Thursday, March 12

सीमांचल

कानू समाज की हुई बैठक, रक्सौल विधान सभा से प्रतिनिधित्व के सवाल पर  जोर शोर से हुई चर्चा!

कानू समाज की हुई बैठक, रक्सौल विधान सभा से प्रतिनिधित्व के सवाल पर जोर शोर से हुई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विधान सभा चुनाव को ले कर वैश्य समाज एकजुट हो कर अपने अधिकार और पहचान के लिए खड़ा होता दिख रहा है।राजनीतिक पार्टियों में टिकट की दावेदारी के बीच रक्सौल से वैश्य समाज ने भी प्रतिनिधित्व के सवाल पर चर्चा छेड़ रखी है।इसी क्रम में शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज के सभागार में रविवार को कानू समाज के लोगों की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता ध्रुव नारायण प्रसाद कर रहे थे। इस दौरान सामाजिक एकता को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी।वक्ताओं ने जोर दे कर कहा कि रक्सौल विधान सभा में 35हजार कानू हैं,जो वैश्य और अतिपिछड़ी में सबसे ज्यादा हैं,इसलिए विधान सभा की उम्मीदवारी पर राजनीतिक दलों को विचार करना ही चाहिए।बैठक में समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि संघ में ही शक्ति है।आपस में हम सब एक होकर रहेंगे तो पूरे समाज...
रक्सौल में डांडिया नाइट का हुआ आयोजन,युवक- युवतियों ने डांडिया और गरबा गीतों पर जमकर लगाए ठुमके !

रक्सौल में डांडिया नाइट का हुआ आयोजन,युवक- युवतियों ने डांडिया और गरबा गीतों पर जमकर लगाए ठुमके !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में बीती शाम को डांडिया नाइट का आयोजन शहर के लोगों के लिए खास रहा। इस कार्यक्रम में लोगों ने डांडिया गीतों पर जमकर मस्ती की।नवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार मेन रोड स्थित पंकज वाटिका में आयोजित “डांडिया नाइट ” की विधिवत शुरुआत विशिष्ट अतिथि आईसीपी प्रबंधक कुमार राजीव रंजन, कार्यकारी सभापति पुष्पा देवी, श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सचिव कैलाश चन्द काबरा, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव सीताराम गोयल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा एवं महिला बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल, सचिव संगीता धानोठिया ,शिखा रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी।कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया।इसके बाद देवी मां से जुड़े देवी गीतों की प्रस्तुति से सारा माहौल गरबा के रंग में डूब गया. र...
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने ज्ञापन सौंपा

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने ज्ञापन सौंपा

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड का स्पेशल सैलून से विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर-सुगौली दोहरीकरण, फुटप्लेट, रेलवे गुमटी, पुल-पुलिया और ओवरब्रिज का जायजा लिया। नरकटियागंज पहुंचने के बाद वहां पदाधिकारियों से समस्याओं को जाना। रनिंग रूम को देखा। यात्री सुविधा को लेकर विशेष निर्देश दिए। इसके बाद वे रक्सौल स्टेशन पहुंचे।जहां स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।इस दौरान डीआरएम ने रक्सौल स्टेशन के फूट ओवरब्रिज पर खड़े को कर रेलवे एरिया की जायजा और जानकारी ली।अमृत भारत स्टेशन के तहत निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी भी ली।प्लेटफार्म पर साफ सफाई,सुविधा आदि का निरीक्षण किया। रक्सौल सुगौली रेल खंड पर पुराने पटरी को हटा कर आधुनिक पटरी बिछाए जाने अद्यतन स्थिति की ज...
अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में चार फर्जी क्लिनिक और नर्सिंग होम  सील,मची खलबली!

अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में चार फर्जी क्लिनिक और नर्सिंग होम सील,मची खलबली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को रक्सौल में कुछ टार्गेटेड नर्सिंग होम पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी के विशेष निर्देश पर की गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद,थानाध्यक्ष विजय कुमार, रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार,अनुमंडल अस्पताल रक्सौल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाती सपन सहित एक बड़ी टीम शामिल थी।इस छापेमारी के दौरान, प्रशासन ने रक्सौल के सैनिक रोड में डा के मोहन के सनराइज हेल्थ केयर एंड चैरिटेबल अस्पताल को सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह अस्पताल मानकों के अनुरूप नहीं था, जिसे एक फर्जी चिकित्सक द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसके बाद, टीम कौड़िहार रोड के हंस टोला स्थित आबदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उक्त केंद्र की जांच और सिल करने की कारवाई देर शाम तक जारी र...
नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए मिला राज्य स्तर पर पहला स्थान !

नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए मिला राज्य स्तर पर पहला स्थान !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला है. परिषद ने इस योजना के तहत मिले लक्ष्य से 160% अधिक की उपलब्धि हासिल की है, जो कि एक ऐतिहासिक सफलता है.नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क को दिया है. उन्होंने बताया कि रक्सौल को कुल 958 पीएम स्वनिधि लोन का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में टीम ने 1879 पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से 1549 आवेदनों को स्वीकृत किया गया और 1540 को लोन दिया गया. इस तरह रक्सौल नगर परिषद ने अपने लक्ष्य से 160.54% अधिक आवेदन स्वीकृत किए.इस उपलब्धि से परिषद के सभी कर्मियों में खुशी का माहौल है. कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी सहित सभी पार्षदों ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि यह टीम भविष्य में भी रक्सौल का नाम रोशन ...
‘हचाड़’ में हुआ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन,नहीं पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव,सांसद डा.संजय जायसवाल को बदलना पड़ा कुर्ता- पैजामा!

‘हचाड़’ में हुआ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन,नहीं पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव,सांसद डा.संजय जायसवाल को बदलना पड़ा कुर्ता- पैजामा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।जनता दल यू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल के जनसुराज में शामिल होने के बाद रक्सौल में सियासी सरगर्मी तेज है।भाजपा ने डैमेज कंट्रोल प्लान शुरू कर दिया है।जिस दिन श्री पटेल जनसुराज में शामिल हुए,उसी दिन एनडीए की बैठक विधायक आवास पर हुई।इसके बाद मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।संयोग ऐसा रहा कि इस सम्मेलन के लिए पहली तिथि 11सितंबर को तय हुई ,जिसे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।दूसरी तिथि16सितंबर निर्धारित हुआ,जिसके तहत यह कार्यक्रम बारिश के बाद भी हुआ।दोनो में भाजपा के बड़े नेता के आने के बारे में खूब प्रचार प्रसार हुआ।पहले कार्यक्रम में फायरब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आने की चर्चा थी,लेकिन,कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया।इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव के आगमन के बारे में प्रचारित था,लेकिन,वे नहीं पहुंचे।समझा जा रहा है कि य...
भाजपा अध्यक्ष का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से शराब जप्त , रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच और कारवाई!

भाजपा अध्यक्ष का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से शराब जप्त , रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच और कारवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नेपाल से आ रही एक स्कॉर्पियो से 686 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस की चेकिंग टीम ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गाड़ी में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए.यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि बिहार में शराबबंदी लागू है और यह कोई पहली बार नहीं है जब रक्सौल में किसी भाजपा नेता का नाम शराब तस्करी से जुड़ा हो. पुलिस द्वारा जब्त की गई इस स्कॉर्पियो पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल अध्यक्ष मझौलिया का बोर्ड लगा हुआ था. इससे पहले भी, रक्सौल में भाजपा नेताओं की संलिप्तता शराब से जुड़े मामलों में सामने आती रही है, जो इस क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लागू करने में एक बड़ी चुनौती पेश करता है.इ...
पीएम सुशीला कार्की सत्ता संभालते ही एक्शन में ,केपी ओली पर एफआईआर दर्ज,क्या होगी बांग्लादेश की हसीना वाली स्थिति ?

पीएम सुशीला कार्की सत्ता संभालते ही एक्शन में ,केपी ओली पर एफआईआर दर्ज,क्या होगी बांग्लादेश की हसीना वाली स्थिति ?

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।संकेत मिल रहे है कि उनकी स्थिति बांग्लादेश की' शेख हसीना' की तरह हो सकती है।उनके खिलाफ शनिवार को राजधानी काठमांडू में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली पर आरोप है कि 8 सितंबर को जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब उन्होंने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमले और ज्यादती का आदेश दिया था। बता दें कि, ओली ने भारी दबाव के बीच 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही वो आर्मी की सुरक्षा में हैं।चुकी,उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है,इसलिए कई अटकलें भी हैं। वहीं, नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की आज घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के हॉस्पिटल पहुंची। सुशीला कार्की ने शुक्रवार को ही नेपाल के अंतरिम पीएम पद की शपथ ली है। उन्हें 5 मार्च, 2026 तक संसदीय चुनाव कराने...
नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम पीएम के रूप में शपथ ली

नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम पीएम के रूप में शपथ ली

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है। देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की ने अब नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।वे नेपाल की पहली महिला प्रधान मंत्री हैं । शुक्रवार रात 8:45 बजे (स्थानीय समय) राष्ट्रपति निवास शीतल निवास में आयोजित समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। देश में सियासी भूचाल और भूकंप के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई। सुशीला कार्की कोई आम चेहरा नहीं हैं। उन्होंने 1979 में कानून का अभ्यास शुरू किया और 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनीं और 2009 में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त हुईं। वहीं जुलाई 2016 से जून 2017 तक सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रही थी। जनता में लोकप्रिय हैं सुशीला कार्कीउनकी पहचान ईमानदार, निष्पक्ष और सशक्त महिला नेता के रूप में है। खासकर संक्रमणक...
एसएसबी की चौकसी से नेपाल जेल से भागा बांग्लादेशी तस्कर रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार,बिहार सीमा पर अब तक करीब 30 भगोड़े कैदी धराए!

एसएसबी की चौकसी से नेपाल जेल से भागा बांग्लादेशी तस्कर रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार,बिहार सीमा पर अब तक करीब 30 भगोड़े कैदी धराए!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल,एक संवाददाता।​नेपाल में जीएन जेड के जन विद्रोह से उपजे अराजक माहौल में देश भर में जेल ब्रेक की घटनाओं में 13हजार 572 कैदी बंदी और हिरासत में लिए गए 560 आरोपी भाग निकले हैं।जिसको ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट है।नेपाल ने भारतीय प्रशासन से गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा है,जिसके बाद बिहार सीमा के अलग अलग जगहों से करीब30 भगोड़े कैदी पकड़े गए हैं।इसी बीच भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने बुधवार को नेपाल के जेल ब्रेक के बाद भाग कर भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक,काठमांडू के सेंट्रल जेल से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को एसएसबी ने भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करते वक्त से दबोच लिया।​नेपाल में हाल ही में हुए जेल ब्रेक की घटना का फायदा उठाकर, सोने का तस्कर मोहम्मद अब्दुल हसन ढाली काठमांडू जेल ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!