आगामी 14 अक्टूबर को मनेगा अम्बेडकर ज्ञान मंच का स्थापना दिवस,तैयारी को ले कर बैठक
रक्सौल।( vor desk)।सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए समर्पित संस्था अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में रविवार को शहर के गुदरी हजरा प्रा.विद्यालय परिसर में आहूत की गई।इस बैठक में सांगठनिक विस्तार के साथ अनुमंडल स्तर पर वार्ड स्तरीय कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने समाज के अभिवंचित वर्गों का आह्वान करते हुए कहा कि मंच का उद्देश्य सामाजिक उत्थान के साथ ही पाखण्ड,अंधविश्वास जैसे सामाजिक कुरीतियों का समूल नाश कर सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करना है।इसके लिए हमें सामाजिक एकजुटता व शैक्षणिक विकास को ही मुख्य लक्ष्य बनाना होगा,जिसमें नशा का नाश कर युवा वर्ग को शिक्षा व व्यवसाय की ओर उन्मुख करना जरूरी है।संयोजक राजेन्द्र राम ने कहा कि बाबा साहेब का उद्देश्य है शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान करना है,जिसकी प्राप्ति बगैर सामाजिक विकास ...








