Friday, June 19

Author: VorDesk

रक्सौल -घोड़ासहन नहर सड़क पर धू-धु कर जला बलेरो,मची अफरा- तफरी!

रक्सौल -घोड़ासहन नहर सड़क पर धू-धु कर जला बलेरो,मची अफरा- तफरी!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल -छौड़ादानों सड़क पर एक बलेरो में अचानक हुई आगलगी से अफरा तफरी मच गई।बलेरो को जलते देख यात्री व वाहन चालक विस्फोट के डर से भागने लगे।हालांकि, स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण की असफल कोशिश भी की।घटना शनिवार की देर सन्ध्या करीब साढ़े छह बजे घोड़ासहन नहर पथ के भवनपुर चौक के समीप घटी।बताया गया कि एक सवारी बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लगने से उक्त गाड़ी धु-धु कर जल गई। इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज थी कि घटनास्थल के समीप कोई नही जा पा रहा था। वहीं थोड़ी देर तक अफरा - तफरी का माहौल था, इसके बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की जाम से लग गया था।घटना कैसे हुई,इस बारे में अब तक पूरी जानकारी नही मिल सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त आगलगी की घटना में कोई मानवीय क्षति नही पहुची है।जबकि बलेरो बुरी तरह से जल गया।इस मामले में वाहन मालिक का परिचय नही सामने आ सका है। जबकि ...
150 करोड़ की लागत से खुला नारायणी व्योधा हॉस्पिटल,अब बीरगंज में हार्ट का ऑपरेशन सम्भव!

150 करोड़ की लागत से खुला नारायणी व्योधा हॉस्पिटल,अब बीरगंज में हार्ट का ऑपरेशन सम्भव!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
हॉस्पिटल के डायरेक्टर अशोक वैध ने कहा बीरगंज में उचित कीमत पर विश्वस्तरीय सेवा हमारी प्रतिबद्धता व्योधा ग्रुप के इस हॉस्पिटल में 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों व अत्याधुनिक तकनीक द्वारा इलाज की सुविधा -रक्सौल के लिए एम्बुलेंस की होगी सुविधा,भारतीय नागरिकों को भी लगेगा जेनरल चार्ज बीरगंज।( vor desk)।नेपाल के बीरगंज में 'व्योधा ग्रुप' द्वारा डेढ़ सौ करोड़ की लागत से 150 बेड का अत्याधुनिक तकनीक तथा सुविधा युक्त 'नारायणी व्योधा हॉस्पिटल' का शुभारम्भ हुआ है।नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाद बाद बीरगंज में खुले इस हॉस्पिटल में विभिन्न रोगों के 20 विशेषज्ञ व प्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा उपचार की सुविधा है। यहां शिघ्र ही हार्ट के एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की सुविधा शुरू होगी।आने वाले दिनों में यह विश्वस्तरीय मानक वाला हॉस्पिटल होगा। इसकी जानकारी देते हुए बीरगंज के उद्...
शांति -सौहार्द के माहौल में सम्पन्न करें दुर्गा पूजनोत्सव,अफवाहो से रहे सतर्क:डीएम रमण

शांति -सौहार्द के माहौल में सम्पन्न करें दुर्गा पूजनोत्सव,अफवाहो से रहे सतर्क:डीएम रमण

रक्सौल आसपास
डीएम रमण कुमार ने पहुचे रक्सौल , मतदाता सत्यापन कार्य व दुर्गा पूजनोत्सव की हुई समीक्षा! रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने कहा है कि दुर्गा पूजनोत्सव को शांति व सौहार्द के माहौल में सम्पन्न करें।अफवाहों से सावधान रहें।उन्होंने उक्त बातें रक्सौल में कहीं।इस दौरान उन्होंने अनुमण्डल, प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।साथ ही मतदाता सत्यापन कार्य तथा दुर्गा पूजा उत्सव को ले कर आवश्यक तैयारियों व विधि व्यवस्था की समीक्षा व जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान अनुमंडल कार्यालय रक्सौल का औचक निरीक्षण भी किया।इस क्रम में उन्होंने डीसीएलआर कार्यालय, सामान्य प्रशाखा,कम्प्यूटर रूम, पीजीआरओ,अवर निबन्धक कार्यालय के साथ प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।जिससे हड़कंप रहा।जिला पदाधिकारी श्री कुमार के द्वारा यहां उपस्थित कर्मियों का उपस्थिति पंजी...
मोतिहारी जेल में बंद चार नाइजीरियाई नागरिकों को है अपने निर्वासन का इंतजार

मोतिहारी जेल में बंद चार नाइजीरियाई नागरिकों को है अपने निर्वासन का इंतजार

खास खबर, जरा हटके
रक्सौल/मोतिहारी।( vor desk )।एनासो सैमसन दार्डी - एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक और उसके तीन दोस्त अब भारत सरकार के एक कैदी या अपराधी नहीं हैं, फिर भी वे मोतिहारी प्रशासन द्वारा पिछले दो महीनों से नजरबंद हैं। मोतिहारी बिहार में पूर्वी चंपारण का जिला मुख्यालय है। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सभी चार नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान सत्यापित करने के लिए नाइजीरियाई सरकार को पासपोर्ट भेजने के लिए अभी तक आवेदन व दस्तवेज प्राप्त नहीं किया है।यही उनके निर्वासन में देरी का कारण है।जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया व प्रयास जारी है। बता दे कि पिछले 1 फरवरी को एनासो सैमसन दार्डी, ओकेके डेसमंड केली, उदेलर सैमुअल उचे और इग्वे मोशे फेवर सहित सभी चार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित भारत के प्रवेश द्वार - रक्सौल में इमिग्रेशन अधिकारियो द्वारा...
लायंस क्लब अॉफ रक्सौल का “डांडिया उत्सव” फिर मचाएगी धूम, जोरदार तैयारी में जुटे लायन्स

लायंस क्लब अॉफ रक्सौल का “डांडिया उत्सव” फिर मचाएगी धूम, जोरदार तैयारी में जुटे लायन्स

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लायंस क्लब अॉफ रक्सौल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी "विजयादशमी" के अवसर पर दिनांक 08 अक्टूबर की संध्या शहर के आर्य समाज मंदिर परिसर में डांडिया उत्सव का आयोजन होगा। आयोजित होने वाले "डांडिया उत्सव" कि तैयारी एवं स्थानीय गण्यमान्य लोगों के बीच परिवार सहित भव्य आयोजन में सम्मिलित होने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।लायन्स क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में सदस्यों द्वारा नगर में सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया गया। सचिव सह डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ज्वांइट पि.आर.ओ.लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि इस बार "डांडिया उत्सव" कार्यक्रम में आधुनिक साज सज्जा का सजावट तथा चटपटे लजीज व्यंजनों कि भरपूर व्यवस्था के साथ साथ उत्सव में सम्मिलित प्रतिभागियों के बीच लक्की ड्रॉ तथा मनोरंजक कार्यक्रम में उत्तम कला का प्रदर्शन करने वाले...
चलो बुलावा आया है जैसे भजन गा कर राजद नेता रवि मस्कारा ने मांगा  आशिर्वाद!

चलो बुलावा आया है जैसे भजन गा कर राजद नेता रवि मस्कारा ने मांगा आशिर्वाद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।राजद चला गाँव की ओर कार्यक्रम के अन्तर्गत राजद नेता रवि मस्कारा द्वारा रक्सौल विधानसभा के तपसी परसौना गाँव का दौरा किया गया। सभी धर्मों एवं सम्प्रदाय को जोड़ने की अपनी नीति के तहत राजद नेता रवि मस्कारा ने तेतरिया घाट माई की पूजा अर्चना में शामिल हुए।इस अवसर पर माता के जागरण में परसौना के मंच पर भजन गाकर माता से पूरे विधानसभा के लोगों के लिए आशीर्वाद मांगा।उन्होंने भजनों के माध्यम से माता से यह भी प्रार्थना की कि रक्सौल को दुर्दशा से मुक्ति मीले। मौके पर स्थानीय मुखिया पति बृजकिशोर यादव एवं बेलहिया मुखिया अनिल सिंह ने मंच पर श्री मस्कारा को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।मंच संचालक समाजसेवी सौरंजन कुमार ने कहा कि रक्सौल में युवा ही बदलाव ला सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान श्री मस्कारा ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…भजन गाकर खूब चर्चा बटोरी।टीम में संजय यादव,...
मोतिहारी उत्पाद विभाग टीम ने की रक्सौल में छापेमारी,50 कार्टून नशीली दवा बरामद!

मोतिहारी उत्पाद विभाग टीम ने की रक्सौल में छापेमारी,50 कार्टून नशीली दवा बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में शराब बंदी के बाद सीमावर्ती शहर रक्सौल में नशीला दवाइयों का कारोबार तेजी से बढ़ा है।नेपाल के लिए धड़ल्ले तस्करी भी हो रही है।कारोबारी दिन दूना रात चौगुना तरक्की कर रहे हैं।इस सूचना के बाद मोतिहारी उत्पाद विभाग ने रक्सौल में छापेमारी की ।जिसमे भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुआ। शुक्रवार को इस नशीली दवा कारोबार के भंडाफोड़ से एक बार फिर सनसनी फैल गई।इस मामले में चौकाने वाली बात यह थी कि एक आवासीय मुहल्ले में स्थित घर से उक्त दवा का कारोबार का उद्भेदन हुआ। बताया गया कि मोतिहारी उत्पाद पुलिस की टीम सीधे रक्सौल के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मछली बाजार से लगे मौजे मुहल्ला के एक आवासीय घर मे छापेमारी किया। उत्पाद पुलिस ने आवासीय घर में बने गुप्त गोदाम में छापेमारी करके 50 कार्टून नशीला कफ सीरप बरामद किया हैं।उत्पाद विभाग के अधीक्षक अविनाश प्रसाद के निर्देश पर...
भारत दर्शन पर निकले विदेशी  दम्पति समेत तीन घायल,एनएच पर बाइक भिड़ंत में हुई दुर्घटना!

भारत दर्शन पर निकले विदेशी दम्पति समेत तीन घायल,एनएच पर बाइक भिड़ंत में हुई दुर्घटना!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।भारत दर्शन पर निकले विदेशी दम्पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।घटना मोतिहारी से नेपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 28 पर हुई।इस सड़क हादसे में इंग्लैंड के दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा सेमरा के नजदीक चिलझपटी चौक के पास हुआ है। घायलों में इंग्लैंड के 54 वर्षीय पॉल गॉडफ्रेय व उनकी 50 वर्षीय पत्नी कैथरीन के अलावा पूर्वी चंपारण के पलनवा थाने के पखनहिया निवासी विक्की कुमार शामिल हैं।पॉल की हालत के पैर टूट गया है। बताया गया है कि इंग्लैंड के रहने वाले पति-पत्नी छह महीने के भारत भ्रमण के बाद गोवा से अपनी बाइक से मोतिहारी होते हुए नेपाल जा रहे थे। इस दौरान विक्की की बाइक और इंग्लैंड के दंपत्ति की बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इन्हें इलाज के लिए सुगौली पीएचसी लाया।फिर,उन्हें सदर अस्पताल मोतिहारी में उप...
नेपाल के बारा जिला में हादसा: दारू की टँकी में एक भारतीय समेत पांच की मौत!

नेपाल के बारा जिला में हादसा: दारू की टँकी में एक भारतीय समेत पांच की मौत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
मौत को ले कर रहस्य बरकरार,बारा जिला पुलिस कर रही मामले की जांच बीरगंज।(vor desk )।नेपाल में एक ऐसी दुःखद घटना सामने आई है जिसमे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है।घटना बारा जिला के फेंटा में घटी।जिस घर मे यह हादसा हुआ।उसमे टैंक बना कर अवैध दारू भट्टी चलाई जा रही थी।मौत के कारण के ले कर रहस्य बना हुआ है।प्रशासन मामले की जांच में जुटी हुई है। पांच मौत से सनसनी:इस घटना में बालिका सहित पांच लोगों की मौत हो गई।दारू बनाने व स्टोर करने वाली वाली टंकी से मृतकों का शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान बारा जिला के फेंटा वार्ड 4 के बतरा गावँ निवासी 40 वर्षीय जोगी उर्फ जोगिंद्र मुखिया, पत्नी 37 वर्षीया लालमुनि देवी, पुत्री 10वर्षीय सुमन कुमारी, भाई महेन्द्र मुखिया बीन व पूर्वी चम्पारण जिले कर आदापुर बैकुंठवा -बड़कटवा निवासी 55 वर्षीय बाबा ऊर्फ गुलाबचंद्र मुसहर के रूप में हुई है।...
बीरगंज में मोबाइल चोरी व लूट पाट के धंधे में शामिल भारतीय युवकों को पुलिस ने दबोचा!

बीरगंज में मोबाइल चोरी व लूट पाट के धंधे में शामिल भारतीय युवकों को पुलिस ने दबोचा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल के सबसे बड़े पर्व बड़ा दशै(दशहरा) व तिहार (दीपावली)के मौके पर बढ़ा अपराध बीरगंज।(vor desk)। पर्व त्योहार का मौका देख भारत-नेपाल सीमावर्ती नेपाल के बीरगंज मे मोबाइल चोरी व लूट पाट करने वाले गिरोह में शामिल भारतीय युवकों को पकड़ा गया है।मोबाइल चोरी के मामले में भी पकड़ा गया एक युवक भारतीय है पुलिस ने बताया है। संपन्न परिवार के दिखने वाले ये युवकों का गैंग अभी बहुत सक्रिय हैं। बीरगंज के महानगरपालिका वार्ड नम्बर 3 के 24 वर्षीय गौरीशंकर यादव, वार्ड नम्बर 17 के 24 वर्षीय मनोज राम ,वार्ड नम्बर 14 के 22 वर्षीय जमसेद अंसारी और भारत के बिहार अंतर्गत पूर्बी चम्पारण का 22 वर्षीय विक्रम पटेल को मोबाइल छीनने के मामले में पकड़ा गया है। वहीं, पिछले दिनों भी बीरगंज पुलिस ने बसपार्क में लुटपाट करने के प्रयास के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया था।आरोप है कि इन सभी ने पर्स...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!