
रक्सौल।(Vor desk)।जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शहर के लक्ष्मीपुर स्थित राजद नेता सह पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर समारोह पूर्वक मनाई गई। त्रिलोकी ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए रामबाबू यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी और सामाजिक न्याय की मिसाल थे। उन्होंने पिछड़ों और वंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने उनके शिक्षा सुधारों और आरक्षण नीति की प्रासंगिकता पर बल देते हुए समावेशी विकास का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर बहादुर यादव (पूर्व वार्ड पार्षद), राजेश शाह, दिनेश राम, मुमताज ख़ां, रामनारायण भारती, अनिल पान, बीकू यादव, नबी अख्तर, अमित साह, प्रियांशु पांडे, साहिल गुप्ता और मुन्ना अंसारी सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
