कोरोना मरीज मिलने के बाद रक्सौल में घोषित कण्टोमेन्ट जोन में 30 घर के 182 लोग सूचीबद्ध,अब होगा जांच के लिए सेंपलिंग !
रक्सौल।(vor desk )।हरिसिद्धि प्रखण्ड में पदस्थापित रक्सौल की एक युवती में कोविड 19 की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा ने सर्वे किया है। रक्सौल बाजार के वार्ड संख्या 12 में उक्त कोविड संक्रमित के आवासीय परिसर से जुड़े इलाके को कन्टमेंट जोन घोषित किया गया है ।साथ ही इस रोग को नही फैंलने देने और सन्दिग्ध मरीजो की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसको ले कर बुधवार को रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में डब्लू एचओ व यूनिसेफ की टीम ने इलाके का सर्वे किया।वहीं, संक्रमित मरीज के परिजनों को होम कोरेण्टाइन मे रहने व मरीज को अलग कमरे में रहने का निर्देश दिया,ताकि,कोई सम्पर्क में न आ सके।
इस क्रम में डब्लू एचओ के एफएम अनिल कुमार व यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार की टीम ने सर्वे किया।इस दौरान सुपरवाइजर देवेश कुमार मिश्रा,रूपेश क...









