शिक्षक,लेखक व पत्रकार स्व0 कन्हैया बाबू को सम्भावना संस्था के तत्वाधान में श्रद्धांजलि आज !
रक्सौल।( vor desk )।साहित्यिक व सामाजिक संस्था सम्भावना के तत्वाधान में रक्सौल के वयोवृद्ध शिक्षक,लेखक व पत्रकार कन्हैया प्रसाद के निधन पर दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।इस बाबत एक बैठक के बाद सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद व संगठन मंत्री रविन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार की संध्या पांच बजे शहर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में स्व0 कन्हैया बाबू को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।जिसमें शहर के प्रबुद्धजन,शिक्षक ,साहित्यकार व गण्य मान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
इधर,हजारीमल उच्च विद्यालय के शिक्षक कन्हैया प्रसाद के निधन उपरांत परिजनों ने मंगलवार को पटना में गहरी पीड़ा व शोक के बीच अंत्येष्टि की।
बता दे कि स्थानीय हजारीमल उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैया प्रसाद का निधन कल रात्रि 11. 55 ...









