Sunday, September 6

सीमांचल

तिलावे नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद

तिलावे नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तिलावे नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद उचिभटिया में जलजमाव से खेत बने तालाब, 50 एकड़ में बालू जमा; मरम्मत नहीं होने पर मुखिया ने निजी स्तर पर शुरू कराया कार्य रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)। प्रखंड के उचिभटिया गांव के समीप तिलावे नदी का तटबंध टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तटबंध टूटने के बाद सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल और बिचड़े जलमग्न होकर बर्बाद हो गए हैं, जबकि लगभग 50 एकड़ कृषि भूमि पर बालू की मोटी परत जम जाने से खेती के लायक जमीन भी प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार तटबंध टूटने के बाद तेज बहाव का पानी खेतों में फैल गया, जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि तालाब जैसी स्थिति में बदल गई। किसानों का कहना है कि इस वर्ष की खेती पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने तटबंध टूटने के लिए लघु सिंचाई विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। ...
रामगढ़वा सहयोग शिविर पहुंचे डीएम-एसपी, खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

रामगढ़वा सहयोग शिविर पहुंचे डीएम-एसपी, खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
288 आवेदन मिले, 121 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण; शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। पंचायत स्तर पर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'सहयोग शिविर' के तहत मंगलवार को रामगढ़वा प्रखंड की रामगढ़वा पंचायत में आयोजित शिविर का जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर आम लोगों से सीधे संवाद किया, उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।उनके साथ एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा,डीएसपी मनीष आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिविर की व्यवस्थाओं, शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया तथा आम लोगों से मिलकर शिविर के संचालन पर फीडबैक भी लिया। उन...
रक्सौल के मेन रोड की जाम समस्या दूर करने की कवायद तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

रक्सौल के मेन रोड की जाम समस्या दूर करने की कवायद तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बाटा चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियानरक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख व्यापारिक और अंतरराष्ट्रीय आवागमन मार्ग रक्सौल-वीरगंज मेन रोड पर लगातार लगने वाले जाम को खत्म करने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को बाटा चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रम...
रक्सौल के अनुराग साह ने नीट में लहराया परचम, 99.038 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया एस.ए.वी. स्कूल और शहर का गौरव

रक्सौल के अनुराग साह ने नीट में लहराया परचम, 99.038 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया एस.ए.वी. स्कूल और शहर का गौरव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। सुपर-30 और सुपर-50 जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के बाद अब विद्यालय के एक छात्र ने नीट (NEET) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे रक्सौल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पूर्व छात्र अनुराग साह ने नीट परीक्षा में 99.038 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अनुराग, पिता परमानंद साह एवं माता आशा देवी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एस.ए.वी. स्कूल, रक्सौल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में अपने सपनों को नई दिशा दी। अपनी सफलता पर अनुराग ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत के कारण यह उपलब्धि स...
महिला उद्यमिता को मिला नया मंच, वीरगंज में विमेन्स क्रिएशन्स क्लब का 22वां समर फेयर का हुआ आयोजित!

महिला उद्यमिता को मिला नया मंच, वीरगंज में विमेन्स क्रिएशन्स क्लब का 22वां समर फेयर का हुआ आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और लघु एवं घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विमेन्स क्रिएशन्स क्लब द्वारा आयोजित 22वां समर फेयर शनिवार को वीरगंज के एक आवासीय होटल में उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। प्रदर्शनी में नेपाल और भारत के उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का अवलोकन कर खरीदारी की। क्लब की अध्यक्ष रूपा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भारत-नेपाल के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्...
डोरवा नदी के टूटे तटबंध पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम नागमणि वर्मा ने किया निरीक्षण

डोरवा नदी के टूटे तटबंध पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम नागमणि वर्मा ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तत्काल मरम्मत के निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; किसानों की फसल और आबादी को सुरक्षित रखने पर जोर रक्सौल।(Vor desk)। लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नागमनी कुमार वर्मा ने रामगढ़वा प्रखंड की अहिरौलिया पंचायत के डईनिया टोला स्थित डोरवा नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टूटे हिस्से की तत्काल मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में बीडीओ रामगढ़वा, सीओ रामगढ़वा, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा के कनीय अभियंता, जैतापुर एवं अहिरौलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तटबंध का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों और कृषि भूमि पर बाढ़ क...
रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना को मिली नई रफ्तार, इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के लिए 10 कंपनियों ने भरी तकनीकी बोली

रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना को मिली नई रफ्तार, इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के लिए 10 कंपनियों ने भरी तकनीकी बोली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तकनीकी मूल्यांकन के बाद बनेगी डीपीआर, 352 एकड़ में विकसित होगा एयरपोर्ट; सीमावर्ती क्षेत्र को मिलेगा सीधा लाभ रक्सौल। (VoR Desk)। भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। एयरपोर्ट की इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को देश की 10 प्रतिष्ठित कंपनियों से तकनीकी बोलियां प्राप्त हुई हैं। अब इन बोलियों का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद चयनित एजेंसी विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर), एयरपोर्ट का डिजाइन और निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी। सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय, भाजपा के युवा नेता गुड्डू सिंह एवं प्रो. मनीष दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के लगातार प्रयासों का यह महत्वपूर्ण परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि सभी प्...
सम्मान के साथ विदा हुए बीईओ ब्रजेश कुशवाहा, नए बीईओ प्राण रंजन प्रसाद का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

सम्मान के साथ विदा हुए बीईओ ब्रजेश कुशवाहा, नए बीईओ प्राण रंजन प्रसाद का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार टीचर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सह बीडब्ल्यूओ ब्रजेश कुशवाहा के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई एवं नवपदस्थापित बीईओ प्राण रंजन प्रसाद के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने भाग लेकर दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक एवं प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय ने की। केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने किया। समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा (मोमेंटो) भेंट कर ब्रजेश कुशवाहा को सम्मानित किया। वहीं सेवानिवृत्त बीईओ सतीश कुमार श्रीवास्तव, नवपदस्थापित बीईओ प्राण रंजन प्रसा...
रक्सौल में दिनदहाड़े हनुमान मंदिर से चांदी का प्राचीन मुकुट चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

रक्सौल में दिनदहाड़े हनुमान मंदिर से चांदी का प्राचीन मुकुट चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VoR DesK)। रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित प्रसिद्ध आबकारी हनुमान मंदिर से भगवान बजरंगबली का चांदी का प्राचीन मुकुट चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश एवं चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार को करीब 11:00 बजे की है। मंदिर के पुजारी विजय मिश्रा ने बताया कि वह कुछ समय के लिए आवश्यक कार्य से मंदिर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर भगवान हनुमान का करीब आधा किलोग्राम वजनी चांदी का प्राचीन मुकुट चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मुकुट वर्षों पुराना था और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। पुजारी ने तत्काल इसकी सूचना रक्सौल थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय श्र...
भारत-नेपाल सीमा पर हर चुनौती से निपटने को तैयार SSB, रक्सौल में जवानों ने किया हाई-इंटेंसिटी दंगा नियंत्रण अभ्यास

भारत-नेपाल सीमा पर हर चुनौती से निपटने को तैयार SSB, रक्सौल में जवानों ने किया हाई-इंटेंसिटी दंगा नियंत्रण अभ्यास

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VoR DesK)। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 47वीं वाहिनी, रक्सौल ने शुक्रवार को अपने मुख्यालय परिसर में व्यापक दंगा नियंत्रण (Riot Control) एवं आपात प्रतिक्रिया अभ्यास आयोजित किया। अभ्यास का उद्देश्य जवानों को हिंसक प्रदर्शन, उग्र भीड़, आपात स्थिति और संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं नियंत्रित कार्रवाई के लिए तैयार करना था। अभ्यास के दौरान जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, विभिन्न ऑपरेशनल फॉर्मेशन, उग्र भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए कम से कम बल प्रयोग के सिद्धांत पर वि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!