मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती शुरू,बॉर्डर पर सिक्स लेन सड़क के साथ सौंदर्यीकरण की योजना !
रक्सौल।(vor desk )। सीमावर्ती रक्सौल - वीरगंज को जोड़ने वाले मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती वीरगंज प्रशासन द्वारा शुरू कराई गई है।साथ ही सफाई व सौंदर्यीकरण की पहल भी शुरू की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक,हाल ही में एक ओर जहां भारतीय हिस्से की मरम्मती कराई गई है।यह कार्य अभी चल रहा है,जिसके कंस्ट्रक्शन की जिम्मेवारी कंस्ट्रक्टर संजीत सिंह को दी गई है।वहीं,नेपाली प्रशासन व जन प्रतिनिधियो व सामाजिक संगठनों द्वारा सौंदर्यीकरण के संकल्प के तहत इस पूल की मरम्मती शुक्रवार की रात्रि से शुरू कराई गई है।इस पुल के नेपाली हिस्से में कई गढ्ढे बन गए थे,जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही थी।पूर्व में पर्सा जिला के सांसद प्रदीप यादव व मेयर विजय सरावगी की पहल पर इसके टूटे हिस्से की ग्रेभलिंग कराई गई थी।लेकिन,वारिश के कारण स्थिति यथावत हो गई।फिर से गढ्ढे बन गए।
पिछले दिनों इसका...








