रक्सौल पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त छापेमारी में अवैध करेंसी एक्सचेंज का भंडाफोड़,23लाख से ज्यादा नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, दो हिरासत में
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध करेंसी एक्सचेंज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध करेंसी एक्सचेंज कारोबार के खिलाफ रक्सौल थाना पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली एवं भारतीय मुद्रा बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह रक्सौल थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में सब्जी बाजार स्थित एक मिठाई (चीनी )दुकान में संयुक्त छापेमारी की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से करेंसी एक्सचेंज का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ पटना के सहयोग से कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 17 लाख 87 हजार 100 नेपाली रुपये तथा 13 लाख 04 हजार 150 भारतीय रुपये बरामद किए। बराम...









