Sunday, March 8

सीमांचल

रक्सौल में धूम धाम से मना77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह:शान से लहराया तिरंगा ध्वज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही होड़!

रक्सौल में धूम धाम से मना77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह:शान से लहराया तिरंगा ध्वज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही होड़!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों सहित सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी कड़ी में अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर एसडीपीओ मनीष आनंद, प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ कुमारी राखी, कस्टम कार्यालय पर सहायक आयुक्त राघवेंद्र साह, नप कार्यालय पर कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी, व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष संजय पटेल,अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डा स्वाति सपन, रक्सौल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार,रक्सौल थाना में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हरैया थाना में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, ए...
मेंटेनेंस के कारण 28 और 29जनवरी को इंडस्ट्रीयल फीडर कि विद्युत आपूर्ति 7 घंटे तक रहेगी बाधित!

मेंटेनेंस के कारण 28 और 29जनवरी को इंडस्ट्रीयल फीडर कि विद्युत आपूर्ति 7 घंटे तक रहेगी बाधित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल में बुधवार 28.01.26 और गुरुवार 29.01.26 को सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 06 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य को बताया गया है।मेंटनेंस कार्य के कारण रक्सौल के इंडस्ट्रीयल फीडर से दोनों दिन विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से संध्या 06 बजे तक बंद रहेगी ।सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने इस फीडर से आपूर्ति होने वाले ज्यादातर औद्योगिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।श्री रंजन ने बताया कि इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। ताकि आगामी ग्रीष्म और बरसात के समय में और बेहतर तथा निर्बाध आपूर्ति किया जा सके.विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित ...
रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  घेराबंदी के बाद एक करोड़ का गाँजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घेराबंदी के बाद एक करोड़ का गाँजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/आदापुर।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में नार्कोटिक्स तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए रक्सौल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही एक बोलेरो गाड़ी से पुलिस ने 2 क्विंटल 92 किलोग्राम गाँजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पश्चिम चम्पारण के रहने वाले एक तस्कर (ड्राइवर) को भी गिरफ्तार किया है। ​घटना के संबंध में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में गाँजा लोड कर एक बोलेरो गाड़ी भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने वाली है। सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सड़क पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस की नजर संदिग्ध बोलेरो पर पड़ी, तस्कर ने रुकने के बजाय गा...
रक्सौल से वीरगंज तक ‘शिक्षा सेतु’ की 37 वर्षीय साधना: प्रो० किरण बाला की विदाई और निःशुल्क शिक्षण का संकल्प!

रक्सौल से वीरगंज तक ‘शिक्षा सेतु’ की 37 वर्षीय साधना: प्रो० किरण बाला की विदाई और निःशुल्क शिक्षण का संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)। रक्सौल से वीरगंज तक का सफर केवल भौगोलिक सीमा पार करना नहीं था, बल्कि एक ऐसी शैक्षणिक विरासत बुनना था जिसने भारत-नेपाल मैत्री को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया। ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस की प्रतिष्ठित वनस्पति विज्ञान विशेषज्ञ प्रो० (डा०) किरण बाला ने 37 वर्षों की गरिमामयी सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्ति ली। संयोग से उनका जन्म दिन भी था।इसलिए सिद्धार्थ दियालु होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह खास बन गया। शुभकामनाओं के बीच इस ऐतिहासिक और भव्य समरोह में उन्होंने घोषणा की कि शिक्षक कभी 'रिटायर्ड' नहीं होता, इसलिए वे अपनी अगली पारी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए समर्पित करेंगी। ​स्वर्ण पदक विजेता प्रो० बाला ने भावुक होते हुए याद किया कि वे मात्र एक वर्ष के लिए बतौर 'गेस्ट टीचर' वीरगंज आई थीं, लेकिन यहाँ के विद्यार्थियों के प्रेम और अनुशासन ने उन...
निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का हंटर, खरीदारी के लिए अभिभावकों को नहीं कर सकते बाध्य

निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का हंटर, खरीदारी के लिए अभिभावकों को नहीं कर सकते बाध्य

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​एसडीएम मनीष कुमार ने किया रक्सौल के नामचीन स्कूलों का औचक निरीक्षण ​गाइडलाइन जारी: 10 फरवरी तक वेबसाइट पर देनी होगी किताबों और यूनिफॉर्म की सूची ​रक्सौल ।(Vor desk)। निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर किसी खास दुकान से ही कॉपी-किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बनाए जाने वाले दबाव पर अब जिला प्रशासन ने नकेल कस दी है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम मनीष कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ब्रजेश कुशवाहा ने रक्सौल के विभिन्न निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि अभिभावक अब सामग्री की खरीदारी के लिए पूरी तरह स्वतंत्र होंगे। ​इन स्कूलों में हुई छापेमारी और बैठक एसडीएम मनीष कुमार ने शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों का जायजा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​कैंब्रिज पब्लिक स्कूल * सेंट बेसिल्स स्कूल * एसएवी (SAV) * ...
नेपाल-भारत संबंधों की मजबूती के लिए ‘सार्थक मीडिया’ अनिवार्य: मंत्री श्याम बाबू पटेल

नेपाल-भारत संबंधों की मजबूती के लिए ‘सार्थक मीडिया’ अनिवार्य: मंत्री श्याम बाबू पटेल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​भ्रामक सूचनाओं को त्याग कर तथ्यपरक पत्रकारिता अपनाएं पत्रकार: वीरगंज विचार गोष्ठी में विशेषज्ञों का आह्वान​वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने प्रगाढ़ संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए मीडिया को अपनी भूमिका कूटनीति से आगे बढ़कर 'जन-संवाद' के रूप में निभानी होगी। शुक्रवार को वीरगंज के टाउनहॉल में ‘नेपाल–भारत संबंधों में मीडिया की भूमिका’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सीमा पार के विशेषज्ञों और राजनेताओं ने यही साझा स्वर बुलंद किया। ​रोटी-बेटी के रिश्तों पर न पड़े कूटनीति का साया ​गोष्ठी के मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के भूमि व्यवस्था, कृषि एवं सहकारी मंत्री श्याम बाबू पटेल ने कहा कि नेपाल-भारत के रिश्ते केवल फाइलों और मेज पर होने वाले समझौतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक नींव पर टिके हैं। उन्होंने चिंता जताई कि अब सीमा...
रक्सौल में कर्पूरी जयंती मनी , जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

रक्सौल में कर्पूरी जयंती मनी , जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।​जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शहर के लक्ष्मीपुर स्थित राजद नेता सह पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर समारोह पूर्वक मनाई गई। त्रिलोकी ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।​सभा को संबोधित करते हुए रामबाबू यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी और सामाजिक न्याय की मिसाल थे। उन्होंने पिछड़ों और वंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने उनके शिक्षा सुधारों और आरक्षण नीति की प्रासंगिकता पर बल देते हुए समावेशी विकास का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर बहादुर यादव (पूर्व वार्ड पार्षद), राजेश शाह, दिनेश राम, मुमताज ख़ां, रामनारायण भारती, अनिल पान, बीकू यादव, नबी अख्तर, अमित साह, प्रियांशु पांडे, साहिल गुप्ता और मुन्ना अंसारी सहित कई ग्रामीण व कार्यकर...
रक्सौल: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, दही-चूड़ा भोज के साथ सामाजिक न्याय का संकल्प

रक्सौल: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, दही-चूड़ा भोज के साथ सामाजिक न्याय का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk): पिछड़ों और वंचितों की आवाज, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती रक्सौल में बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। स्थानीय कर्पूरी आश्रम में आयोजित इस भव्य समारोह का नेतृत्व रक्सौल के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजनंदन राय के पुत्र और राजद नेता प्रमोद राय ने किया। ​श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक भोज का संगम ​कार्यक्रम की शुरुआत जननायक के तैलचित्र पर माल्यार्पण और भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए 'दही-चूड़ा भोज' का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर एक साझा भाईचारे का संदेश दिया।​वक्ताओं ने कहा- 'आज भी प्रासंगिक हैं जननायक के विचार'​समारोह के दौरान एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।इस दौरान​पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं प्रमोद राय ने कहा कि जनन...
रक्सौल: NH-28A पर चलती इनोवा बनी आग का गोला, बाल-बाल बची दो लोगों की जान

रक्सौल: NH-28A पर चलती इनोवा बनी आग का गोला, बाल-बाल बची दो लोगों की जान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (बिहार)।(Vor desk)।दिल्ली और काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग NH-28A पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुरानी इनोवा कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह हादसा रक्सौल के समीप ओवरब्रिज से को-ऑपरेटिव कॉलेज जाने वाली सड़क पर हुआ। ​चलती कार बनी आग की लपट ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर सामान्य रूप से चल रही थी कि तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार सवारों ने सूझबूझ दिखाई और जैसे ही आग की भनक लगी, वे तुरंत वाहन से बाहर कूद गए। इस तत्परता की वजह से चालक समेत दोनों यात्री सुरक्षित हैं। ​फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। ...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स में संगठनात्मक विस्तार: आलोक श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष व अजय कुमार सह कोषाध्यक्ष मनोनीत

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स में संगठनात्मक विस्तार: आलोक श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष व अजय कुमार सह कोषाध्यक्ष मनोनीत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की छमाही समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों को धार देने के लिए महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किया गया। सर्वसम्मति से संगठन के संस्थापक सदस्य व पूर्व महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष और कृष्णा साह को कार्यक्रम परियोजना सह-संयोजक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।​ नवनियुक्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा और महासचिव शंभू चौरसिया ने संयुक्त रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।महासचिव सह मीडिया प्रभारी शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि संगठन की मजबूती और कार्यों की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया गया है।​बैठक में इनकी रही उपस्थिति:इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार शाह, सचिव सह प्रवक्ता राज कुमा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!