्धालु दर्शन पूजन को उमड़ पड़े।इस अवसर पर बाल दुर्गा पूजा समिति व नटराज सेवा संगम समेत कई पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इधर,पूजा को शांति व सद्भाव के माहौल में सम्पन्न कराने को ले कर रक्सौल प्रशासन मुस्तैद रही।एसडीओ अमित कुमार ,डीएसपी संजय झा,डीसीएलआर मनीष कुमार, अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ अमित कुमार,सीओ सुनील कुमार मल्ल,नप के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने शहर के पूजा पंडालों व विधि व्यवस्था का जायजा लिया।समाजसेवी दिनेश धनोठिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार पूजनोत्सव शांति सौह...
दुर्गा पूजा को ले कर रक्सौल प्रशासन का नियंत्रण कक्ष,फरियादी बनी गाय, नही दिखे अधिकारी!

दुर्गा पूजा को ले कर रक्सौल प्रशासन का नियंत्रण कक्ष,फरियादी बनी गाय, नही दिखे अधिकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के एक प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष की तस्वीर वायरल हो रही है।यह नियंत्रण कक्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर रक्सौल प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य पथ पर स्थापित किया गया था।इस नियंत्रण कक्ष में एक गाय दिख रही है।उसके उपर एक चादर है।जबकि,अधिकारी व कर्मी नदारद हैं।उसमे बैठने वाली कुर्सी भी नही दिख रही। वायरल फ़ोटो के कैप्शन में प्रशांत कुमार लिखते हैं कि ' गाय अपनी फरियाद सुनाने नियंत्रण कक्ष पहुंची लेकिन फरियाद सुनने वाले अनुपस्थित थे।' जबकि, रालोसपा के छात्र संघ के प्रदेश सचिव सुनील कुशवाहा लिखते हैं कि 'सुशासन बाबू का नियंत्रण कक्ष अनियंत्रित होकर पड़ा हुआ है रोड पर ,नियंत्रण कक्ष में कोई अधिकारी मौजूद नही है।' यह तस्वीर रक्सौल मुख्य पथ स्थित नगर परिषद कार्यालय के आगे की है।जहां नियंत्रण कक्ष अव्यवस्थित दृष्टिगोचर हो रहा है।फ़ोटो विजयादशमी यानी मंगलवार की सन्ध्या काल की बताई ...
रक्सौल में फल फूल रही है भण्डारा संस्कृति, शहर को मिली है अलग पहचान!

रक्सौल में फल फूल रही है भण्डारा संस्कृति, शहर को मिली है अलग पहचान!

रक्सौल आसपास
-भण्डारा के जरिये सेवा कार्य मे सैकड़ो समूह सक्रिय,नही बचता कही भी प्रसाद रक्सौल।(vor desk )।सीमावर्ती शहर रक्सौल में नवरात्र मेला के अवसर पर जगह जगह भण्डारा का आयोजन किया गया।शहर में यह परंपरा की तरह बन गई है।भण्डारा कराने वालों की।संख्या दिनों दिन बढ़ रही है।जिसने भण्डारा के जरिये सेवा भाव से रक्सौल शहर को अलग पहचान मिली है। पिछले करीब एक दशक से बैंक रोड के ओल्ड इंडियन ऑयल रोड चौक पर स्थानीय युवा व्यवसायियों द्वारा भण्डारा आयोजित होता रहा है।इस बार भी यहां भण्डारा चला।भण्डारा आयोजन समिति से जुड़े पप्पू ,अमित चौधरी,विक्रम कुमार,हरिओम कुमार , जयप्रकाश, आदि बताते हैं कि इसके लिए कोई अलग तैयारी नही होती।श्रद्धा के साथ सेवा का संकल्प होता है।और आपसी सहयोग से भण्डारा आयोजित हो जाता है।इस कार्य मे शरीक हो सेवा करने वाले धीरज श्रीवास्तव,राजन कुमार,अवधेश कुमार,रितेश कुमार, संदी...
रक्सौल के मनोकामना माई मंदिर में महा नवमी मेला का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,चढ़ाई गई बलि !

रक्सौल के मनोकामना माई मंदिर में महा नवमी मेला का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,चढ़ाई गई बलि !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना माई मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के महानवमी पर भव्य मेला का आयोजन हुआ है।जिसमे अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।पौ फटते ही दर्शन के साथ ही बलि चढ़ाने के लिए कतार लग गयी।पण्डित जगत ओझा के नेतृत्व में भव्य आरती व पूजन का आयोजन हुआ। एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय कुमार झा की मोनिटरिंग में लगातार निगरानी व चौकसी बनी रही।खुद बीडीओ कुमार प्रशांत दिन भर जमे रहे।पुलिस टीम मुस्तैद रही।एसएसबी व बिहार पुलिस के महिला जवानों को भी तैनात किया गया था।पूजा कमिटी पंडाल में कांग्रेस नेता राम बाबु यादव ,राजद नेता सुरेश यादव,समेत पूर्व मुखिया अजय पटेल,नायाब आलम ,पूजा कमिटी अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,पूर्व अध्यक्ष मुन्नी लाल चौधरी आदि कैम्प किये रहे।शांति -सौहार्द के माहौल में लम्बी कतार में भक्त जन दर्शन पूजन करते दिखे।इधर,मन्नते पूरी होने पर...
नागा रोड दुर्गा पूजा के पंडाल में बनी ‘रक्सौल नरक परिषद’ की झांकी,श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय!

नागा रोड दुर्गा पूजा के पंडाल में बनी ‘रक्सौल नरक परिषद’ की झांकी,श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।दुर्गा पूजा दुष्टात्माओं, राक्षसी शक्तियों व बुराईयों के मिटाने व सत्य व अच्छाई की स्थापना की घोतक है।शक्ति की आराधना इसी उद्देश्य से होती है।इसमे लोक कल्याण की कामना निहित होती है। इसी परिपेक्ष्य में दुर्गा पूजा पंडालों में सम सामयिक विषयों की झांकी बनती है।जो आकर्षण का केंद्र होती है। इस बार नागा रोड दुर्गा पूजा समिति द्वारा रक्सौल नरक परिषद की झांकी बनाई गई है।यह झांकी चर्चा का विषय बन गया है।श्रद्धालू इसे देखने पंडाल तक खिंचे चले आ रहे हैं। इस झांकी ने श्रद्धालुओं के बीच रक्सौल नगर परिषद के कारनामों व कुकृत्यों को चर्चा का विषय बना दिया है।श्रद्धालु कह रहे हैं-"ठीके तो है!" पूजा आयोजक इस विषय पर सीधी टिप्पणी से बचते हुए कहते हैं कि कलाकारों ने सामाजिक बुराइयों को ही चित्रित किया है।इसमे गलत भी क्या है? और तो और इस झांकी ने रक्सौल नगर परिषद की पोल भी खो...
शारदीय नवरात्र के अवसर पर सेवक संजयनाथ काली मंदिर में महानवमी का भव्य आयोजन!

शारदीय नवरात्र के अवसर पर सेवक संजयनाथ काली मंदिर में महानवमी का भव्य आयोजन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को कन्या पूजन व पूर्णाहुति का क्रम चलता रहा।वहीं,रक्सौल स्थित सेवक संजयनाथ काली मंदिर में नवमी का महापर्व भव्य रूप में संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे साधना गृह का पट खुलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने साधना गृह स्थित जगतजननी मां काली के अद्भुत रूप का दर्शन किया। 8 बजे वामाचार्य पीठाधीश सेवक संजयनाथ जी के द्वारा कालकालीनाथ महादेव की भष्म आरती संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे से अखण्ड हवन कुंड में हवन कार्य आरंभ हुआ जिसमें सभी भक्तों ने बारी बारी से हवन संपन्न कर अपने अपने कलश का विसर्जन किया। साधना गृह में मां काली के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किया गया। तीन कुमारी कन्याओं को महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के रूप में पूजन कर 51 कुमारी कन्याओं को भोग अर्पित किया गया। संध्या 6 बजे कालकालीनाथ की भस्म आरती ...
1970 के दशक से मनोकामना माई मंदिर के प्रति लोगों में बढ़ी आस्था,भक्त नही लौटते खाली हाथ!

1970 के दशक से मनोकामना माई मंदिर के प्रति लोगों में बढ़ी आस्था,भक्त नही लौटते खाली हाथ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल के मनोकामना माई में मेला 7 अक्टूबर को, नेपाल से भी पहुँचते हैं श्रद्धालु रक्सौल।(vor desk )।शहर के प्रवेश द्वार लक्ष्मीपुर में स्थित मनसा माई मंदिर सीमाई क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है।माता के कृपा की प्रसिद्धि दूर दूर तक है।भक्त मन्नत पूरी होने पर यहां पूजन अर्चन व चढ़ावा चढ़ाने पहुचते हैं।प्रति वर्ष नवरात्र के नवमी को यहां मेला का आयोजन होता है।इस बार 7 अक्टूबर को मेला का आयोजन होगा। मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताते हैं कि मनसा माई मंदिर यानी मनोकामना मंदिर में मां की विधिपूर्वक पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण नवरात्र के साथ-साथ अन्य दिनों में भी मंदिर में भारी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते रहते हैं।शहर के प्रबुद्धजनों ने बताया कि रक्सौल शहर के प्रवेश द्वार पर मनोकामना मंदिर स्थित है और रक्सौल आने वाले हर व्यक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!