Monday, June 29

रक्सौल आसपास

भारत विकास परिषद की विशेष बैठक,प्रांतीय पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण!

भारत विकास परिषद की विशेष बैठक,प्रांतीय पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।भारत विकास परिषद की रक्सौल-शाखा के तत्वावधान में एक विशेष बैठक महिला कालेज के सभागार में रविवार को आयोजित हुई। जिसमें परिषद के उत्तर बिहार के प्रांतीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा मंच संचालन परिषद के संरक्षक महेश अग्रवाल ने की ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।प्रांत से पधारे परिषद के पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं दोशाला ओढा़कर सम्मानित किया गया। परिषद के विधापति शाखा दरभंगा के अनिल अग्रवाल ने "मुक्त हो गगन सदा स्वर्ग सी बने यही संघ साधना यही राष्ट्र अर्चना यही !" इस उदबोधन में भारत विकास परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने ने कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न व्यवसाय व कार्यों में लोगों का एक राष्...
एसएसबी के 47वीं बटालियन का 9वां स्थापना दिवस मना,कार्यक्रम पर झूमे जवान!

एसएसबी के 47वीं बटालियन का 9वां स्थापना दिवस मना,कार्यक्रम पर झूमे जवान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय पनटोका के प्रांगण में एसएसबी 47वीं बटालियन का 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजी ए.के.सी.सिंह, कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा, रक्सौल बीओआई इंचार्ज ए. के. पंकज आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया । इसके साथ ही स्कूल के छात्रों द्वारा जलेबी दौड, लेमन दौड सहित कई प्रकार के खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल-खुद प्रतियोगिताओं में छत्राओं ने जमकर अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने की। वही संदीक्षा अध्यक्षा मधु शर्मा के नेतृत्व में संदीक्षा परिवार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, मटका फोड़ , कपल्स के लिय सुई धागा दौड, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात तक आयोजित नृत्य -संगीत कार्यक्रम में जवानों ने जम कर जश्न मनाया। प्रतियोगीता म...
कृष्ण जन्मोत्सव पर गुंजा-‘हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की, ठाकुर जी बैठिहें पालकी’

कृष्ण जन्मोत्सव पर गुंजा-‘हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की, ठाकुर जी बैठिहें पालकी’

रक्सौल आसपास
रक्सौल में धूम धाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव,भक्ति रस में डूबे रहे श्रद्धालु! रक्सौल।(vor desk )।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने गोले व पटाखे दागे और आरती की। महिलाओं ने गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य सोहर गीत गाए। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां पखवारे भर से चल रही थीं।शुक्रवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और वह दिन आ पहुंचा। सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने श्री कृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं। रक्सौल के राम जानकी मंदिर,विष्णु मंदिर,श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर,हजारीमल फु...
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में निधन,देश मे शोक!

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में निधन,देश मे शोक!

रक्सौल आसपास
नई दिल्ली/रक्सौल।(vor desk )।देश के पूर्व के वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। कई दिनों से उनकी सेहत नाजुक बताई जा रही थी।दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था।वहां वरिष्ठ चिकित्सक उनका उपचार करते आ रहे थे।इलाज के क्रम में शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित अरुण जेटली का पिछले साल मई में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। किडनी के साथ-साथ जेटली कैंसर से भी जूझ रहे थे। उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके थे। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके थे। इधर,पूर्व मंत्री जेटली के निधन से देश में शोक छा गया है।उनके निधन पर सीमावर्ती रक्सौल में भी शोक संवेदना व्यक्त की गई है।भाजपा सांसद डॉ0 संजय...
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह पांचवे दिन भी आमरण अनशन पर, हालत बिगड़ी !

स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह पांचवे दिन भी आमरण अनशन पर, हालत बिगड़ी !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। स्वच्छ रक्सौल संस्था के आंदोलन के दसवें दिन भी सरकार की ओर से कोई पहल नही हुई।वहीं,स्वतन्त्रता दिवस को समस्या का शव व राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाल कर धरना पर बैठे रणजीत सिंह मांगो पर सुनवाई नही होने पर मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठ गए थे।उसके आज पांच दिन हो गए।शुक्रवार को रक्सौल की महिलाओं ने चूड़ी पहनो या समर्थन दो के नारे के साथ शहर में घूम कर अभियान चलाया।जिसके बाद समर्थन का क्रम बढ़ चला है। अपने 14 सूत्री मांग को ले कर आमरण अनशन पर बैठे रणजीत सिंह की तबियत अब बिगड़ने लगी है।बावजूद इसके उन्होंने कहा कि या तो समस्या का समाधान निकाला जाए।नही तो अर्थी उठाएं।उन्होंने कहा कि आखिर जनप्रतिनिधि व प्रशासन समस्या निदान में जुटी हुई है।सच मे वायदे पूरे करने की कोशिश है।काम किया जा रहा है।तो यह बात आंदोलन स्थल पर जनता के सामने कहने में क्या दिक्कत है।उन्होंने कह...
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर केसीटीसी कॉलेज में आयोजित हुई शोक सभा

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर केसीटीसी कॉलेज में आयोजित हुई शोक सभा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।देश के पूर्व वित्त मंत्री एवं राजनेता अरुण जेटली के निधन पर स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो0 राजीव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई ।जिसमें महाविद्यालय परिवार के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अन्य ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । प्रो0 राजीव पांडेय ने कहा कि अरुण जेटली उच्चतम न्यायालय के वरीय अधिवक्ता के रूप में एक विशेष छाप छोड़ा है और राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्ति थे। इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जेटली राजनीति के आदर्श पुरुष थे जिन्होंने सत्ता के विभिन्न पदों पर रहते हुए उदाहरण प्रस्तुत किया । उनके निधन से जो रिक्तता आई है उसकी क्षतिपूर्ति भविष्य में संभव नहीं है । बूटा के सचिव डॉ चंद्रमा सिंह ने कहा अरुण जेटली सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी थे । प्रो...
इग्नू द्वारा आयोजित परीक्षाएं अब रक्सौल स्थित केसीटीसी केंद्र पर होंगी संचालित!

इग्नू द्वारा आयोजित परीक्षाएं अब रक्सौल स्थित केसीटीसी केंद्र पर होंगी संचालित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।इग्नू द्वारा आयोजित परीक्षाएं अब के सी टी सी कालेज केंद्र पर होगी । उक्त जानकारी के.सी. टी. सी कालेज इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने दी । प्रो0 सिन्हा ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो0 राजीव कुमार पांडेय के अथक प्रयास के कारण यह संभव हो सका है । ज्ञातव्य है कि रक्सौल केंद्र पर स्नातक एवम स्नातकोत्तर सहित कई स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रमाण पत्र में पढ़ाई होती है और जुलाई सत्र के लिये नामांकन जारी है जिसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त तक है। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि इग्नू के शीर्ष अधिकारियों से किया गया था कि यह क्षेत्र अति पिछड़ा है, गरीबी अधिक है इसलिए परीक्षा केंद्र रक्सौल में ही रखा जाय। परीक्षा केंद्र पहले यहां संचालित था ।पर बीच मे रद्द कर दिया गया था।रकसौल के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।क्योंकि रक्सौल समेत सीमा इलाके के छात्र-छात्राएं इससे...
बेशर्म हो गए हैं बीजेपी के प्रतिनिधि,भाई रणजीत मर रहे हैं,इन्हें सदस्यता की पड़ी है:रामबाबु

बेशर्म हो गए हैं बीजेपी के प्रतिनिधि,भाई रणजीत मर रहे हैं,इन्हें सदस्यता की पड़ी है:रामबाबु

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के आंदोलन व लगातार चौथे दिन जारी आमरण अनशन के बाद भी सुनवाई नही होने पर महिलाओं द्वारा 'चूड़ी पहनो या समर्थन दो'अभियान के बाद खलबली मची हुई है।आलोचनाएं शुरू है।ऐसे में विपक्षी धर्म का निर्वाह करते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने मोदी व नीतीश सरकार के साथ ही स्थानीय सांसद व विधायक को भी निशाने पर लिया और जम कर खरी खोटी सुनाई।उन्होंने एक बयान में कहा कि बड़े शर्म की बात है कि विगत कई दिनों से आमरण अनसन पर बैठे भाई रंजीत सिंह की सुध लेने वाला कोई बीजेपी का नेता अब तक सामने नही आया है।।बड़ी बड़ी जुमले वाले विधायक एवं उनकी चौकीदारों की फौज भी उस समय सदस्य बनाने में लगी रही जिस समय रक्सौल के विकास के लिए भाई रणजीत सिंह आमरण अनशन पर तीन दिनों से बैठे थे। रंजीत भाई का किसी ने सुध नहीं ली।उन्होंने...
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित व निरन्तर अग्रसर है पीएम नरेंद्र मोदी:डॉ0 संजय

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित व निरन्तर अग्रसर है पीएम नरेंद्र मोदी:डॉ0 संजय

रक्सौल आसपास
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने व तीन तलाक विधेयक से बढ़ी भाजपा की लोकप्रियता:नितिन 900 पुरुष व 445 महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता,भाजयूमो सदस्यता मेला में उमड़ी भीड़! रालोसपा छोड़ नगर पार्षद प्रेम चन्द्र कुशवाहा ली भाजपा की सदस्यता,चीनी राम भी भाजपा में रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को आयोजित सदस्यता मेला में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों महिलाओं सहित आम जनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।शहर के नागा रोड में उक्त आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में किया गया था।जिसमें लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी विधायक नितिन नवीन एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने भाग लिया। दोनों नेताओं ने भीषण गर्मी में परिसर में लगे 10 सदस्यता पंडालों में बैठकर आम लोगों को सदस्यता दिलाई। उक्त अवसर...
भारत-नेपाल सम्बन्धों को बेहतर बनाना बॉर्डर के अधिकारियों की जिम्मेवारी:डॉ0 संजय

भारत-नेपाल सम्बन्धों को बेहतर बनाना बॉर्डर के अधिकारियों की जिम्मेवारी:डॉ0 संजय

रक्सौल आसपास
सांसद डॉ संजय जायसवाल ने नेपाल जाने वाले भारतीय वाहन के मसलेको ले कर की बैठक रक्सौल।(vor desk )।लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने गुरुवार को नेपाल में जाने वाली भारतीय गाड़ियों से संबंधित विषय व समस्या को गम्भीरता से लेते हुए आईसीपी में जाकर कस्टम के डीसी आशुतोष कुमार सिंह एवं आईसीपी के कार्यालय प्रबन्धक विशाल मिश्रा के साथ बैठक की एवम पूरे हालात की जानकारी ली । उन्होंने नेपाल के बॉर्डर पर उठ रही समस्या के समाधान पर विचार विमर्श किया ।डॉक्टर जयसवाल ने कहा कि नेपाल के साथ हमारा विशेष मैत्री संबंध है, बेटी -रोटी का संबंध है ।अगर किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई स्थानीय स्तर पर उठती है तो उसे कस्टम को अपने स्तर से दूर करने का प्रयास करना चाहिए ।कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की नेपाल के अधिकारियों से बातचीत हुई है और भारतीय गाड़ियों के प्रवेश के ल...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!