Monday, June 22

रक्सौल आसपास

जान लीजिए 20 अप्रैल से कौन-कौन से काम हो रहे शुरू और कौन रहेंगे बंद…..

जान लीजिए 20 अप्रैल से कौन-कौन से काम हो रहे शुरू और कौन रहेंगे बंद…..

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
पटना/रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर वैसे तो लॉकडाउन 3 मई तक प्रभावी है।लेकिन सोमवार यानि 20 अप्रैल से कई क्षेत्रों में थोड़ी ढील दी जा रही है। इस अवधि में आवश्यक सेवाओं तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बहाल रखा गया है । 20 अप्रैल के बाद सरकारी स्तर पर कुछ सेक्टर में रियायतें दी गई हैं तथा उसके अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं ,जिसका लॉक डाउन की अवधि में पालन करना आवश्यक है। साथ ही कुछ सेक्टर की सेवाओं को अभी बंद रखा गया है। बंद रहनेवाली गतिविधियां… घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा, ट्रेन, बस ,टैक्सी ,अंतरराज्यीय परिवहन(सुरक्षा एवं चिकित्सा कार्य को छोड़कर),औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां, शिक्षण ,प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान, आतिथ्य सत्कार की सेवाएं।सिनेमा हॉल , मॉल, जीम, बार पार्क सभा आदि।सभी सामाजिक, राजनैतिक, मनोरंजनात्मक, खेल गतिविधि परिसर, धार...
इग्नू के छात्रों के लिए ऑन लाइन असाइनमेंट की व्यवस्था, 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा के लिए ऑन लाइन फॉर्म…

इग्नू के छात्रों के लिए ऑन लाइन असाइनमेंट की व्यवस्था, 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा के लिए ऑन लाइन फॉर्म…

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ने के कारण इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की है।उक्त जानकारी देते हुए के सी टी सी कॉलेज अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि सत्रांत परीक्षा जून 2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना होता है जो भरा जा रहा है जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।साथ ही संबंधित पत्रों के लिए सत्रीय कार्य जमा करना अनिवार्य होता है। वर्तमान परिस्थितियों में अध्ययन केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा सत्रीय कार्य जमा करना विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं है। इसलिए विश्वविद्यालय ने अपने क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन सत्रीय कार्य जमा कराने की व्यवस्था की है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा से जुड़े हुए यानि के...
केसीटीसी कॉलेज में ऑन लाइन पढ़ाई की पहल,हेल्पलाइन नम्बर से छात्रों को मिलेगी मदद!

केसीटीसी कॉलेज में ऑन लाइन पढ़ाई की पहल,हेल्पलाइन नम्बर से छात्रों को मिलेगी मदद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।लॉक डाउन की अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए रक्सौल स्थित खेम चंद तारा चंद महाविधालय में ऑन लाइन पढ़ाई शुरू की गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 जयनारायण प्रसाद ने लॉक डाउन में छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित न होने देने के लिए ऑन लाइन पठन पाठन की व्यवस्था की है ।डॉ0 प्रसाद ने कॉलेज में नामांकित छात्र छात्राओं के लिये कॉलेज के प्राध्यापकों का हेल्पलाइन न0 एवं व्हाट्सएप न0 जारी कर दिया है। जिसमें विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्नों का उत्तर संबंधित प्राध्यापकों के मोबाइल न0 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं।फिलहाल,हेल्प लाइन नम्बर जारी की गई है।आने वाले समय मे ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पठन पाठन शुरू करने के प्रयास जारी हैं। डॉ0 जयनारायण प्रसाद, प्राचार्य (गणित विभाग)9430930585,डॉ0 राजीव पांडेय(मनोविज्ञान)8709787043,डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा(वनस्पति विज्ञान)9431429091...
गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए छतों पर दाना- पानी उपलब्ध कराने के लिए एबीवीपी ने चलाया अभियान !

गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए छतों पर दाना- पानी उपलब्ध कराने के लिए एबीवीपी ने चलाया अभियान !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर नित वर्ष की तरह इसबार पूरे देश में एक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कार्य "विकासार्थ विद्यालय" प्रकल्प द्वारा चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत छतों पर बरतनों में पानी और अनाज रखे जा रहे। रक्सौल इकाई में एसएफडी प्रमुख प्रशांत कुमार ने भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रक्सौल इकाई के कार्यकर्ता सहित जिले भर के कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि आप भी अपने आस पास या छत पर पंछी बचाओ अभियान के तहत पंछियो के लिए पानी और खाने के लिए कुछ सामग्री जैसे चावल का दाना ऐसे कुछ रखने की व्यवस्था करें। आपकी थोड़ी से प्रयास से पंछियो को जीवन दान मिल सकता है।इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। ...
‘कोविड 19 फैले ना,कोई भूखे सोए ना ‘नारे के साथ जागरूकता व राहत वितरण कार्य !

‘कोविड 19 फैले ना,कोई भूखे सोए ना ‘नारे के साथ जागरूकता व राहत वितरण कार्य !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।'कोविड -19 फैले ना,कोई भूखे सोए ना' के नारे के साथ रक्सौल के वार्ड नं 24 में जागरूकता सह राहत वितरण कार्य शुरू किया गया है।वार्ड पार्षद पति सुरेश चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत जरूरत मंद लोगों तक राशन समाग्री ,मॉस्क, हैंड सेनेटाइजर का निरन्तर वितरण किया जा रहा है।वहीं,आरोग्य सेतु एप्स के महत्व व उपयोग बताने के साथ ही लॉक डाउन के अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत दो -दो व्यक्ति का पांच टीम बना कर जरूरतमंदों की मदद की जा रही हैं। इस बाबत रक्सौल वार्ड नं 24 कोईरिया टोला की वार्ड पार्षद जयमंती देवी ने बताया कि यह अभियान लॉक डाउन अवधि तक निरन्तर जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि सभी लोंगो को अपने दायित्वों के निर्वहन व धैर्य के साथ राष्ट्रीय एकता का परिचय देने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि ...
“घर से जो तुम निकल कर बाहर जाओगे…कोरोना को तुम साथ मे ले कर घर आओगे…..!”

“घर से जो तुम निकल कर बाहर जाओगे…कोरोना को तुम साथ मे ले कर घर आओगे…..!”

नगर परिक्रमा, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।घर से बाहर जो तुम निकल कर जाओगे….करोना को तुम साथ मे ले कर घर में आओगे!"जैसे गीत-संगीत के माध्यम से नटराज सेवा संगम के कलाकार जब लोगों को जागरूक करने निकले ,तो,लोगों ने खूब स्वागत किया। कोरोना वायरस से बचाव को ले कर संस्था के नुक्कड़ नाटक को प्रेरणादायक बताते हुए नगर में खूब सराहा गया। इस नुक्कड़ नाटक में कोरोना वायरस बने फिरोज अहमद के रूप को देख कर लोग विस्मित थे।कोरोना के भयानक रूप से लोग सिहरते दिखे।बच्चे तो डर कर घर मे लुकते छिपते रहे। इस नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि कोरोना वायरस ने एक व्यक्ति को जकड़ रखा है।कोरोना संक्रमित व्यक्ति का रोल पूरण प्रसाद पटेल ने किया।जिसे संक्रमण ने जकड़ रखा है।उन्हें सर्दी खांसी व गला सूखने जैसे लक्षण दिख रहे हैं।वह बचने का प्रयास कर रहे हैं।लेकिन,जकड़न बढ़ता जा रहा है।इसी क्रम में यमराज बने संस्था के वरीय सदस्य व कलाकार...
प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर  द्वारा कोविड 19 को ले कर चलाया गया जागरूकता अभियान,किया गया हेल्थ कीट का वितरण !

प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर द्वारा कोविड 19 को ले कर चलाया गया जागरूकता अभियान,किया गया हेल्थ कीट का वितरण !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर के तत्वाधान में शहर के तुमड़िया टोला वार्ड संख्या 3 के नागरिकों को कोविड 19 (कोरोना) वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान लोगों को स्वच्छ रहने, लॉकडाउन का पालन करने और बहुत जरूरी हो तो बाहर जाने पर अपने से दूसरे व्यक्ति के बीच कम से कम 5 फिट की दूरी बनाये रखने और मास्क या गमछा का उपयोग हमेशा करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रयास संस्था की आरती कुमारी के द्वारा घर घर जा कर मास्क एवं हाथ धोने हेतु साबुन वितरण किया गया। उन्हें घर में रहने का निवेदन किया गया ।ताकि हमारे भारत में आए हुए कोरोना महामारी को रोका जा सके। टीम ने इस दौरान खास कर लोगों से अपने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित घर में रखने की अपील की । मौके पर प्रयास संस्था से राज गुप्ता, चाइल्ड लाइन से अमित कुमार, किरण कुमारी, रंजन किशोर मिश्रा एवं अजय कुमार तथ...
सीमा क्षेत्र में आँधी- तूफान ,बारिश व ओला वृष्टि से सहमे लोग,रबी फसलों को भारी क्षति!

सीमा क्षेत्र में आँधी- तूफान ,बारिश व ओला वृष्टि से सहमे लोग,रबी फसलों को भारी क्षति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।विश्व महामारी बने कोरोना वायरस के खतरे के बीच मौसम का बदला बदला मिजाज लोगों को डरा रहा है ।सीमा क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार आंधी तूफान ,बारिश और ओला वृष्टि से काफी क्षत्ति पहुची है।खतरा बिहार- नेपाल सीमा पर ज्यादा है।इसको ले कर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।लेकिन,इस बार आंधी पानी की रफ्तार डरा रही थी। https://youtu.be/6Q6GtfpztKQ इस क्रम में जहां सीमा से लगे नेपाल के तराई इलाके में फिर मौसम का कहर बरपा और काफी क्षत्ति हुई।वहीं, सीमाई शहर रक्सौल समेत इसके आस पास के इलाके में शुक्रवार को तेज आंधी व पानी के साथ हुई ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है । इससे जहां एक ओर किसानों के खेतों में लगी गेहूं, मसूर, मटर , खेसारी ,मक्का सहित दलहन व तेलहन समेत रवि फसल की भारी क्षति पहुंची है । वहीं आम व लीची के मंजरों का भी नुकसान पंहुचा है । बारिश से शहर...
आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा रक्सौल पीएचसी व उप डाक घर मे हैंड वाश व जागरूकता हेतु डिटॉल साबुन वितरित !

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा रक्सौल पीएचसी व उप डाक घर मे हैंड वाश व जागरूकता हेतु डिटॉल साबुन वितरित !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम की रक्सौल शाखा द्वारा कोरोना वाइरस से बचाव के लिए रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों एवं आशाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं हाथों को स्वच्छ रखने को लेकर प्रतीकात्मक रूप में डीटोल साबुन का वितरण किया।इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग रक्सौल संस्था बंगलोर शाखा से जुड़े रक्सौल आश्रम के संचालन मण्डल सदस्य रवि भरतिया, मनोज जालान, अंजय हलवासिया के साथ -साथ रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शरतचंद्र शर्मा, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ,डॉ सुनील कुमार, डॉ सेराज अहमद, डॉ मुराद आलम,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे. रवि भरतिया ने बताया की इसके साथ रक्सौल पोस्ट ऑफिस में भी डेटॉल साबुन को प्रतीकात्मक रूप में दिया गया।उन्होंने ये भी बताया की साबुन बाँटना कोई बड़ी बात नहीं है, हमने सिर्फ अस्पताल एवं पोस्ट ऑफ...
इग्नू के छात्रों के लिए ऑन लाइन असाइनमेंट की व्यवस्था, 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा के लिए ऑन लाइन फॉर्म!.

इग्नू के छात्रों के लिए ऑन लाइन असाइनमेंट की व्यवस्था, 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा के लिए ऑन लाइन फॉर्म!.

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ने के कारण इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की है।उक्त जानकारी देते हुए के सी टी सी कॉलेज अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि सत्रांत परीक्षा जून 2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना होता है जो भरा जा रहा है जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।साथ ही संबंधित पत्रों के लिए सत्रीय कार्य जमा करना अनिवार्य होता है। वर्तमान परिस्थितियों में अध्ययन केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा सत्रीय कार्य जमा करना विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं है। इसलिए विश्वविद्यालय ने अपने क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन सत्रीय कार्य जमा कराने की व्यवस्था की है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा से जुड़े हुए यान...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!