रदद् हो गया सीएम का वर्चुअल मीटिंग,फिलहाल अटक गया डंकन हॉस्पिटल को कोविड 19 केयर सेंटर बनाने का फैसला!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल को डेडीकेटेड कोविड 19 केयर सेंटर बनाने का फैसला लम्बीत रह गया।सूबे के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हॉस्पिटल का जायजा लेने वाले थे।इसकी पूरी तैयारी की गई थी।लेकिन,अंतिम समय पर उक्त वर्चुअल मीटिंग रदद् हो गया।
बताया गया कि इसको ले कर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट प्रेषित की थी।जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार की शाम 4.30 बजे से संध्या 7 बजे तक डंकन हॉस्पिटल का जायजा लिया जाना था।
बताते हैं कि इसको ले कर डंकन हॉस्पिटल व रक्सौल प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई थी।इसको ले कर बीडीओ सन्दीप सौरभ दिन भर दौड़ धूप करते रहे थे।इस बीच उच्चाधिकारियों द्वारा दो पहर में वर्चुअल मीटिंग का कार्यक्रम फाइनल होने का निर्देश मिला था।वहीं,निय...








