सम्भावना संस्था द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ गोष्ठी सह शिक्षक सम्मान समारोह!
रक्सौल।(vor desk )।साहित्यिक व समाजिक संस्था 'सम्भावना संस्था' द्वारा देश के दूसरे राष्ट्रपति सह प्रख्यात शिक्षाविद डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह सह गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,प्रो0 डॉ0 विजय पांडे, प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा,प्रो0 डॉ रामाकांत प्रसाद,स्वच्छ संस्था के रणजीत सिंह,प्रो0 मनोज कुमार गुप्ता,पूर्णिमा भारती,शिक्षक मनोज कुमार,समाजसेवी भैरव प्रसाद,रामजी प्रसाद,रमेश प्रसाद ,उषा श्रीवास्तव, आदि ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया।इस दौरान 'गुरु की शरण मे जो आ गया,उसके जीवन मे सुमङ्गल छा गया' भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गुरु का काम अज्ञान को दूर कर ज्ञान देना व सदमार्ग की ओर ले जाना है।उ...








