रक्सौल में कम्युनिटी किचेन शुरू,विधायक प्रमोद सिंहा ने कहा-लॉक डाउन में यहां से कोई भी बिना खाये नही लौटना चाहिए!
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने पशुपति पथ प्रदर्शक धर्मशाला में शुक्रवार को कम्युनिटी किचन की शुरुवात की गई।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने निरीक्षण करते हुए कहा कि कोई भी भूखा बिना खाये नही लौटना चाहिए।भोजन की गुणवत्ता में भी कोई शिकायत नही मिलनी चाहिए।इसका ध्यान रखें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किचन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। रसोईया और खाना बनाने में जो भी लोग लगे हैं वह लोग स्वयं की सफाई का भी ध्यान रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करते रहें। ससमय भोजन उपलब्ध करवाएं। ताकि खाना से कोई वंचित नहीं हो।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर इस निःशुल्क समुदायिक किचेन का शुरुवात की गई है।
इस निःशुल्क समुदायिक किचेन में कोरोना से पीड़ित मरीजों के परिजन और ऐसे लोग जिन्ह...









