Monday, June 29

रक्सौल आसपास

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुवात!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुवात!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत हजारीमल हाई स्कूल से की गई। इस दौरान दर्जनों छात्र परिषद के सदस्य बने। इस अवसर पर उपस्थित नगर मंत्री अंकित कुमार ने छात्रों को बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसका सदस्य बनना गौरव की बात है। विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष में केवल 15 दिन ही सदस्यता अभियान चलाया जाता है जो आगामी 5 सितंबर तक चलेगा। वहीं केसीटीसी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि एबीवीपी का सदस्य बनकर छात्र अपनी योग्यता और क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्तित्व निर्माण के आधार पर राष्ट्र का पुनर्निर्माण की परिकल्पना लेकर काम करने वाला अग्रणी छात्र संगठन है। इस सदस्यता अभियान में हजारीमल हाई स्कूल इकाई अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबो...
एसएसबी ने तस्करी के 150 किलो काली मिर्च व चार बाइक के साथ चार तस्कर को पकड़ा!

एसएसबी ने तस्करी के 150 किलो काली मिर्च व चार बाइक के साथ चार तस्कर को पकड़ा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।एसएसबी 47वीं बटालियन अंतर्गत भेलाही बीओपी के जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही काली मिर्च की खेप बरामद किया है।उक्त बरामदगी रक्सौल के धूपवा टोला क्षेत्र से लगे रेलवे ढ़ाला के पास बरामद किया गया। इसकी पुष्टि कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने की।उन्होंने बताया कि भेलाही इंस्पेक्टर सुमित कुमार के निर्देश पर बीओपी धूपवा टोला के हेड कॉन्स्टेबल/जीडी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में 150 किलोग्राम काली मिर्च को जब्त किया गया है।चार तस्करों को दबोचा गया।उनके पास से चार बाईक भी नियंत्रण में लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के बीरगंज के खलवा सिरिसिया निवासी राम चन्द्र साह तुरहा के 32 वर्षीय पुत्र वर्षीय प्रमोद साह तुरहा, नंदू साह के 16 वर्षीय पुत्र सागर साह, रूपनारायण रावत कुर्मी के 31 वर्षीय पुत्र नंद रावत कुर्मी व रामनाथ रावत कुर्मी के 24 वर्षीय...
सद्भावना दिवस पर जीआरपी व पीएचसी में भेदभाव व हिंसा नही करने की ली गई शपथ 

सद्भावना दिवस पर जीआरपी व पीएचसी में भेदभाव व हिंसा नही करने की ली गई शपथ 

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के विभिन्न महकमे में सद्भावना दिवस पर भेदभाव नही करने का शपथ लिया गया। रक्सौल स्टेशन परिसर स्थित राजकीय रेल पुलिस के प्रांगण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी अधिकारियों व जवानों द्वारा सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा लिया गया। इसमें सभी जवानों व अधिकारियों ने यह प्रतिज्ञा लिया कि मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेद-भाव किये बिना, सभी पदाधिकारियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करुंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊँगा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा की उपस्थिति में सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को भी यह शपथ दिलाया गया।इस दौरान ड...
कलवार कल्याण समिति द्वारा 13 सितम्बर को आयोजित होगी बलभद्र पूजन महोत्सव!

कलवार कल्याण समिति द्वारा 13 सितम्बर को आयोजित होगी बलभद्र पूजन महोत्सव!

Times of raxaul, नगर परिक्रमा, रक्सौल आसपास
समिति के अध्यक्ष प्रो0 डॉ0 हजारी प्र0 गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी शुरू,पुराने पोखरा पर होगी पूजा रक्सौल।(vor desk )। कलवार कल्याण समिति की बैठक सोमवार को आयोजित हुई।जिसमें आगामी 13 सितम्बर को बलभद्र पूजन महोत्सव मनाने का निर्णय हुआ।समिति के अध्यक्ष प्रो0 डॉ0 हजारी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में महोत्सव का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 सितम्बर को प्रातः 8 बजे पूजनोत्सव आयोजित होगा।जबकि,10 बजे शोभा यात्रा निकलेगी।वहीं,12.30 बजे प्रसाद व दोपहर के दो बजे महा प्रसाद आयोजित होगा।जबकि विसर्जन 14 सितम्बर को किया जाएगा।समिति के महा सचिव चंदन कुमार ने बताया कि महोत्सव शहर के रामजानकी मंदिर के सामने पुरानी पोखरा परिसर में धूम से मनाया जाएगा।जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ बाबल जी,सचिव धुरुव प्रसाद, उप सच...
कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया याद!

कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया याद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई।क्षेत्रीय कांग्रेस नेता रामबाबू यादव के नेतृत्व में पूर्व पीएम राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।कांग्रेस नेता सह विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने इस मौके पर कहा कि पूर्व पीएम ने भारत को हाईटेक बनाया । आज जो मोबाइल ,इंटरनेट हमारे हाथ में है वो राजीव गाँधी की दूरदर्शिता का परिणाम है।श्री यादव ने बताया कि पंचायतों को एवं नगरपालिका को संवैधानिक संस्था बनाने का काम कर स्वर्गीय गांधी ने गाँव गाँव तक सरकार में आम जन की हिस्सेदारी दी।कार्यक्रम का संचालक करते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ब्रजभूषण पांडेय ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुवात सर्वप्रथम उन्होंने ही किया।तथा एटीएम मशीन से लेकर अंतरिक्ष क्रांति एवं विनिवेश उनकी ही देन है।उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया म...
भारत-रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75 वें जयंती पर 125 मरीजों के बीच बांटे गये फल!

भारत-रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75 वें जयंती पर 125 मरीजों के बीच बांटे गये फल!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। मंगलवार को शहर के सुन्दरपुर स्थित लिटिल फ्लावर लेप्रोसी हास्पिटल में भारत-रत्न पूर्व युवातुर्क प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वीं जन्मोदिवस पर रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में 125 कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण किया गया।प्रदेश महासचिव ने पूर्व प्रधानमंत्री के महान चरितार्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1984 के आम चुनाव में भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक 414 सीट लाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। पांच वर्षों का कार्यकाल भारतीय इतिहास के लिये स्वर्णिम काल रहा । पंचायती राज की व्यवस्था,18 वर्ष के युवाओ को मतदान करने का अधिकार, राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण योजना,संचार एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र मे क्रांति, कम्प्यूटर युग की शुरुआत, इन्दिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना, देश की आतंरिक एवं ...
भाजपा सदस्यता अभियान में रक्सौल विधानसभा करेगा बिहार में टॉप:विधायक डॉ अजय

भाजपा सदस्यता अभियान में रक्सौल विधानसभा करेगा बिहार में टॉप:विधायक डॉ अजय

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक विधायक डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई।जिसमें उन्होंने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ को तहेदिल से साधुवाद देते हुए कहा कि आप सबो की मेहनत रंग लाएगी ।रक्सौल विधान सभा पहले भी बिहार मे अव्वल रहा है। इस बार भी रहेगा ।वही भाजपा नेता प्रो0 अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि रक्सौल विधान सभा मे आई भयंकर बाढ ने पार्टी के निर्धारित समय का कई दिन बर्बाद कर दिया फिर भी हमारे लगनशील कार्यकर्ताओं के मेहनत और समर्पण का ही यह फल है कि रक्सौल जिला का रक्सौल विधान सभा लोक सभा मे नम्बर एक तो है ही प्रदेश मे भी नम्बर एक होने जा रहा है ।इस दौरान विधायक डा0 अजय कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जिनके पास भी सदस्यता का फार्म घर पर रह गया हो। उसे 20 अगस्त के तीन बजे तक हर हाल मे मेरे पास पहुँचा दें। ताकि आई टी सेल के माध्यम से उसे कम्प्युटर के द्वा...
भारतीय जनता युवा मोर्चा  द्वारा 22अगस्त को आयोजित होगा सदस्यता महा मेला!

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 22अगस्त को आयोजित होगा सदस्यता महा मेला!

रक्सौल आसपास
भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन व सांसद डॉ0 संजय जायसवाल दिलाएंगे सदस्यता ररक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा की रक्सौल जिला इकाई द्वारा रक्सौल में दिनांक 25 अगस्त को सदस्यता महा मेला का आयोजन करेगा। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष कुमार दुबे ने दी। प्रो0 दूबे ने बताया कि यह अनोखा कार्यक्रम नागा रोड में महिला कॉलेज के बगल में आयोजित किया जाएगा ।उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद तथा लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ संजय जयसवाल, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ,संजीव चौरसिया एवं प्रदेश मंत्री राकेश कुमार पांडे उस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रो0 दूबे ने बताया कि वह कार्यक्रम अनोखा कार्यक्रम होगा जिसमें नितिन नवीन एवं डॉक्टर जायसवाल के हाथों से सदस्यता ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रो0 मनीष कुमार दूबे एवं ...
इग्नू में एडमिशन का लास्ट डेट 27 अगस्त तक, दलित बस्तियों में चलाया जागरूकता अभियान !

इग्नू में एडमिशन का लास्ट डेट 27 अगस्त तक, दलित बस्तियों में चलाया जागरूकता अभियान !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के तत्वाधान में रक्सौल प्रखंड के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों में एससी-एसटी निशुल्क नामांकन शिविर लगाया गया। जिसमें स्नातक उपाधि एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम में नामांकन हेतु आम लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया गया व उससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त शिविर को संबोधित करते हुए केसीटीसी कॉलेज इग्नू केंद्र समन्वयक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इग्नू ने एससी एवं एसटी वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्नातक उपाधि एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा में निशुल्क नामांकन शुरू कर दिया है जो 27 अगस्त तक जारी रहेगा ।मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्णय के अनुसार इन वर्गों को उच्च शिक्षा प्राप्त करवाने के लिए यह योजना लाई गई है जिसका लाभ सभी उठा सकें। इसीलिए उनके बीच जाकर प्रचार प्रसार...
इंस्पेक्टर अभय ने पुलिस -पब्लिक मीटिंग में कहा-‘कोई शिकायत या सूचना हो सीधे कॉल करें

इंस्पेक्टर अभय ने पुलिस -पब्लिक मीटिंग में कहा-‘कोई शिकायत या सूचना हो सीधे कॉल करें

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल पुलिस पीपुल्स फ्रेंडली बनेगी।समाज के सहयोग से अपराध तस्करी समेत मानव व्यापार,बाल विवाह ,शराब तस्करी आदि पर रोक की पहल होगी।इसको ले कर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अभय कुमार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,प्रबुद्धजनों व समाजसेवियों की एक बैठक की। रक्सौल थाना में आयोजित बैठक में शहर के जन समस्याओं व विधि व्यवस्था की बेहतरी के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में ट्राफिक पुलिस की तैनाती,शहर में जाम से निदान व अवैध पार्किंग पर रोक,मुख्यपथ पर अतिक्रमण समेत बाजार में विभिन्न सड़को व क्षेत्रो में पुलिस बल की तैनाती का मसला उठा।इस बाबत इंस्पेक्टर अभय कुमार ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में सकरात्मक पहल होगी।उन्होंने कहा कि किसी को कोई शिकायत है।या सूचना देनी हो तो सीधे मुझे कॉल करें।श्री कुमार ने इस दौरान एक दूसरे से परिचित हुए।अपील किया कि रक्सौल वासी पुलिस को सहयोग करे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!