दीपावली व छठ पूजा को लेकर रक्सौल प्रशासन ने की अनुमण्डल स्तरीय बैठक,शांति-सौहार्द अक्षुण्ण रखने पर बल!
रक्सौल।(vor desk)।दीपावली व छठ पर्व को ले कर रक्सौल प्रशासन ने शांति,सुव्यवस्था और सौहार्द के बीच सम्पन्न कराने को ले कर अनुमण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन किया।
अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एसडीएम आरती व डीएसपी सह एएसपी प्रशिक्षु आईपीएस चन्द्र प्रकाश के संयुक्त नेतृत्व में यह बैठक हुई।आगामी दीपावली व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के साथ रक्सौल व रामगढ़वा में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी गण सम्मिलित हुए।
बैठक में एसडीएम व एएसपी ने सँयुक्त रूप से निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी दोनों पर्व के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। वहीं इस बार पटाखों के अवैध विक्री व भंडारण को ले कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। रक्सौल में इसके लिए सीओ विजय कुमार को जिम्मेवारी दी गई है। वहीं दीपावली ...









