अम्बेडकर ज्ञान मंच के आदापुर प्रखण्ड कमिटी के संयोजक बने राजेश्वर राम!
आदापुर।(vor desk )।स्थानीय मिड्ल स्कूल(बालक) परिसर में पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश्वर राम की अध्यक्षता में सांगठनिक विस्तार के लिए अम्बेडकर ज्ञान मंच की एक महती बैठक हुई।इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रविवार की देर शाम सर्वसम्मति से अम्बेडकर ज्ञान मंच की तेरह सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया।इस कमिटी में राजेश्वर राम को सर्वसम्मति से संयोजक व पूर्व उपप्रमुख रामजीवन बैठा,दसई पासवान,दुभान के मुखिया प्रतिनिधि नन्दू राम,पूर्व पंसस दिनेश दास, हनुमान बैठा,राजकेतु प्रसाद यादव,मो.अजीमुल्लाह शाह,मनोज पासवान,शिवगोविंद पासवान,प्रमोद कुमार राम,योद्धा राम को सदस्य मनोनीत किया गया।इस आशय का पत्र जारी करते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मथुरा राम ने गठित कमिटी को एक सप्ताह में पदभार देते हुए केंद्रीय कमिटी को सूचित करने का निर्देश दिया।इस मौके पर पूर्व उपप्रमुख रामजीवन बैठा,दसई पासवान, सत्येद्र साह, ...









