Monday, June 22

सीमांचल

डब्बल इंजन की सरकार में शहर व गावँ की जनता महंगाई से त्रस्त,लोक तंत्र पर मंडरा रहा खतरा : रामबाबू

डब्बल इंजन की सरकार में शहर व गावँ की जनता महंगाई से त्रस्त,लोक तंत्र पर मंडरा रहा खतरा : रामबाबू

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। जिसे संबोधित करते हुए महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है। गांव से लेकर शहर तक बुरा हाल है। इनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है।पूरा उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट से परेशान रहा। लोग सही तरीके से धान की बोआई तक नहीं कर पाए। छोटे व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय व्यापारी पूरी तरीके से टूट गए। हजारों-लाखों लोगों की देश में नौकरियां खत्म हो गई। महंगाई ने लोगों को जीना दूभर कर दिया, परंतु एनडीए सरकार अभी भी कुंभकरणी नींद में सोई हुई है। श्री यादव ने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर अत्याधिक भीड़ से आम नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है, क्योंकि जिस समय वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन होती थी, उस समय लोगों के अंदर जागरूकता की कमी थी। अब जब लोग गांव-गांव से जागरूक हो...
भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा कार्य समिति की बैठक आयोजित,संगठन के मजबूती पर दिया गया बल

भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा कार्य समिति की बैठक आयोजित,संगठन के मजबूती पर दिया गया बल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।संगठन जिला रक्सौल स्तरीय भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिलाकार्य समिति की बैठक शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यलय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज साह एवं संचालन नगर मंत्री कमलेश कुमार ने किया। उक्त बैठक में संगठन को धारदार और मजबूत बनाए जाने के मुद्दे पर कार्यकताओं से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन को सफल बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अतिपिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कैप्टन कमलेश साहनी ने कहा कि राष्ट्रवाद और विकास पार्टी की पहली प्राथमिकता है।भाजपा मुख्यतः कार्यकर्ताओं की पार्टी है।उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने पर जोर दिया। पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य को पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी को चुनाव में मदद करने की बात कही। वही कार्यकर्ताओं से क...
बकरी चराने गयी तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत,परिजनों में कोहराम

बकरी चराने गयी तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत,परिजनों में कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बकरी चराने गई तीन बच्चियां तालाब में डूब गईं।काफी प्रयास के बाद शव को निकाला गया।शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना से कोदरकट गांव में मातम का आलम है। घटना शुक्रवार की दोपहर की बतायी गई है। घटना की सूचना मिलते ही जितना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। बताया जाता है कि तीनों लड़कियाँ बकरी चराने के लिए गांव के तालाब की ओर गयी थी। इसी क्रम में तालाब में नहाने चली गयी। जहाँ उक्त घटना घटी। सूत्रों ने बताया कि एक-दूसरे के बचाने के क्रम में तीनों लडकिया डूब गई। वहां घटना को देख रहे दूसरे बच्चों ने लड़कियों के डूबने को ले कर हो हल्ला किया। तब स्थानीय ग्रामीण सक्रिय हुए। शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मरने वाली लड़कियों में बिनोद बैठा की 14 वर्षीया पुत्री बेबी कुमारी, लव पासवान की 13 वर्षीया पुत्री पुष्पा कु...
एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त अभियान में नाबालिक युवती को कराया गया मुक्त,दो तस्कर धराये

एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त अभियान में नाबालिक युवती को कराया गया मुक्त,दो तस्कर धराये

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।(vor desk) ।एसएसबी ने मानव तस्करों के चंगुल से एक नाबालिक युवती को शुक्रवार छुड़ाया है।साथ ही मानव तस्करी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि अहले सुबह उक्त युवती को बहला फुसलाकर कर नेपाल ले जाया जा रहा था।जोलगांवा एसएसबी कैम्प के जवानों ने इन्हें सन्देह के आधार पर रोक कर जांच की ,जिसमे तस्करी की योजना का भंडाफोड़ हुआ।पकड़े गए तस्करों को जितना थाना को सौप दिया गया। सीमा क्षेत्र के बड़ैला बॉर्डर के पास से एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा उक्त युवती को मुक्त कराया गया। पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान छौड़ादानों थाना क्षेत्र के रामनगर गाँव निवासी नीतीश कुमार व नाम नगर निवासी तुलसी कुमार के रूप में हुई है। एसएसबी 71 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अंशल श्रीवास्तव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी को लेकर गुप्त सूचना पर चलाये ...
विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन हेतु विधायक प्रमोद सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित,शिक्षा की बेहतरी का संकल्प!

विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन हेतु विधायक प्रमोद सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित,शिक्षा की बेहतरी का संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk ) ।रक्सौल के अनुमण्डल कार्यालय परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में क्षेत्रीय विधायक सह रक्सौल विधानसभा अंतर्गत सभी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार समेत विधानसभा क्षेत्र के आदापुर एवं रक्सौल प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी बीआरसी एवं पूरे विधानसभा के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ स्कूल के प्रबंधन समिति के गठन के लेकर चर्चा हुई। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने एक स्वर में समिति को गठन करने का निर्णय को स्वीकृति दी। वहीं,विधायक श्री सिन्हा ने शिक्षा व शिक्षण संस्थानो की बेहतरी की प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक व्यस्था को चुस्त दुरुस्त करना हम सबकी प्रथमिकता होनी चाहिए। विद्यालयों के विकाश कार्यों के...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर में  सड़क दुर्घटना में अज्ञात राहगीर की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रक्सौल के लक्ष्मीपुर में सड़क दुर्घटना में अज्ञात राहगीर की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( एक संवाददाता )।एनएच28 ए अंतर्गत रक्सौल-रामगढ़वा मुख्य पथ पर वाहन से ठोकड लगने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।घटना शुक्रवार के सुबह के करीब पांच बजे घटित हुई बताई गई है।बताया गया कि उक्त व्यक्ति रक्सौल की ओर से पैदल जा रहा था।इसी बीच किसी वाहन ने उसे ठोकड मार दी।जिसके बाद घटनास्थल पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।सूत्रों का कहना है कि सड़क पर बिजली की तार टूट कर गिरे होने की वजह से वाहन के असंतुलित होने की वजह से उक्त दुर्घटना हुई।हालांकि,इसकी पुष्टि नही हो सकी।अटकल है कि यह हत्या का भी मामला भी हो सकता है।मृत व्यक्ति के शरीर व हाथ पर चोट व रक्त स्त्राव दिखे। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।इस बीच,पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस बाबत रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि उक्त दुर्घटना शहर के मनोकामना माई मन्दिर के पा...
अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र गान का विशेष आयोजन,भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता ने शुरू किया जन जागरूकता मुहिम

अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र गान का विशेष आयोजन,भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता ने शुरू किया जन जागरूकता मुहिम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक विशिष्ट पहल की गई है,जिसमे सामूहिक राष्ट्र गान का आयोजन कर उसे मोदी सरकार द्वारा अधिकृत किये गए वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।बताया गया है कि जन भागीदारी बढ़ाने हेतु राष्ट्रगान से जुड़ी इस अनूठी पहल का उद्देश्य सभी भारतीयों में गर्व और एकता की भावना भरना है।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी व इंडो नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा अपने कार्यस्थल पर प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में श्री गुप्ता ने दावा किया कि पिछले 11 साल से हमारे कार्यस्थल पर प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे राष्ट्रगान के बाद ही व...
चार बोरा चावल बेचने के आरोप में राशन डीलर चंदा देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज!

चार बोरा चावल बेचने के आरोप में राशन डीलर चंदा देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को दिये जाने वाले अनाज के वितरण में अनियमितता बरतने के साथ ही उसे चोरी छिपे एक फैक्ट्री संचालक से बिक्री करना महंगा पड़ गया।शिकायत मिलने पर हुई जांच में आरोप सत्य पाया गया।जिसके बाद राशन डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 के डीलर चंदा देवी के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए हुए प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमर सिंह ने बताया कि रक्सौल नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 के डीलर चंदा देवी द्वारा सम्बंधित वार्ड मे ही संचालित लाई मिल संचालक राजेश कुमार को चार बोरा चावल बिक्री करने के शिकायत मिली।जिसके बाद जांच की गई।जिसमें शिकायत को सही पाया गया। उन्होंने बताया कि इस आरोप में हरैया ओपी में डीलर के विरुध्द सात वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हरैया ओपी...
नशीली दवाओं की तस्करी पर जिला प्रशासन गम्भीर, मोतिहारी से पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने की दवा दुकान की जांच!

नशीली दवाओं की तस्करी पर जिला प्रशासन गम्भीर, मोतिहारी से पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने की दवा दुकान की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर हो रही दवाओं की कालाबाजारी व नशीली दवाओं की तस्करी की सूचना को ले कर जिला प्रशासन गम्भीर दिख रही है।इसी क्रम में पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल आशोक के निर्देश पर मोतिहारी से पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार और दयानंन्द प्रसाद ने पुलिस बल के साथ रक्सौल के पुराना एक्चेंज रोड स्थित संजीवनी ड्रग एजेंसी मे अचानक पहुंच कर जांच की। टीम ने बताया कि यह जांच डीएम के निर्देश पर हुई है।जांच की रिपोर्ट डीएम को सौंपेगे। बताया गया कि जांच के क्रम में अनियमितता मिलने की सूचना है।स्टॉक व विपत्र मिलान के क्रम में कई दवाओं का विपत्र नही होने जैसी गड़बड़ी भी सामने आई।हालांकि,इसका ब्यौरा देने से अधिकारियों ने इनकार करते हुए इसे गोपनीय बताया । इस दौरान पर रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर संजय सिह के नेतृत्व में पुलिस व सैप के जवान उपस्थित रहे । इधर, टीम के पहुंचन...
कोविड के तीसरी लहर को देखते हुए पशुपतिनाथ मंदिर का कपाट सावन में भी बन्द,फिर भी उमड़ रहे श्रद्धालु!

कोविड के तीसरी लहर को देखते हुए पशुपतिनाथ मंदिर का कपाट सावन में भी बन्द,फिर भी उमड़ रहे श्रद्धालु!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
मन्दिर का कपाट बंद:फिर भी श्रद्धालु लगा रहे हाजिरी काठमांडू।( vor desk )।कोविड 19 के तीसरी लहर के दस्तक की आशंका को ले कर सरकार के निर्देश पर बाबा पशुपतिनाथ का कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद है।लेकिन,श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नही है।सावन की दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओ की खूब भीड़ उमड़ी।मन्दिर के द्वार पर ही उन्हें पूजन कर लौटना पड़ा। आर्य घाट:मन्दिर बन्द होने के बावजूद अंतिम संस्कार जारी बता दे कि चाइनीज वायरस ने पूरे विश्व समेत अपने मित्र राष्ट्र नेपाल को भी नही बख्सा है।कोविड 19 के बाद अन्य कई तरह के वेरियंट की नेपाल में इंट्री के बाद नेपाल सरकार सख्त हो गई है।बाबा पशुपतिनाथ जो बागमती नदी के तट पर नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में अवस्थित है ,वहां का कपाट सावन माह में बन्द है।काठमांडू में देवाधिदेव महादेव के अन्य मंदिरों की भी यही स्थिति है। यह मंदिर हिंदुओ के ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!