डंकन हॉस्पिटल के छत से कोविड मरिज के छलांग लगाने से हुई मौत के मामले की जांच शुरू, मचा हड़कम्प!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कोविड संक्रमित मरीज राम शरण साह के छत से कूद कर मरने के मामले की जांच शुरु कर दी गई है।एसडीएम आरती व एसडीपीओ सागर कुमार झा के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने शनिवार की दोपहर जांच पड़ताल की और घटना स्थल का निरीक्षण किया।बता दे कि इस हॉस्पिटल को जिला प्रशासन में 60 बेड वाले डेडिकेटेड कोविड केयर हॉस्पिटल का दर्जा दे रखा है।
इसी अस्पताल में 20 मई से भर्ती पलनवा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी योगेंद्र साह का 35 वर्षीय पुत्र राम शरण साह भर्ती था,जो एक गरीब परिवार का था।नेपाल में राज मिस्त्री का काम करता था।वह गुरुवार यानी 27 मई को ही तकरीबन ठीक होने के बाद आईसीयू से डिस्चार्ज कर जेनरल वार्ड में आया था।लेकिन,शाम में अचानक से छत से कूदने से मौत हो गई।इस मामले में डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने जांच के आदेश दिये हैं।जिसके लिए टीम गठित कर दी...









