भाजयुमो ने बांटे दिया- बाती,5 अगस्त को घर घर दीप जला कर दीपावली मनाने की अपील!
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह के नेतृत्व में रक्सौल के विभिन्न मंदिरों एवं मुख्य पथ पर घूम-घूमकर दीया-बाती का वितरण किया गया ताकि 5 अगस्त को रात्रि दीपावली की धूम मची रहे। प्रो0 दुबे ने कहा कि मोर्चा ने निर्णय लिया है कि रक्सौल के सभी मंदिरों, बाजार एवं नगर के सभी क्षेत्रों में दिया-बाती बांटकर उस दिन दीपावली मनाने का पुरजोर आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य से 5 अगस्त हमलोगों के जीवन में आया है जिस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र के ऐतिहासिक भव्य मंदिर का शिलान्यास होगा ।जिसके लिये पांच सौ वर्षों तक लगातार संघर्ष चला, कई पीढियां समाप्त हो गई, हज़ारों ने अपनी कुर्बानियां दी। पूरा विश्व उस दिन की व्याकुलता के साथ प्रतीक्षा कर रहा है।आज पांच हजार दीये वितरित किए गए और कल दिन में भी...









