सम्मान के साथ विदा हुए बीईओ ब्रजेश कुशवाहा, नए बीईओ प्राण रंजन प्रसाद का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार टीचर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सह बीडब्ल्यूओ ब्रजेश कुशवाहा के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई एवं नवपदस्थापित बीईओ प्राण रंजन प्रसाद के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने भाग लेकर दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक एवं प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय ने की। केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा (मोमेंटो) भेंट कर ब्रजेश कुशवाहा को सम्मानित किया। वहीं सेवानिवृत्त बीईओ सतीश कुमार श्रीवास्तव, नवपदस्थापित बीईओ प्राण रंजन प्रसा...









