Friday, June 19

Author: VorDesk

सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता जांच के लिए बिहार पहुची स्वास्थ्य बिभाग की तीन सदस्यीय टीम

सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता जांच के लिए बिहार पहुची स्वास्थ्य बिभाग की तीन सदस्यीय टीम

रक्सौल आसपास
-दिल्ली से पहुची टीम ने सबसे पहले रक्सौल पीएचसी का लिया जायजा,की समीक्षा रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एक तीन सदस्यीय टीम बिहार पहुची है।जो राज्य के सभी 38 जिलों के सरकारी अस्पतालों के गुणवत्ता की जांच करेगी।इसी क्रम में उक्त टीम ने सबसे पहले रक्सौल पीएचसी में पहुच कर गुणवत्ता स्तर वृद्धि मामले की समीक्षा की।इस दौरान टीम ने पीएचसी का अवलोकन कर रिपोर्ट जुटाई। इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने करते हुए बताया कि दिल्ली से पहुची यह तीन सदस्यीय टीम में आशीष द्विवेदी के नेतृत्व में यहां जांच व समीक्षा की।इस टीम में मीना यादव व राहुल पांडे शामिल थे।बताया गया कि टीम ने बिलिडिंग व इंस्टॉफक्चर समेत लेबर रूम,ओपीडी,दवा,,मरीजो के लिए सुविधा,स्टाफ आदि का जायजा लिया।टीम ने बताया कि ओपीएम की टीम राज्य क...
सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने मैया की आकृति बना कर किया बाढ़ से बिहार को बचाने की प्रार्थना!

सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने मैया की आकृति बना कर किया बाढ़ से बिहार को बचाने की प्रार्थना!

रक्सौल आसपास
पूर्वी चंपारण के मधुरेन्द्र ने रक्सौल के कोइरी टोला में बालू पर उकेरी दुर्गा माता की आकृति! रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने इस बार अनोखे अंदाज में नव रात्र पर माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा व विश्वास व्यक्त करते हुए नमन किया है।उन्होंने शहर के कोइरी टोला स्थित पूजा पंडाल परिसर में बालू से माता दुर्गा की आकृति उकेर कर एक ओर अपनी उत्कृष्ट कला व व्यापक नजरिये से सुर्खियां बटोरी है।तो,दूसरी ओर उन्होंने अपने अंतर्मन की आवाज को बालू की भीत पर अंकित कर मां से प्रार्थना की है कि बिहार को बाढ़ व प्राकृतिक आपदा से बचाएं।उन्होंने गुहार लगाई है कि माँ बाढ़ पीड़ितों की पुकार सुन उनकी रक्षा करें। मधुरेन्द्र ने vor टीम से बात चीत में कहा कि इस बार बिहार में बाढ़ की आपदा से काफी परेशानी व क्षति हुई।राजधानी पटना डूब गया। इसी को ले कर माता से बिह...
तिरूवाह में पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल का पुतला दहन

तिरूवाह में पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल का पुतला दहन

रक्सौल आसपास
शिलान्यास के एक साल बाद भी सड़क निर्माण नही होने पर तिरूवाह के ग्रामीणों में आक्रोश रामगढ़वा-पिपराती सड़क निर्माण को ले कर अनूठा विरोध का कार्यक्रम चर्चे में रक्सौल।( vor desk)। पिछले वर्ष 6 अक्टूबर 2018 को रामगढ़वा से पिपरपाती सड़क मार्ग निर्माण कार्य हेतु समारोह के बीच किये गए शिलान्यास के एक वर्ष पूरे होने के उपरांत भी निर्माण कार्य शुरू नही होने को लेकर रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के पिपरपाती चौक स्थित शिलापट्ट के समक्ष आक्रोशित ग्रामीणों ने बरसी मना कर पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ,स्थानीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल, एमएलसी बबलू गुप्ता,स्थानीय विधायक राम चन्द्र सहनी का पुतला दहन किया ।पुतला दहन का नेतृत्व मणि श्रीवास्तव,पूर्व प्रमुख पति विशाल गुप्ता,मनोज सिंह,सुनील तिवारी,गौरव मिश्र,सुबोध मिश्र,हसीबुर रहमान,शकिलूर रहमान,मनु सिंह,मुन्ना सिंह,सहित सैकड़ों...
बाइक सवार अपराधियो ने व्यवसायी संजय कुमार कुशवाहा को मारी गोली,मौत!

बाइक सवार अपराधियो ने व्यवसायी संजय कुमार कुशवाहा को मारी गोली,मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़
दरपा थाना क्षेत्र के बगहा टोला में घटी घटना,डीएसपी संजय झा के नेतृत्व में जांच-पड़ताल शुरू रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल के दरपा थाना क्षेत्र में रविवार की संध्या रूई व्यवसायी 35 वर्षीय संजय कुमार कुशवाहा को गोली मार दी गई।जिसके बाद उन्हें मोतिहारी ले जाया गया।जहाँ इलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दी और फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, पिपरा निवासी शंकर महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा नवरात्रा पूजा पर थे।रविवार की सन्ध्या वे छौड़ादानो बाजार से पूजा का सामान खरीदकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक पर इनके साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। गाड़ी उनके एक ग्रामीण चला रहे थे। संजय कुमार बीच में बैठे थे। इनके पीछे भी इनके साथी बैठे थे। रास्ते में दरपा थाना क्षेत्र के बगहा टोला के पास एक बाइक पर हेलमेट से अपनी पहचान छुपाए दो हथियारबंद अपराध...
अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक में स्थापना दिवस सह दीक्षा दिवस मनाने का निर्णय!

अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक में स्थापना दिवस सह दीक्षा दिवस मनाने का निर्णय!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के कोइरी टोला स्थित सूर्यमुखी निवास परिसर में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच के केंद्रीय कमिटी की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में अम्बेडकर ज्ञान मंच के स्थापना दिवस सह दीक्षा दिवस को समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया तथा आगामी दिसम्बर महीने में भारतीय संविधान के जनक भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को बहुजन समाज प्रेरणा दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक मुनेश राम ने बहुजन समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सांगठनिक एकजुटता से सामाजिक परिवर्तन तथा आर्थिक मुक्ति आंदोलन को सफल कर सकते है।इसके लिए बहुजन समाज में जन्में संत, गुरु ,महापुरुषों के आदर्शों व विचारों को ही आत्मसात करने होंगे।हमें करुणा,मैत्री,सत्य व अहिंसा के जनक तथागत गौतम बुद्ध, राष्ट...
नवरात्र अष्टमी पर गहवा माई मन्दिर में चढ़ाई गई बलि,रक्सौल के पूजा पंडालों में कार्यक्रमो की धूम!

नवरात्र अष्टमी पर गहवा माई मन्दिर में चढ़ाई गई बलि,रक्सौल के पूजा पंडालों में कार्यक्रमो की धूम!

रक्सौल आसपास
रक्सौल/बीरगंज।( vor desk )।सीमावर्ती शहर रक्सौल में शारदीय नवरात्र की अष्टमी को पूजा-पंडालों में शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन- पूजन के लिए रविवार को अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी। वहीं इस अवसर शहर के विभिन्न जगहों पर माता के भक्तों द्वारा भंडारा व पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व जागरण का आयोजन हुआ। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना को लोगों की भारी भीड़ रही।तो सीमा से लगे नेपाल के बीरगंज में आयोजित मेला में भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं मां के दरबार पहुंच पूड़ी, पकवान, पान के पत्ता, मिठाई आदि चढ़ाकर पूजा की और खोंइछा भरने का रस्म अदा किया। मंदिर के पूजारी पं. जगत ओझा ने बताया कि सोमवार को माता के दरबार में पशु-पक्षियों की बलि होगी। इस दौरान भीड़ को देखते हुए नियंत्रण के लिए सीसीटीवी लगाया गया है। इधर सीमावर्ती...
शारदीय नवरात्र सप्तमी पर खुला मां का पट्ट,दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालु, निकली भव्य शोभा यात्रा!

शारदीय नवरात्र सप्तमी पर खुला मां का पट्ट,दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालु, निकली भव्य शोभा यात्रा!

ब्रेकिंग न्यूज़
-नेपाल के बीरगंज में गहवा माई मन्दिर में फुलापाती का आयोजन, मेला में श्रद्धालुओ की रही भीड़ रक्सौल।( vor desk)।शारदीय नव रात्र की सप्तमी को मंदिरों में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी।भक्तिभाव के माहौल में शनिवार को पूजा पंडालों में माता का पट खुलते ही दर्शन पूजन की होड़ लग गई।मंत्रोच्चार के बीच पूजा पाठ चलता रहा।तो,नेपाल के बीरगंज में गहवा माई मन्दिर में फुलापाती का आयोजन हुआ।जिसमे माता के डोली के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।नेपाल सेना ने सलामी दी।दिन भर मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इधर,सीमावर्ती रक्सौल में शनिवार को विभिन्न पूजा समितियों द्वारा माता की डोली शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए। नटराज सेवा संगम,नागा रोड दुर्गा पूजा समिति,बैंक रोड दुर्गा पूजा समिति आदि के द्वारा भव्य शोभायात्रा आयोजित हुआ।इस बीच जय माता दी दुर्गा पूजा सम...
एसएसबी सीमा चौकी के लिए मुशहरवा में 3.99 व हरपुर में 4 एकड़ भूमि अधिग्रहित,शीघ्र बनेगा सीमा चौकी भवन!

एसएसबी सीमा चौकी के लिए मुशहरवा में 3.99 व हरपुर में 4 एकड़ भूमि अधिग्रहित,शीघ्र बनेगा सीमा चौकी भवन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं बटालियन द्वारा हरपुर व मुशहरवा में सीमा चौकी भवन का निर्माण किया जाएगा।इसके लिए भूमि अधिग्रहित कर ली गई है।इसकी पुष्टि कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने की।उन्होंने बताया कि शिघ्र ही उक्त अधिग्रहित भूमि पर सीमा चौकी भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।ताकि,जवानों को कष्ट न हो।और देश की सुरक्षा में योगदान दे सकें। इधर,शनिवार को भू अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार व एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के बीच अधिग्रहित भूमि के दस्तवेजो का आदान प्रदान किया गया।बताया गया कि सीमा चौकी मुसहरवा के लिए 3.99 एकड व सीमा चौकी हरपुर के लिए 4 एकड भूमि अधिग्रहण किया गया है।जिसे एसएसबी को हस्तान्तरित किया गया।इस मौके पर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट एम ब्रोजेन सिंह,निरीक्षक संजय कुमार व सहायक उप निरीक्षक जय कुमार ,डीसीएलआर मनीष कुमार समेत एसएसबी जवान व भूमि स्वाम...
चौरसिया(बरई)समाज सेवा संघ के रक्सौल इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सम्पन्न!

चौरसिया(बरई)समाज सेवा संघ के रक्सौल इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सम्पन्न!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शारदीय नवरात्र के अवसर पर संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 7 अक्टूबर को कोईरिया टोला मेन रोड "चौरसिया हार्डवेयर"प्रतिष्ठान परिसर में "भव्य भंडारा"(प्रसाद वितरण) मातारानी के भक्तजनों के बीच आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।संघ के अध्यक्ष सह र "अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष हृदेश चौरसिया, सचिव राजेश्वर चौरसिया, सहसचिव सुरेन्द्र चौरसिया, संगठन सचिव ई.निशांत प्रवीण चौरसिया, गोरख चौरसिया, रामबाबू चौरसिया, संतोष चौरसिया तथा छोटेलाल चौरसिया की उपस्थिति मे निर्णय लिया गया कि नव रात्र पर इस कार्यक्रम को निरन्तरता दी जाएगी। साथ ही साथ अध्यक्ष चौरसिया ने बताया कि "पर्यावरण संरक्षण" कर दृष्टिकोण से "चौरसिया(बरई)समाज सेवा संघ"रक्सौल द्वारा पूर्ण रूप से 'सिंगल यूज' होने वाले सामग्रियों का ब...
कांग्रेस नेता राम बाबू यादव व जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने किया सौनाहा के सात दिवसीय मेला का उद्घाटन

कांग्रेस नेता राम बाबू यादव व जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने किया सौनाहा के सात दिवसीय मेला का उद्घाटन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।प्रखंड के सौनाहा बाजार पर माँ की डोली कांग्रेस नेता रामबाबू यादव,जिला परिषद सदस्य इंद्रासन कुमार आदि भक्तों ने अपने कंधे पर लेकर सौनेहा स्थित सातों माई मंदिर पहुँची।वही माँ दुर्गा पूजा समिति सौनाहा बाजार स्थित पूजा पंडाल का कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने फीता काट कर उद्धघाटन किया।उक्त पूजा समिति के अध्यक्ष भानु यादव ने बताया कि विगत 21 वर्षों से सौनाहा बाजार पर माँ दुर्गा की पूजा स्थानीय लोगों द्वारा की जाती है।यहां मेला में तरह-तरह के कार्यक्रम मेला समिति के द्वारा करवाये जाते है।जैसे नाच-नौटंकी आदि की व्यवस्था श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु किया गया है।मौके पर मेला समिति के सचिव ओम प्रकाश यादव,विकास कुमार,सुदीश यादव,लालबाबू साह, गुड़ु कुमार,अनिल कुमार सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!