भारत विकास परिषद की विशेष बैठक,प्रांतीय पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण!
रक्सौल।(vor desk)।भारत विकास परिषद की रक्सौल-शाखा के तत्वावधान में एक विशेष बैठक महिला कालेज के सभागार में रविवार को आयोजित हुई। जिसमें परिषद के उत्तर बिहार के प्रांतीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा मंच संचालन परिषद के संरक्षक महेश अग्रवाल ने की ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।प्रांत से पधारे परिषद के पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं दोशाला ओढा़कर सम्मानित किया गया। परिषद के विधापति शाखा दरभंगा के अनिल अग्रवाल ने "मुक्त हो गगन सदा स्वर्ग सी बने यही संघ साधना यही राष्ट्र अर्चना यही !" इस उदबोधन में भारत विकास परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने ने कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न व्यवसाय व कार्यों में लोगों का एक राष्...








