Monday, June 22

रक्सौल आसपास

एक्टर शौर्य ने बनाई शार्ट फ़िल्म कोविड-19:रक्सौल के नागरिकों ने किया कोरोना वॉरियर्स की हौसलाफजाई!

एक्टर शौर्य ने बनाई शार्ट फ़िल्म कोविड-19:रक्सौल के नागरिकों ने किया कोरोना वॉरियर्स की हौसलाफजाई!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के युवा एक्टर शौर्य कुमार ने लॉक डाउन में कोरोना वॉरियर्स की हौसलाफजाई के लिए एक शार्ट फ़िल्म कोविड -19 बनाई है।उन्होंने इस वीडियो फ़िल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है कि कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन क्यों व कैसे जरूरी है।उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लॉक डाउन -2 को सपोर्ट करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी को रोकने का सबसे कारगर व आखिरी उपाय यही है।इसीलिए हैंड वाश व फेस वॉश यूज करने के साथ ही सोशल डिस्टेंस मेनटेन करना जरूरी है।इस शार्ट फ़िल्म कोविड-19 को खास तौर पर डॉक्टर,नर्सेज,पुलिस व सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया गया है। उन्होंने रक्सौल बॉर्डर पर कोरोना वॉरियर के रूप में किसी न किसी रूप में योगदान देने वाले 30 लोगों की अपील व उनके सन्देश भी दिए हैं।जिसमे प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा,प्रो0 डॉ0 चंद्रमा सिंह,पत्रकार दीपक अग्निरथ,नगर पार्षद रवि गुप्ता,सोश...
पीएचइडी ने सरिसवा नदी के पानी एवं रक्सौल प्रखंड के पेयजल की जांच रिपोर्ट सौंपी!

पीएचइडी ने सरिसवा नदी के पानी एवं रक्सौल प्रखंड के पेयजल की जांच रिपोर्ट सौंपी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) बिहार सरकार द्वारा सरिसवा नदी के पानी एवं रक्सौल प्रखंड के पेयजल की वाटर एनालिसिस रिपोर्ट सौंप दी गई है। पीएचइडी के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव दयाशंकर मिश्र ने यह रिपोर्ट डा. स्वयंभू शलभ को भेजी है। विभाग द्वारा रक्सौल प्रखंड के अंदर सरिसवा नदी के आसपास 15 अलग अलग जगहों से लिए गए जल नमूनों का अलग अलग डेटा तैयार किया गया है। उक्त डेटा में सरिसवा नदी के पानी में पीएच लेवल, टरबीडीटी और आइरन डिजायरेबल लिमिट से अधिक पाया गया वहीं टोटल कोलाई पॉजिटिव पाया गया है। पेयजल की रिपोर्ट डिजायरेबल लिमिट के अंदर पायी गई है। उक्त सरिसवा नदी और हैंड पंप के पानी में पीएच लेवल, टरबीडीटी, इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी, टीडीएस, टोटल हार्डनेस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, क्लोरीन, अल्कलनिटी, आइरन, नाइट्रेट, सल्फेट, फ्लोरिन, आर्सेनिक व टोटल कोलाई की ...
लॉक डाउन में विद्युत विभाग के  200 विद्युतकर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण!

लॉक डाउन में विद्युत विभाग के 200 विद्युतकर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉक डाउन से उत्पन्न आर्थिक संकट के मद्देनजर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रत्यय अमृत के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल अंतर्गत कार्यरत 200 मानव बलों, सफाई कर्मियों, सुरक्षाकेर्मियों व वाहन चालकों के बीच गुरुवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खासे ख्याल रखा गया।बता दें कि प्रमंडल अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के बीच पूर्व में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया जा चुका है. वहीं राहत सामग्री में चावल, दाल, नमक, चना, सोयाबीन के साथ -साथ सरसो तेल व मसाले भी दिया गया। इससे प्रत्येक परिवारों के लिए करीब 20 दिनों के राशन का प्रबंध विभाग द्वारा किया गया है। इस बाबत रक्सौल प्रमंडल के कार्यपालक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि प्रमंडल अंतर्गत ...
रक्सौल पुलिस गीतों के जरिये कर रही अपील-“धीरे धीरे कोरोना को भगाना है,अपने देश को बचाना है!”

रक्सौल पुलिस गीतों के जरिये कर रही अपील-“धीरे धीरे कोरोना को भगाना है,अपने देश को बचाना है!”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर मशरुर आलम गीत गा कर कर रहे हैं जागरुक,मिल रही शाबासी! रक्सौल।(vor desk)।नागरिक सुरक्षा के साथ ही रक्सौल पुलिस विश्वमहामारी कोरोना से जंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।एक ओर जहां लॉक डाउन व बॉर्डर सील के बीच निरन्तर कर्तव्य निर्वहन में है।तो,'कोरोना फाइटरों' की यह टीम न केवल जरूरत मंदो की मदद में खड़ी दिख रही है,बल्कि,कला के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए लॉक डाउन के महत्व को समझा रही है।और लोगो को प्रेरित कर रही है कि सभी लोग घर मे लॉक रहें।सोशल डिस्टेंस का पालन करें। इस अभियान का मोर्चा रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर मशरुर आलम ने संभाल रखा है।जिनकी एक कलाकार के रूप में गीत संगीत पर अच्छी पकड़ है। वे अपने गीत 'धीरे-धीरे कोरोना को भगाना है, अपने देश को बचाना है…बात ये सबको बताना है…अपने देश को बचाना है!' के जरिये कोरोना वायरस के प्रति जाग...
एबीवीपी ने लिया जरूरमन्दों के मदद का संकल्प ,जूम एप पर हुई मीटिंग!

एबीवीपी ने लिया जरूरमन्दों के मदद का संकल्प ,जूम एप पर हुई मीटिंग!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर इकाई द्वारा बुधवार को जूम ऐप्प पर मीटिंग कोविड-19 के बारे में की गई।जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी बात रखी। मुख्य रूप से विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो. पंकज कुमार सर , विभाग संगठन मंत्री दीपक मिश्रा जी नगर मंत्री अंकित कुमार, जिला एसडीएफ प्रमुख प्रशांत कुमार, नगर सहमंत्री रौशन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार उपस्थित थे।यहाँ सभी के अलग अलग सुझाव आए,जैसे घर मे रहे स्वस्थ रहें, जानवरों की भी सुरक्षा पर ध्यान दे। गरीबों की मदद कैसे की जाए,फेक न्यूज़ को न फैलाया जाए। लॉकडाउन का सदुपयोग हो..इस तरह की बातों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य रूप से पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत कई वर्षो से विधार्थी परिषद रक्सौल में काम करता आ रहा है। छात्रों के हित मे सदैव खड़ा रहा है ।लेकिन जहाँ समाज का बात आये तो विद्यार्थी परिषद...
लॉक डाउन में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को  अनुदान की राशि का अविलम्ब भुगतान करे बिहार सरकार:प्रो0 डॉ0 अनिल

लॉक डाउन में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को अनुदान की राशि का अविलम्ब भुगतान करे बिहार सरकार:प्रो0 डॉ0 अनिल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को पत्र लिखकर शिक्षकों को भुगतान नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की है । प्रो0 सिन्हा ने वित्त रहित शिक्षा नीति के तहत संचालित होने वाले लगभग 1450 शिक्षण संस्थानों को शीघ्रातिशीघ्र अनुदान की राशि का भुगतान करने का आग्रह किया है ।प्रो0 सिन्हा ने कहा है कि इन संस्थानों में कार्यरत कर्मियों की परीक्षा फल आधारित अनुदान दिया जाता है और वह भी विगत 6 वर्षों से नहीं दिया गया है। इंटर महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए राज्य सरकार द्वारा चित्रित 630 करोड़ की राशि का भुगतान भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक द्वारा रोक रखा गया है। ज्ञातव्य है कि बिहार प्रदेश में लगभग 225 डिग्री कॉलेज 507 इंटर कॉलेज एवं 715 माध्यमिक स्कूल है। ये सभी वित्...
दीप जला कर मनाई गई बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर की 129वीं जयंती!

दीप जला कर मनाई गई बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर की 129वीं जयंती!

रक्सौल आसपास
डॉ अम्बेडकर की तस्वीर के आगे कैंडिल जलाते अम्बेडकर ज्ञान मंच के कार्यकर्ता रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड व नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात जश्ने दीवाली की तरह रहा।इस मौके पर अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों के सदस्यों ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा कोरोना वारियर्स के हौसला अफजाई के लिए घरों व छतों पर दीये व मोमबत्तियां भी जलाई गई। साथ ही विभिन्न पकवानों का रसावदान किया।काफी हर्ष के साथ बाबा साहेब की जयंती को विश्व ज्ञान दिवस सह संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। प्रखण्ड के लक्ष्मनवा,पलनवा,नगर क्षेत्र,रेलवे कॉलोनी,अम्बेडकर नगर,गम्हरिया,रतनपुर,सहदेवा, बहुआरवा,लक्ष्मीपुर,कौड़िहार,डुमरिया,पनटोका,हरैया,धनगढ़वा आदि गां...
रक्सौल में जयंती पर याद किये गए डॉ0 अम्बेडकर:एसडीओ अमित ने आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

रक्सौल में जयंती पर याद किये गए डॉ0 अम्बेडकर:एसडीओ अमित ने आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

रक्सौल आसपास
डाक्टर अम्बेडकर को नमन करते एसडीओ अमित रक्सौल।( vor desk )।संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती सादे समारोह के बीच रक्सौल में मनायी गयी और उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया।रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय परिसर आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ अमित कुमार ने डॉ0 अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि बाबा साहब के दिखाये रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहाकि बाबा साहब जीवन पर्यन्त समाज को एक डोर में बांधने के लिये संकल्पित रहे। मौके पर डीसीएलआर मनीष कुमार, दंडाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ कुमार प्रशांत,समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। भाजपा ने भी याद किया डॉ अम्बेडकर को: शहर में विभिन्न कार्यक्रमो के बीच भाजपा ने डॉ अम्बेडकर को याद किया।इस क्रम में भारतीय जनता पार...
अम्बेडकर ज्ञान मंच ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर की 129 वीं जयंती

अम्बेडकर ज्ञान मंच ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर की 129 वीं जयंती

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk) ।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में मंगलवार को वर्ल्ड सिंबल ऑफ नॉलेज संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 129 वी जयंती सादे समारोह के बीच संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस के मौके पर शहर के अम्बेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित भी किया गया। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक आपदा को लेकर घोषित लॉक डाउन व सोसल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मंच के संस्थापक मुनेश राम के नेतृत्व में माल्यार्पण सह पुष्पार्पित किया गया। इस मौके पर मंच के संस्थापक मुनेश राम ने बताया कि बाबा साहेब सर्वजन समाज की उन्नति तथा देश को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने महिलाओं व शोषित-पीड़ित मानवता को न्याय दिलाने के लिए संविधान में सबको बराबरी का दर्जा दिया तथा एक वोट का अधिकार दिया। उन्होंने सम...
किसान से बढ़िया मददगार कभी भी इस देश के लिए कोई हो ही नहीं सकता:अरविंद सिंह

किसान से बढ़िया मददगार कभी भी इस देश के लिए कोई हो ही नहीं सकता:अरविंद सिंह

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जब-जब देश पर विपत्ति आई है ,उसके कोप का भाजन किसान को ही होना पड़ता है। लेकिन यह भी सत्य है कि उस गंभीर परिस्थिति में भी किसान ही सबसे आगे मदद को तैयार रहता है। इस लिए अपने भारत देश के सबसे बढ़िया मददगार अगर कोई है तो वह किसान है।प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष सिंह ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के किसान मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, सांगठनिक जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह के दिशा निर्देशानुसार किसान मोर्चा की टीम राहत कार्यों में तत्पर हो चुकी है ।और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जानकारी देते हुए जिला अध्य...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!