Monday, September 7

सीमांचल

रामगढ़वा के पटनी गावँ में आगलगी में छह मवेशी मरे

रामगढ़वा के पटनी गावँ में आगलगी में छह मवेशी मरे

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बीती रात्रि आग लगने से एक गाय तथा पांच बकरिया जल गई।स्थानीय सर्वदेव राम के मवेशियों को बाँधने वाले स्थान में आग लग गई।आग इतना भयावह था कि घर वाले जब तक उठ पाते तब तक सभी मवेशी जल गए।आग लगने से पुरा परिवार सदमे में है,क्योकि गाय का दूध बेच कर परिवार का रोजी रोटी चलता था। ...
अम्बेडकर ज्ञान मंच के रामगढ़वा प्रखण्ड की 24 सदस्यीय कमिटी गठित, चन्द्रदीप बने संयोजक!

अम्बेडकर ज्ञान मंच के रामगढ़वा प्रखण्ड की 24 सदस्यीय कमिटी गठित, चन्द्रदीप बने संयोजक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk)।स्थानीय बाजार स्थित आर्य समाज विवाह भवन में रविवार की देर शाम अम्बेडकर ज्ञान मंच के 24 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन चन्द्रदीप पासवान की अध्यक्षता में किया गया।प्रखण्ड कमिटी के संयोजक के रूप में बहादुर राम,संरक्षक प्रभु पासवान,उपाध्यक्ष नन्दू कुमार व शम्भू राम,कोषाध्यक्ष चमन बैठा,उप-कोषाध्यक्ष महासचिव नवलकिशोर पंडित,सचिव नंदलाल मांझी,उप-सचिव संदीप कुमार,रामप्रवेश राम,जयलाल राम,लालदेव राम,हरेन्द्र राम,चन्देश्वर राम,शिवपूजन राम,सुभाष राम,महेंद्र राम,प्रकाश कुमार,अर्जुन कुमार,दीपक कुमार व जयप्रकाश राम प्रखण्ड कमिटी के कार्यकारिणी सदस्य चुने गए है। इस आशय का पत्र जारी करते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मथुरा राम ने कहा कि रामगढ़वा प्रखण्ड ईकाई के गठन से क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आन्दोलन के साथ अभिवंचित वर्गों के शैक्षणिक, सामाजिक,सांस्कृति...
कपड़ा बैंक द्वारा बच्चों के बीच मास्क ,पुस्तक व कपड़ा वितरित!

कपड़ा बैंक द्वारा बच्चों के बीच मास्क ,पुस्तक व कपड़ा वितरित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। हम जरूरतमंद लोगों व बच्चों के बीच कपड़ा या अन्य वस्तु ही नही, बल्कि खुशियाँ बाँटने का काम करते हैं। उक्त बातें सोमवार को शहर के नागा रोड वार्ड-11 स्थित कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता ने बच्चों के बीच उपहार का वितरण करने के बाद संबोधित करते हुए कही। श्रीमती गुप्ता ने कपड़ा बैंक के कार्यालय में बच्चों के बीच कपड़े व मास्क वितरण के साथ गुड़ इंग्लिश बुक, ब्रश, कॉलगेट पेस्ट, जिभिया, साबुन व बिस्किट वितरित किया। इस उपहार को पाने पर बच्चों में काफी हर्ष देखा गया। गौरतलब है कि कपड़ा बैंक की शुरुआत निदेशिका श्रीमती गुप्ता के पति व बीजेपी नेता राजकुमार गुप्ता ने किया था। उसके बाद समय-समय पर व जरूरत के अनुसार जरूरतमंदों को कपड़ा व अन्य सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। उक्त बावत श्री गुप्ता ने कहा कि इस कार्य से हमें खुशी व संतुष्टि...
बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा का फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बना कर पैसे की मांग!

बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा का फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बना कर पैसे की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का फेक सोसल अकॉउंट बना कर पैसा की मांग किये जाने का मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर उनके कई परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया है।वहीं,कई लोगों के मैसेंजर में मैसेज कर पैसे की मांग की गई है।इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद सनसनी है। इस वाकये की सूचना मिलते ही खुद विधायक ने अपने सोशल मिडिया एकाउंट के जरिये अपने मित्रों व परिचितों समेत आमजनों को सतर्क किया है। श्री सिन्हा ने अपने फेसबुक के माध्यम से इस वाक्ये की जानकारी देते हुए बताया कि किसी के द्वारा उनका फर्जी फेसबुक एकाउंट बना कर पैसा की मांग की जा रही है। ऐसे लोगो के झांसे में नही आए और तत्काल ही थाना को सूचित करें । उन्होंने पूछने पर बताया कि मेरा फर्जी फेस बुक आईडी बना कर यह कुकृत्य किया जा है।और फ्रेंड रि...
रक्सौल में पेड़ से झूलता मिला युवक का  शव,रहस्यमय मौत को ले कर अटकलें तेज

रक्सौल में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव,रहस्यमय मौत को ले कर अटकलें तेज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के लक्ष्मीपुर वायरलेस के पास बाईपास रोड स्थित डंकन विहार के पास एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक,युवक का शव पेड़ से लटका देखा गया,जिसके बाद हो हल्ला हुआ। मौके पर रक्सौल पुलिस टीम ने पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस पहले भी कुछ दिन पहले पॉवर ग्रीड के पास एक अर्द्ध निर्मित भवन से एक युवती का शव मिला था,जिसके पीछे का रहस्य सामने नही आ सका है। इस बीच ,इस दूसरे शव के मिलने से सनसनी है। मामले का उद्भेदन नही हो सका है।पेड़ से झूलते युवक के पास ही एक साइकल पडा हुआ था।जो उसी व्यक्ति की प्रतित हो रही है।अटकल लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर पेड़ से शव को टाँग दिया गया है।हालांकि ,यह खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा कि यह आत्म हत्या का मामला है या हत्या का।अब तक शव का शिनाख्त नही हो सका है।इधर,लगातार शव म...
नेपाल पुलिस ने स्वर्ण एवं चांदी आभूषण के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा!

नेपाल पुलिस ने स्वर्ण एवं चांदी आभूषण के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk )।इंडो- नेपाल बॉर्डर पर सोना- चांदी की तस्करी धड़ल्ले जारी है।इसी क्रम में पर्सा जिला पुलिस ने पर्सा जिला के जगरनाथ पुर वार्ड 2 स्थित सड़क खण्ड से सन्देह के आधार पर भारतीय क्षेत्र की ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोक कर जांच की।जिसके पास से काले रंग के बैग को नियंत्रण में ले कर जांच के क्रम में स्वर्ण व चांदी के आभूषण बरामद हुए।पकड़े गए धंधेबाज की पहचान पर्सा जिला के जगरनाथपुर निवासी सोनू कुमार सोनार( 19 वर्ष) के रूप में की गई है।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने बताया कि चांदी की तरह दिखने वाला 1 किलो 970 ग्राम व सोना के 14.400 मिली ग्राम के आभूषण बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि बरामद आभूषण सहित पकड़े गए धंधेबाज को हिरासत में ले कर आवश्यक कार्रवाई हेतु राजस्व अनुसन्धान विभाग को सौप दिया गया है। ...
पाक में मन्दिर पर हमले को ले कर भड़का विहिप,नेपाल में पाक पीएम इमरान का विरोध, पाकिस्तान का झंडा जलाया

पाक में मन्दिर पर हमले को ले कर भड़का विहिप,नेपाल में पाक पीएम इमरान का विरोध, पाकिस्तान का झंडा जलाया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्री सिद्धि विनायक मंदिर तोड़े जाने से नाराज विहिप व अन्य हिन्दू संगठन वीरगंज(नेपाल )( vor desk)।पाक में हिन्दू मन्दिर में तोड़ फोड़ को ले कर नेपाल में विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। नेपाल के वीरगंज में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जम कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की है।हिन्दू नेताओं ने पाकिस्तान के झंडा को जलाते हुए विरोध-प्रदर्शन के साथ जम कर नाराजगी व्यक्त की है।साथ ही पाक के प्रधान मंत्री इमरान खान की तस्वीर के साथ नगर परिक्रमा कर खूब नारेबाजी भी की।इसमे हिंदुओं पर आक्रमण बन्द करो,मन्दिर पर हमला बन्द करो,दोषी के खिलाफ कार्रवाई करो,हिन्दू एकता जिंदाबाद जैसे नारे बुलंद हुए। बताया गया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भोंग बाजार में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गुरुवार को तोड़-फोड़ की घटना हुई थी।जिसको ले कर नेपाल के हिंदूवादी स...
अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित,आरक्षण  व संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमले की निंदा!

अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित,आरक्षण व संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमले की निंदा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में स्थानीय बाजार के आर्य विवाह भवन में रविवार को नन्दू राम की अध्यक्षता एक आवश्यक बैठक हुई।इस बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के साथ अम्बेडकर ज्ञान मंच के उद्देश्यों व उस दिशा में किये गए सकारात्मक प्रयासों पर बारी-बारी से सदस्यों ने प्रकाश डाला।मंच के सदस्यों ने बताया कि अम्बेडकर ज्ञान मंच का उद्देश्य बहुजन समाज में जन्में संत,गुरु-महापुरुषों के विचारों व भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों व उनके बताए गए संवैधानिक रास्तों पर चलने का आह्वान किया।संस्थापक मुनेश राम ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर अनुसूचित जाति-जनजाति,पिछड़े-अतिपिछड़े व अल्पसंख्यक समाज के साथ ही शोषित-पीड़ित चाहे किसी भी जाति-धर्म के लोग हो,उनके हितों के संरक्षण के लिए कार्य करना है,क्योंकि उनके सामाजिक,शैक्षण...
रक्सौल में अर्बन पीएचसी का हुआ उद्घाटन,शहर के लोगों को मिल सकेगी इलाज की बेहतर सुविधा

रक्सौल में अर्बन पीएचसी का हुआ उद्घाटन,शहर के लोगों को मिल सकेगी इलाज की बेहतर सुविधा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रत्येक शहरी क्षेत्रों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है। इसी क्रम में आज रक्सौल कॉलेज रोड में इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घघाटन क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया।इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र के खुलने से शहरी क्षेत्र के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मुहैय्या होगी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।शीघ्र ही रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में 5 स्वास्थ्य उप केंद्र व रक्सौल के हरैया में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल में बन रहे 50 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल का भी शिघ्र उद्घाटन होगा,इसकी तैयारी चल रही है।अगस्त माह में ही इसके शुभारम्भ का लक्ष्य है।उन्होंने बताया ...
रक्सौल प्रखण्ड के परसौना तपसी गांव में हुई आगलगी,दो भाइयों का घर जल कर खाक!

रक्सौल प्रखण्ड के परसौना तपसी गांव में हुई आगलगी,दो भाइयों का घर जल कर खाक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। प्रखण्ड के परसौना तपसी में बीती रात्रि हुई आगलगी की घटना में दो लोगों का घर जल गया।घटना करीब दो बजे रात में हुई।अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई।ग्रामीणों के सहयोग से आगलगी पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आगलगी मे सुखाडी साह (पिता -जयराम साह )भुइल साह (पिता जयराम साह )के घर जल कर राख हो गए। जिसमें कपड़ा ,नकद, अनाज आदि जल गया। दोनो पीड़ित सहोदर भाई हैं। घटना की सूचना पर मुखिया पति बृजकिशोर यादव पहुचे और पीड़ित परिवार को नगद रुपया दे कर सहयोग किया। इस दौरान सौरंजन कुमार यादव , सुनील यादव आदि मौजूद थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!