रक्सौल: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति ने सम्मान और सौहार्द के रंगों के साथ मनाया होली मिलन समारोह
रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल के श्री राम जानकी विवाह भवन में 'श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति' द्वारा होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर अबीर-गुलाल उड़ाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता के सम्मान के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने होली को रिश्तों को संजोने का पर्व बताया। उन्होंने समाज में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता की सराहना की, साथ ही सचेत किया कि आधुनिक दौर में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव से पारिवारिक बिखराव हो रहा है। उन्होंने महिलाओं से परिवार को अधिक समय देने का आह्वान किया ताकि नई पीढ़ी में संस्कार और असली खुशियां जीवित रह सकें।अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि होली ...









