Friday, June 19

Author: VorDesk

दीपावली- छठ पर्व पर नही चुके खरीददारी का मौका,ड्यूक दे रहा मेंस वेयर पर 20 प्रतिशत तक की छूट

दीपावली- छठ पर्व पर नही चुके खरीददारी का मौका,ड्यूक दे रहा मेंस वेयर पर 20 प्रतिशत तक की छूट

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )। फेस्टिव सीजन में मेन्स वियर मल्टी ब्रांड के लिए मशहूर 'ड्यूक' एक्सकुलिसिव शो रूम इस बार धमाल मचा रहा है। वह इसलिए कि ड्यूक इस बार उत्सव सीजन में उपहारों की बौछार कर रहा है। किसी भी ब्रांड की खरीद पर 20 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। बेहतरीन कलेक्शन : दीपावली व छठ पर्व को ले कर ड्यूक अपने खास व उम्दा रेंज के साथ सज-धज कर तैयार है।शहर के आकर्षण गली स्थित ड्यूक एक्सकुलिसिव शो रूम के संचालक श्याम जायसवाल व प्रदीप सिंह ने सँयुक्त रूप से बताया कि ड्यूक एक इंटरनेशनल ब्रांड है।जिसमे जीन्स का रेंज स्टार्टिंग 1275 से , टीशर्ट का रेंज स्टार्टिंग 425 से, शर्ट का स्टार्टिंग रेट 1275 से है।जो 100% कॉटन से बना हुआ है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक खरीददारी पर 20% तक की छूट कम्पनी की ओर से दी जा रही है। ...
अनुमंडल स्तर पर कैम्प लगा कर बनाए जाएंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

अनुमंडल स्तर पर कैम्प लगा कर बनाए जाएंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

ब्रेकिंग न्यूज़
ड्राइविंग टेस्ट एवं लाइसेंस के लिए 30 दिन बाद फिर लगाए जाएंगे कैम्प रक्सौल में 16 अक्टूबर 2019 को लगाया जाएगा कैम्प प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री को भेजा गया था सुझाव रक्सौल।( vor desk )। परिवहन विभाग द्वारा अनुमंडल स्तर पर कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था की गई है।राज्य सरकार द्वारा पूर्वी चंपारण के सभी अनुमंडल मुख्यालयों में विशेष कैम्प लगाकर लर्निंग लाइसेंस बनाये जाने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी मोतिहारी द्वारा सभी अनुमंडल में कैम्प लगाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र दिया गया है। वहीं उक्त तिथियों के 30 दिन बाद पुनः ड्राइविंग टेस्ट एवं लाइसेंस के लिए अनुमण्डलवार कैम्प लगाए जाएंगे। विभागीय पत्र में निर्देश है कि शिविर से पहले सारथी पोर्टल पर ऑन ...
नेपाल से मुन्ना साह का शव आते ही मचा कोहराम,रक्सौल के बड़ा परेउवा में उमड़ पड़े लोग!

नेपाल से मुन्ना साह का शव आते ही मचा कोहराम,रक्सौल के बड़ा परेउवा में उमड़ पड़े लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल के बागमती नदी में प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे रक्सौल के युवक की मौत,चार जख्मी! दो की हालत गम्भीर, चंद्रनिगाहपुर व निजगढ़ के बीच युवकों के कार व बस के बीच हो गई भिड़ंत रक्सौल।(vor desk )।शहर के बड़ा परेउवा वार्ड एक स्थित पूजा पंडाल के प्रतिमा विसर्जन के लिए नेपाल गए युवकों के कार व एक यात्री बस की भिड़ंत स्वरूप हुए दुर्घटना में रक्सौल के एक युवक की मौत हो गई।जबकि, करीब चार युवक घायल हैं।जिसमे दो युवकों की हालत गम्भीर बताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,उक्त पूजा समिति के प्रतिमा का विसर्जन नेपाल के बागमती नदी में किया गया।दर्जनों वाहनों का काफिला रक्सौल से प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुआ था।इसी में बड़ा परेउवा के पूजा समिति के सदस्य व अन्य स्थानीय युवा भी बागमती नदी गए।वहां प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते वक्त उक्त हादसा हुआ। सूत्रों ने बताया कि निजगढ़ व च...
दीपावली के मौके को उत्सवी बनाने के लिए रक्सौल में 11 व 12 अक्टूबर को ‘लेडीज हब’ का आयोजन!

दीपावली के मौके को उत्सवी बनाने के लिए रक्सौल में 11 व 12 अक्टूबर को ‘लेडीज हब’ का आयोजन!

नगर परिक्रमा
शहर के मारवाड़ी पंचायती मन्दिर में आयोजित स्टॉल पर मिलेगी परिधान,खाद्य सामग्री,सजावट की वस्तुएं रक्सौल।( vor desk )।दीपावली पर्व के अवसर पर खरीददारी को बेहतरीन बनाने के उद्देश्य से शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर में 'लेडीज हब' का आयोजन किया गया है। यह दो दिवसीय स्टॉल 12 व 13 अक्टूबर को लगेगा।इसकी जानकारी लेडीज हब की आयोजक ज्योति शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि लेडीज हब में कुर्ता दुपट्टे,कार्टन पैंट, लेगीज,हाथ से बने आचार,पापड़,आलू,चिप्स,मंगोड़ी ,गठिया,गिट्स( ढोकला-इडली )और उड़द, सूजी का आटा समेत अन्य परिधान व गुणवत्तापूर्ण खाद्यय सामग्रियां किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व को उत्सवी बनाने के लिए बरदवाल,रंगोली,रंग बिरंगा दिया आदि सजावट की सामग्री व खेल कूद की वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी।साथ ही देवी देवता के पोशाक के साथ अलंकार ,पूजन सामग्र...
अब इग्नू में स्नातक,स्नाकोत्तर समेत सभी फॉर्म 20 अक्टूबर तक भरे जाएंगे!

अब इग्नू में स्नातक,स्नाकोत्तर समेत सभी फॉर्म 20 अक्टूबर तक भरे जाएंगे!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू की स्नातक,स्नातकोत्तर एवं सभी प्रोग्रामों की दिसंबर 2019 में होने वाली परीक्षा हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब के 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है ।पहले यह अंतिम तिथि 30 सितंबर तक ही थी। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हाने दी। प्रो0 सिन्हा ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरा है वह समय से भर दें और इसका लाभ उठाएं। ज्ञातव्य है कि परीक्षा भी रकसौल के सी टी सी कालेज केंद्र पर ही होगी । ...
बाइक चालक ने मकान मे मार दी जोरदार टक्कर,खुद हो गया गंभीर जख्मी,मोतिहारी रेफर!

बाइक चालक ने मकान मे मार दी जोरदार टक्कर,खुद हो गया गंभीर जख्मी,मोतिहारी रेफर!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।अनुमण्डल के दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला गांव के दक्षिणी भाग में आदापुर-लखौरा मेन रोड में हुए बाइक हादसा में एक युवक जख्मी हो गया।घटना गुरुवार की सुबह सात बजे की बताई गई है। प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार बाइक सवार ने एक खैपरैल मकान में जोरदार टक्कर मार दी और स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गया है। अकाश नाम का यह युवक बैकुण्ठधाम निवासी संजय कुमार का पुत्र है। सूचना मिलते ही परिजन द्वारा गंभीर हालत में उसे मोतिहारी रहमानिया अस्पताल में भर्ती कराया है।सूचना के मुताबिक घायल युवक का उपचार जारी है। ...
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस,स्वयं सेवकों ने किया रक्सौल में पथ संचलन!

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस,स्वयं सेवकों ने किया रक्सौल में पथ संचलन!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस दिवस मनाया गया।इस अवसर पर शस्त्र पूजन के बाद स्वंयसेवको के द्वारा पथसंचलन किया गया।स्वयंसेवक नगर में अनुशासन का परिचय देते हुए सिर पर काली टोपी पहने ,कंधों पर डंडा लिए बैंड की ओजस्वी धुन पर कदम से कदम मिला कर चलते दिखे।देश भक्ति धुन के साथ आयोजित यह पथ संचरण चर्चा और आकर्षण का केंद्र रहा।जगह-जगह स्वागत हुआ। बुधवार की दो पहर शहर के हजारीमल उच्चविद्यालय से रक्सौल जिले के विभिन्न स्थानो से आये स्वंयसेवकों ने पथ संचलन निकाला, जो, मेनरोड ,बैंक रोड ,पटेल पथ , राम जानकी चौक एवं पोस्ट औफीस रोड होते हुए पुनः हाईस्कूल पहुचा ।हाई स्कुल के मैदान में सभी एकत्र हुए और अनुशासन का परिचय देते हुए धर्म ध्वज फहराया।इस इस अवसर पर जिला संघचालक डा.नवल किशोर प्रसाद ने बताया की विजयादशमी के दिन ही 1925 मे संघ की स्थापना हुई थी । उसी समय ...
रक्सौल में एसटीपी व ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में जल शक्ति मंत्रालय ने लोअर गंगा बेसिन आर्गेनाईजेशन को भेजा रिमाइंडर

रक्सौल में एसटीपी व ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में जल शक्ति मंत्रालय ने लोअर गंगा बेसिन आर्गेनाईजेशन को भेजा रिमाइंडर

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में रक्सौल में एसटीपी और ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, केंद्रीय जल आयोग, नदी संरक्षण निदेशालय के निदेशक अजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के आलोक में चीफ इंजीनियर, लोअर गंगा बेसिन आर्गेनाईजेशन, पटना का ध्यानाकर्षण कराया है। इसकी जानकारी श्री सिन्हा ने डा. स्वयंभू शलभ को मेल के जरिये दी है। जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2011 में रक्सौल और वीरगंज से नदी के पानी के नमूने का संग्रहण किया और कोलकाता लैब में जांच करायी। इस मामले को नेपाल सरकार के समक्ष रखने की सिफारिश के साथ बोर्ड ने जांच की रिपोर्ट मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स को सौंपी थी। नेपाल के अं...
रामगढ़वा के दशहरा मेला में दुकानदार की करंट लगने से मौत!

रामगढ़वा के दशहरा मेला में दुकानदार की करंट लगने से मौत!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रामगढ़वा रामजानकी मन्दिर परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाला मेला में एक दुकानदार की मृत्यु बिजली के करंट लगने से हो गई।इसकी पहचान संजय कुमार पटवा के रूप में हुई है।यह आमोदेई का निवासी है।दशहरा मेला के अवसर पर इसने परचून की दुकान लगाई थी।बुधवार को वह दुकान में बिजली का पंखा चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था।इस क्रम में वह एक नंगे तार के स्पर्श में आकर विद्युत के गम्भीर चपेट में आ गया ।इसके बाद लोगों ने इस ब्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए।इस क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि रामजानकी मंदिर के परिसर में लगे मेला में एक दुकानदार को जेनरेटर की तार से झटका लगने से उनकी मौत हो गई हैं। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम कपिलदेव पटवा के पुत्र संजय पटवा बताई गई हैं जिनका उम्र लगभग 25 व...
नारी शक्ति से छेड़खानी के सवाल पर रक्सौल के नागा रोड में जम कर हुई मारपीट!

नारी शक्ति से छेड़खानी के सवाल पर रक्सौल के नागा रोड में जम कर हुई मारपीट!

रक्सौल आसपास
मौके पर मौजूद नही थी पुलिस टीम,यदि भगदड़ होती तो निश्चय ही घट जाती अनहोनी! रक्सौल।(vor desk )।दुर्गापुजा में रक्सौल शहर में पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए। जगह जगह छेड़खानी की घटना से आक्रोश दिखा।मनचले पूजा पंडालों के इर्द गिर्द जमे फब्तियां कसते-छेड़खानी करते दिखे।श्रद्धालुओ की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई पुलिसिया प्रबंध नही था।किसी तरह नवरात्र तो बीत गया,लेकिन,विजयादशमी यानी मेला के अंतिम दिन शहर के नागा रोड में छेड़खानी को लेकर एनसीसी और एक दूसरे गुट में जमकर मारपीट हुई बताया गया कि काफी देर बाद रक्सौल थाना के एसआई एम आलम पहुँचे।उन्होंने पूछने पर बताया कि गली के संकरा होने से यह स्थिति उतपन्न हुई।किसी पक्ष ने लिखित आवेदन नही किया है।यदि आवेदन मिलता है।तो कानूनी कारवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि रक्सौल शहर के नागा रोड में छेड़खानी को लेकर 10 मिनट के अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!