सादगी के प्रतीक जननायक को रक्सौल ने किया नमन: कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर जुटे सैकड़ों लोग, 'भारत रत्न' के आदर्शों को किया याद
रक्सौल ।(Vor desk)।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सादगी की प्रतिमूर्ति 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मंगलवार को रक्सौल के लक्ष्मीपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के निवास स्थान पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई सलामी
कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नमन करते हुए समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया। रामबाबू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी जी का जीवन एक खुली किताब की तरह ...









