रक्सौल में ‘काली सेना’ का शंखनाद, महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान का लिया संकल्प
- प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी सैकड़ों महिलाओं की भीड़, पार्वती तिवारी बनीं राष्ट्रीय प्रमुख
- काली न्यास के अस्पताल में इलाज पर मिलेगी 50% की छूट, कुटीर उद्योगों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
रक्सौल ।(Vor desk)।
सीमावर्ती शहर रक्सौल स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल हुई। महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान को समर्पित ‘काली सेना’ नामक संगठन का गठन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकजुटता का परिचय दिया। पूरा कार्यक्रम काली मंदिर के पीठाधीश्वर सेवक संजय नाथ के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
महिलाओं के अधिकारों की ढाल बनेगी ‘काली सेना’
संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सेवक संजय नाथ ने कहा कि काली सेना पूरी...









