Tuesday, September 8

सीमांचल

75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एबीवीपी ने मनाया दीपोत्सव ,बलिदानियों को किया याद!

75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एबीवीपी ने मनाया दीपोत्सव ,बलिदानियों को किया याद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर रक्सौल जंक्शन परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य तरीके से परिसर में दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों को याद किया गया। इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में आए मोतिहारी के नगर मंत्री ऋषभ राज ने कहा कि पूरा देश आजादी के 75वें दिवस को हर्सोल्लास पूर्वक मना रहा है, चारों तरफ उत्साह का माहौल है। अभाविप भी पूरे देश में हर मुहल्ले में झंडोतोलन का संकल्प लेकर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी जागरूकता अभियान के तहत आज रक्सौल जंक्शन परिसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम मना रही है। इसका उद्देश्य आजादी के महत्व को रेखांकित करना है। इस कार्यक्रम में स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह,प्रांत S.F.D सहप्रमु...
युवा पत्रकार मनीष कुमार सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, रक्सौल में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित

युवा पत्रकार मनीष कुमार सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, रक्सौल में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।युवा पत्रकार मनीष कुमार के हत्या को ले कर पत्रकारों में आक्रोश है।पत्रकार चाहते हैं कि मामले का निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा मिले।साथ ही मृत परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग के साथ पत्रकारों की सुरक्षा गारंटी की मांग सरकार से की गई है। इस बीच,शहर के रामजानकी मंदिर विवाह भवन के सभागार में शुक्रवार को एनयूजेआई रक्सौल इकाई के तत्वधान में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया ।इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक मनाया ।ततपश्चात मृतक पत्रकार मनीष कुमार सिंह के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई के रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने की ।श्री कुशवाहा ने मृतक युवा पत्रकार के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुवे कहा कि मृतक मनीष कुमार सिंह काफी निर्भीक पत्रकार थे।पिछले दिनों उनको अगवा...
नागपंचमी पर हनुमान मंदिर का कपाट रहा बन्द, प्रसिद्ध मेला नही लगने से इस बार दूतावास परिसर रहा सुनसान!

नागपंचमी पर हनुमान मंदिर का कपाट रहा बन्द, प्रसिद्ध मेला नही लगने से इस बार दूतावास परिसर रहा सुनसान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सावन माह में नाग पंचमी का पर्व मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में पूजा-अर्चना कर गाय के गोबर से नागों का प्रतीकात्मक चिन्ह बनाया और फिर एक सुनसान जगह पर नाग देवता के लिए मिट्टी की कटोरी में दूध और लावा रख नाग देवता को ग्रहण करने की प्रार्थना कर वापस आये। इधर,शहर के विभिन्न मुहल्लों के महावीरी अखाड़े द्वारा जुलूस निकाल कर मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया।लेकिन, उन्हें मंदिरों में पूजा अर्चना की इजाजत नही मिल सकी,क्योंकि,मन्दिर के कपाट आगामी 22 अगस्त तक श्रद्धालुओ के लिए बन्द हैं। लिहाजा, प्रत्येक साल नागपंचमी पर भारतीय दूतावास के प्रांगण स्थित राजदंडी में लगने वाले मेला भी नही लगा। कोविड-19 प्रकोप के कारण इस साल मन्दिर का कपाट बंद रहा। जिसके चलते लोगों में उदासी देखी गयी। वहीं, मन्दिर ...
डीडीसी कमलेश कुमार सिंह के द्वारा मनरेगा व पीएम आवास योजना की  समीक्षा !

डीडीसी कमलेश कुमार सिंह के द्वारा मनरेगा व पीएम आवास योजना की समीक्षा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढ़वा।( vor desk )। शुक्रवार को रक्सौल व रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय सभागार में डीडीडी कमलेश कुमार सिंह के द्वारा समीक्षा बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती की उपस्थिति में मनरेगा कर्मियों व पीएम आवास सहायकों की बैठक हुई। बैठक में डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि सबसे पहले प्रखंड के अधूरे पड़े आवास निर्माण की प्रक्रिया को पूरी करे, तब उसके बाद नया आवास देने की प्रक्रिया शुरू करें। उन्होंने अलग अलग बैठक में रक्सौल बीडीओ सन्दीप सौरभ व रामगढ़वा बीडीओ मोहम्मद सज्जाद से पीएम आवास योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड मैपिंग, आवास पैरामीटर पर प्रतिवेदन की मांग की। वही दूसरी ओर बैठक के दौरान मनरेगा योजना की भी समीक्षा की, जहाँ हाल में चल रहे वृक्षारोपण अभियान व वनपोषको को आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने रामगढ़वा के मनरेगा पीओ अश्विनी कुमार से कार्यो की प्रगति की जानक...
गांव गांव तक मेडिकल टीम भेज वैक्सीन लगवाने के लिए युवा राजद की प्रशासन से अपील !

गांव गांव तक मेडिकल टीम भेज वैक्सीन लगवाने के लिए युवा राजद की प्रशासन से अपील !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk )। युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष सैफुल आजम के नेतृत्व में स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी आरती कुमारी को आवेदन देकर गांव-गांव तक वैक्सीनेशन कराने की अपील किया गया है । इस दौरान सैफुल आजम ने आरती कुमारी को आवेदन के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि शहर के नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में 100% कोरोना वैक्सीन दिलाने में मेडिकल टीम व प्रशासनिक टीम सहित अन्य संगठनों के द्वारा सफलता हासिल की है।साथ ही 4 जुलाई को रक्सौल नगर परिषद को शत प्रतिशत वैक्सिनेशन वाला नगर निकाय घोषित कर दिया गया । वही ,आजकल ग्रामीण क्षेत्र से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शहर हजारों की तदाद में लोग आ रहे हैं।बावजूद उनको वैक्सीन नहीं मिल पा रहा है।अपनी सारी कामों को छोड़ पूरे दिन कतार में लग एक वैक्सीन लेने की प्रतिक्षा करते करते बिना वैक्सीन लिए अपने मुकाम को बैरन वापस चले जा रहा...
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के बिहार आगमन पर भव्य स्वागत को लेकर जदयू की बैठक

केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के बिहार आगमन पर भव्य स्वागत को लेकर जदयू की बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भैरव प्रसाद गुप्ता के आवास पर जदयू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन पटेल ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को केंद्रीय इस्पात मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के उपरांत बिहार आगमन हो रहा है, जो हम सब जदयू पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन्हें पटना एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। साथ ही साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के पार्टी कार्यालय में सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। युवा रक्सौल विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रक्सौल विधानसभा से सैकड़ो गाड़ी के साथ कार्यकर्त्ता जाएंगे। मौके ओर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बबलू केशरीवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अशोक अग्रवाल, प्रखण...
भारत विकास परिषद व शारदा कला केंद्र द्वारा  आजादी के अमृत महोत्सव पर सामुहिक राष्ट्र गान आयोजित!

भारत विकास परिषद व शारदा कला केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर सामुहिक राष्ट्र गान आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत विकास परिषद की शाखा रक्सौल इकाई के तत्वावधान में शहर के पंकज चौक स्थित शारदा कला केन्द्र परिसर में कला केन्द्र की संचालिका शिखारंजन के संगीत संयोजन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संगीतमय राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सह परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस बार राष्ट्रगान से जुड़ा अनोखा प्रयास होने जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय की अनूठी पहल है कि ज्यादा से ज्यादा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गायें। यह हमारे लिये बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों ने इंतजार किया उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने तथा इस महोत्सव के तहत जन भागीदारी बढ़ाने के लिए देश भर में कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी क...
अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर रवि मस्करा ने युवाओं के साथ कोविड वैक्सिनेशन के प्रति किया जागरूक!

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर रवि मस्करा ने युवाओं के साथ कोविड वैक्सिनेशन के प्रति किया जागरूक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रवि मस्करा द्वारा युवाओं के साथ शहर में कोविड टिकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया।और चलन्त टीम के साथ फुट पाथी दुकानदारों, ठेला, खोमचे और ई रिक्शा चालकों को वैक्सीन दिया ।रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले रवि मस्करा के नेतृत्व वाली टीम ने शहर के मेन रोड रक्सौल के ढाला पर, पोस्ट ऑफिस चौक, अम्बेडकर चौक, पंकज चौक पर चलंत वाहन के द्वारा अनुमंडल अस्पताल रक्सौल तथा जिला प्रशासन मोतिहारी, यूनिसेफ की टीम के साथ फुट पाथ के ब्यापारी ,रिक्शा वाले, ठेला वाले, फेरी वाले, सायकिल मिस्त्री, फल सब्जी विक्रेता आदि को वैक्सीन देने का कार्य किया। रवि मस्करा ने जन जागरूकता के क्रम में आगाह किया कि तीसरे लहर की आशंका को देखते हुए खुद भी वैक्सीन लें और दूसरों को भी प्रेरित करें,ताकि,आपका घर परिवार...
ड्राइफूट, मसालों व इम्पोर्टेड चॉकलेट के शानदार कलेक्शन के साथ ‘पशुपति भंडार’ का शुभारंभ!

ड्राइफूट, मसालों व इम्पोर्टेड चॉकलेट के शानदार कलेक्शन के साथ ‘पशुपति भंडार’ का शुभारंभ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर में ड्राई फुट,गर्म मसाला व इम्पोर्टेड चॉकलेट के शो रूम का शुभारंभ एक समारोह के बीच गुरुवार को हुआ।रक्सौल के मुख्य पथ स्थित ' पशुपति भंडार ' नामक प्रतिष्ठान का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरुआत हुई।जिसके बाद ग्राहकों ने अपना उत्साह दिखाया और पहले दिन से इसे हाथों हाथ लेते हुए कलेक्शन की सराहना की। प्रतिष्ठान के संचालक सोनू कुमार ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के पैकेट बन्द ड्राइफूटस,इम्पोर्टेड चॉकलेट, टॉफी,एवं गर्म मसाला का विविध रेंज उपलब्ध है।जो पहले शहर में सहज उपलब्ध नही हो पाता था।उन्होंने बताया कि किफायती दर पर सभी तरह के मसाले व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ।गिफ्ट के लिए ड्राइफूट के साथ ही चॉकलेट व टॉफी का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।( विज्ञापन ) ...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का  आयोजन

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
75 वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम रक्सौल।(vor desk)। 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रामगढ़वा पंटोका द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। वर्ष 2020 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिस मूल सिद्धांत पर फिट इंडिया मूवमेंट की नीव रखी गयी थी। उसमें नागरिको को मौजमस्ती में शामिल करके फिट रखना है और उनके व्यवहार व जीवन में व्यायाम के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक बदलाव लाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश हर भारतीय के जीवन में फिटनेस को अनिवार्य बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार देश भर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को 47वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा हवाई अड्डा में खेल प्रतियोगिताओं क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!