लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई ने हरियाणा के जलपुरुष सुभाष चन्द्र विश्नोई का किया भव्य स्वागत
रक्सौल।( vor desk )।जलपुरुष के नाम से प्रसिद्ध हरियाणा के हिसार निवासी सुभाष चन्द्र विश्नोई लगभग 5000 किलोमीटर की यात्रा तय कर सोमवार की रात्रि रक्सौल पहुंचे।जहां लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
केन्द्र सरकार के जल जीवन मिशन कार्यक्रम से प्रभावित विश्नोई ने अपनी सरकारी नौकरी से रिटायर होने के पश्चात अपनी लक्ष्य निर्धारित करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु "जल जीवन हरियाली" एवं पर्यावरण को बचाने के लिए भारत की कठीन साइकिल यात्रा तय करते हुए नेपाल जाने के क्रम में रक्सौल पहुंचे।
दरअसल, सुभाष चंद्र बिश्नोई पूरे भारत का भ्रमण साइकिल से करने का प्रण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है।यह संदेश वह पूरे भारत में फैलाने के लिए भ्रमण पर निकले हैं।वह पर्यावरण एवं जल की स्थिति की एक रिपोर्ट तैयार करेंगे एवं सरकार को सौंपेंगे।क...









