Monday, March 16

सीमांचल

रक्सौल में धूमधाम से सम्पन्न हुई सरस्वती पूजा,शांति -व्यवस्था के लिए प्रशासन रही सजग!

रक्सौल में धूमधाम से सम्पन्न हुई सरस्वती पूजा,शांति -व्यवस्था के लिए प्रशासन रही सजग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल अनुमंडल में बड़े धूमधाम के साथ वसंत पंचमी मनाई गई।कोरोना की वजह से दुर्गा पूजा नहीं कर पाने का सारा कसर श्रद्धालु सरस्वती पूजा में निकल लेना की होड़ में दिखे। प्रशासन की ओर से छूट मिलने के बाद दुर्गापूजा की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक जगहों पर सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ। पूजा समितियों के अनुसार दुर्गापूजा की तुलना से सरस्वती पूजा अधिक जगहों पर हो रही है।स्कूलों से ले कर पूजा पंडालों तक में पूजनोत्सव आयोजित हुए। सुबह 6:59 बजे से 12:35 बजे तक सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त था। शुभ मुहूर्त के बाद भी शाम पांच बजे तक पूजा की गई।बताया गया कि पंचमी तिथि सोमवार की रात 2:45 बजे से मंगलवार की शाम 4:34 बजे तक थी। पंडितों की मानें तो इस दिन नींव पूजन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदने, व्यापार आरंभ करने सहित अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।लिहाजा मांगलिक कार्य की भी...
शहर के आश्रम रोड में महाबली टेक्सटाइल का हुआ शुभारम्भ,प्रो0 अनिल सिन्हा ने किया उद्घाटन!

शहर के आश्रम रोड में महाबली टेक्सटाइल का हुआ शुभारम्भ,प्रो0 अनिल सिन्हा ने किया उद्घाटन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के आश्रम रोड में विधिवत पूजन के साथ महाबली टेक्सटाइल का विधिवत शुभारम्भ हुआ। जिसका उदघाट्न प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया। उक्त बावत प्रतिष्ठान के संचालक चंदन गुप्ता ने बताया कि उनके इस प्रतिष्ठान में दुल्हन साड़ी, अन्य डिजाइनर साड़ी, फैंसी शूट, लहंगा एवं शटिंग-शूटिंग थोक के साथ खुदरा में भी उपलब्ध है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह ,छठिया घाट के पुजारी गणेश झा,पिंटू गिरि ,उदय कुमार सिंह ,नगर पार्षद रवि गुप्ता ,नुरुल्लाह खान सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे । ...
रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना और बैरक का निरीक्षण किया!

रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना और बैरक का निरीक्षण किया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना और बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना के सभी रिकार्ड ,रजिस्टर, गुण्डा पंजी,वर्किंग थाने के जवानों के रख रखाव,नया बिल्डिंग,बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लम्बित मामले के निष्पादन का निर्देश दिया।साथ ही स्पेशल आरटीपीपी रनिग में चोरी, स्टेशन पर निगरानी, पाकेटमारी, छीना झपटी इन सभी घटनाओ पर कड़ी नजर रखने का निर्देश भी दिया। सभी ट्रेनो मे स्काटिंग करने ,डाग स्क्वायड से समानों की जांच करने व नशाखुरानी गिरोह पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रेल की सुरक्षा व आपराधिक तत्वो पर लगम के निर्देश दिए गए हैं। शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण के विशेष निर्देश दिए गए हैं।साथ ही अपराधियों का सम्पती मूलक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण में बैरक...
पैक्स चुनाव परिणाम: हरदिया से ब्रजभूषण तो पलनवा से विनय शंकर जीते,धनगढ़वा से उमेश राय निर्विरोध!

पैक्स चुनाव परिणाम: हरदिया से ब्रजभूषण तो पलनवा से विनय शंकर जीते,धनगढ़वा से उमेश राय निर्विरोध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को देर शाम इनडोर स्टेडियम में प्रखंड के तीन पैक्सों में हुए चुनाव के मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बी डी ओ संदीप सौरव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है।जिसमे हरदिया पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए ब्रजभूषण पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय कुमार सिंह को 775 मतों से पराजित कर निर्वाचित घोषित किये गए है। श्री पांडेय को कुल 1150 मत प्राप्त हुए है। वहीं विजय कुमार सिंह को 375 मत प्राप्त हुए है।वहीं पलनवा जगधर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए विनय शंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामयश सिंह को 234 मतों से पराजित कर निर्वाचित घोषित किये गए है। विनय शंकर सिंह को कुल 1417 मत प्राप्त हुए है। वहीं रामयश सिंह को कुल 1183 मत प्राप्त हुए है।जबकि धनगढ़वा कौड़िहार पैक्स से अध्यक्ष...
रेलवे के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन व सभा आयोजित!

रेलवे के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन व सभा आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा व जन समस्याओं के निदान के लिए "चरणबद्ध आंदोलन" के तहत लगातार दूसरे दिन शाम के चार बजे से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।शहर के स्टेशन रोड से शुरू कर राम जी चौक, बाटा चौक, कोइरिया टोला, कौड़िहार चौक, मौजे चौक विभिन्न चौक चौराहों पर विरोध प्रदर्शन के साथ जन जागरूकता के उद्देश्य से आम सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।रणजीत सिंह ने कहा कि रेलवे की उपेक्षा व मांगो को अनसुनी करने व पूर्व में हुए आंदोलन को ले कर वायदा खिलाफी के कारण आंदोलन पर विवश होना पड़ा। ...
शहर के विकास के साथ- साथ व्यवसायियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता :विधायक प्रमोद सिन्हा

शहर के विकास के साथ- साथ व्यवसायियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता :विधायक प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*व्यवसायियो की बैठक में शहर की कई समस्याओं पर हुई चर्चा *असमाजिक तत्वों द्वारा विधायक को बदनाम करने की साजिश का ब्यवसायियो ने की घोर निंदा रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल आर्य समाज परिसर में स्थानीय व्यवसायियो की बैठक रक्सौल नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमे शहर की जाम समस्या,जल निकासी की समस्या,आवारा पशुओं से शहरवासियो को निजात दिलाने , रक्सौल नप द्वारा करीब 14 करोड़ की लागत से बूचड़खाना हेतु जमीन खरीदारी में घोर अनियमितता बरतने , पिछले दिनों भूमाफियाओं द्वारा दुकान खाली कराने सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई । बैठक में ब्यवसायियो ने भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बदनाम करने की साजिश की घोर निंदा की तथा वैसे लोगो को चिन्हित कर कानूनी कारवाई करने की मांग की ।भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन...
रक्सौल के हरदिया व पलनवा जगधर पंचायत में सम्पन्न हुआ पैक्स चुनाव,बवाल को विधायक ने कराया शांत!

रक्सौल के हरदिया व पलनवा जगधर पंचायत में सम्पन्न हुआ पैक्स चुनाव,बवाल को विधायक ने कराया शांत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कड़ी सुरक्षा व प्रशासनिक देख रेख में रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत में शांतिपूर्वक पैक्स चुनाव सम्पन्न हूआ।प्रशासन ने प्रखंड के पलनवा जगधर और हरदिया पंचायत में पैक्स उप चुनाव को निष्पक्ष ,भय मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का दावा किया । चुनाव के क्रम में विधि व्यवस्था के लिए अधिकारी पूरे दिन गस्त लगाते रहे। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती व डीएसपी सागर कुमार मोनिटरिंग में दिखे।इंस्पेक्टर अभय कुमार, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार सशस्त्र बल के साथ गस्त लगाते रहे। सभी मतदान केन्द्रो के आसपास धारा 144 लागू की गयी थी, जिसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात था। मतदान का कार्य शाम में 4:30 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान कहीं से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप सौरभ ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद ज...
रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का चरणबद्ध आंदोलन शुरू,निकली चेतावनी रैली !

रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का चरणबद्ध आंदोलन शुरू,निकली चेतावनी रैली !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*चेतावनी रैली में काला पट्टी बांध कर किया गया विरोध प्रदर्शन रक्सौल।(vor desk )।रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा व रेलवे से जुड़ी समस्या को ले कर स्वच्छ रक्सौल संस्था के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है।जिसके प्रथम दिन रक्सौल रेलवे स्टेशन के सामने से चेतावनी रैली निकाली गई। यह रैली स्टेशन रोड़ होते हुए बाटा चौक, मेन रोड, पोस्ट आफिस रोड़, बैंक रोड से गुजर कर वापस स्टेशन रोड में समाप्त हुई।इस दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन कर समस्याओं के समाधान में बरती जा रही उपेक्षा को ले कर रेलवे प्रशासन पर जम कर निशाना साधा गया।इस क्रम में सबो ने काली पट्टी बांध कर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया।इसमे स्टेशन रोड के बेरोजगार हुए दुकानदार व उनके परिजन भी शामिल रहे।इस दौरान मांग की गई किअगस्त 2019 में रेल अधिकारियों ने आंदोलन के समय वादा किया था उसे पूरा करें।जो निम्न है: लाइटवेट ओभर ब्रिज का ...
पंचायत चुनाव को ले कर भाजपा ने मनोनीत किया तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक!

पंचायत चुनाव को ले कर भाजपा ने मनोनीत किया तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरुण सिंह ने पंचायती राज चुनाव की दृष्टिकोण से सांगठनिक जिला रक्सौल के सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक मनोनीत किया है जो आगामी पंचायती राज चुनाव की दृष्टि से कार्य करेंगे एवं सभी तैयारियों को देखेंगे । ज्ञातव्य है कि भाजपा पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करेगी ।श्री सिंह ने रक्सौल विधनसभा चुनाव के लिए गुड्डू सिंह, सुगौली विधानसभा के लिए हरी मोहन भगत और नरकटिया विधानसभा के लिए ज्योति नारायण चौधरी को मनोनीत किया है ।साथ ही जिला परिषद की दृष्टि से प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक एक प्रभारी भी मनोनीत किया है जिसमें रक्सौल ग्रामीण एक नंबर के लिए ई० जितेंद्र कुमार ,दो नंबर रक्सौल ग्रामीण के लिए प्रोफेसर मनीष दुबे, तीन नंबर रामगढ़वा पश्चिम प्रदीप सर्राफ, 4 नंबर रामगढ़वा पूर्वी अजय पटेल, पांच नंबर सुगौली उत्तर विपिन बिह...
नगर पार्षदों की शिकायत पर बूचड़खाने की जमीन खरीद में घोटाला के आरोप की जांच शुरू, एडीएम ने किया स्थल निरीक्षण!

नगर पार्षदों की शिकायत पर बूचड़खाने की जमीन खरीद में घोटाला के आरोप की जांच शुरू, एडीएम ने किया स्थल निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नगर परिषद सभापति उषा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द पर बूचड़खाने की जमीन खरीद में लगे घोटाला के आरोप व इस प्रकरण में अनियमितता का मामला जहां तूल पकड़ लिया है।वहीं,जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर मोतिहारी से पहुंचे एडीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियो की एक टीम ने उक्त 'विवादित जमीन' का स्थलगत निरीक्षण किया गया।दोपहर पहुंचे एडीएम श्री कुमार एलआरडीसी राम दुलार राम व अंचल अमीन आदि के साथ पहुंच कर जमीन की पैमाइश की।चौहद्दी का मुआयना किया और आस पास के लोगों से जमीन की कीमत आदि के बारे में जानकारी जुटाई। मौके पर पूर्व उप सभापति काशी नाथ प्रसाद समेत नगर पार्षद उक्त मौके पर दस्तवेज की प्रति व आवश्यक कागजातों के साथ मौजूद थे।जिन्होंने उक्त जमीन की भौगोलिक स्थिति व दर निर्धारण में घोटाले की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। मजे की बात यह रही कि ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!