Tuesday, September 8

रक्सौल आसपास

डीएसपी सागर कुमार झा ने विधानसभा चुनाव व पर्व को ले कर कड़ी चौकसी का दिया निर्देश!

डीएसपी सागर कुमार झा ने विधानसभा चुनाव व पर्व को ले कर कड़ी चौकसी का दिया निर्देश!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के नव पदस्थापित डीएसपी सागर कुमार झा ने कहा है कि सभी थानाध्यक्ष आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।यदि उल्लंघन की शिकायत मिलती, तो,दोषी लोगों पर कार्रवाई करें।शराब तस्करी व जाली नोट कारोबार पर नजर रखें।किसी तरह के आपराधिक वारदात से जुड़े लोगों को कोई छूट नही मिलनी चाहिए।कुर्की जब्ती व वारंटियों के लम्बीत मामले गिरफ्तारी करें। उन्होंने क्राइम मीटिंग में रक्सौल अनुमंडल के विभिन्न थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी के साथ बैठक के क्रम में शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को ले कर निर्देशित करते हुए कहा कि बॉर्डर पर कड़ी चौकसी जारी रखें। उन्होंने डीएसपी कक्ष में आयोजित क्राइम मीटिंग में विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी पर्व को ले कर क्षेत्र में शांति सुव्यवस्था सुनिश्चित करें।मौके पर रक्सौल इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार, हरैया ओपी थान...
आईसीपी रोड में बने गढ्ढों के कारण हो रही दुर्घटना, अनाज लदा ट्रक पलटा!

आईसीपी रोड में बने गढ्ढों के कारण हो रही दुर्घटना, अनाज लदा ट्रक पलटा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एक ओर काफी सँघर्ष के बाद आईसीपी चालू हुआ,लेकिन, वर्षात व बाढ़ के बाद इससे जुड़ी बाईपास सड़क में गढ्ढे बन जाने से आये दिन दुर्घटना हो रही है।इसी क्रम में रविवार को एक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। अनाज के बोरे गड्ढे में गिर पड़े । बताया गया कि रक्सौल आईसीपी से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर नेपाल जाने के क्रम में यह दुर्घटना हुई । बताया गया कि ट्रक पर लदा अनाज की बोरिया पानी में गिरने से काफी क्षति उठानी पड़ी। बता दे कि हर वर्ष यह सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त होती है।लेकिन,इसे सुरक्षित करने का कोई उपाय नही होता। फिलहाल, यह सड़क रक्सौल के विकास की पोल खोल रहा है। (रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
इग्नू के विभिन्न कोर्स में जुलाई सत्र के लिए एडमिशन अब 15 अक्टूबर 2020 तक

इग्नू के विभिन्न कोर्स में जुलाई सत्र के लिए एडमिशन अब 15 अक्टूबर 2020 तक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के विभिन्न कोर्स में जुलाई सत्र में एडमिशन अब 15 अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा।केसीटीसी कॉलेज रक्सौल में इग्नू अध्ययन केंद्र पर 275 विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। इसको लेकर इग्नू कार्यालय में प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से परेशान छात्र छात्राओं की सुविधा को लेकर इग्नू ने जुलाई सत्र में एडमिशन 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है ।इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा , सर्टिफिकेट एवं व्यवसायिक कोर्स के अलावा जीवन उपयोगी पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध है। कामकाजी लोग एवं छात्र-छात्राएं अपने मनपसंद के कोर्स में एडमिशन करा सकते हैं। प्रो0 सिन्हा ...
कृषि सुधार कानून से किसानों का एक देश एक बाजार का सपना  होगा पूरा: अश्विनी चौबे

कृषि सुधार कानून से किसानों का एक देश एक बाजार का सपना होगा पूरा: अश्विनी चौबे

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने आज किसानों के साथ किसान चौपाल कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि सुधार कानून से किसानों का ‘एक देश-एक बाजार’ का सपना भी पूरा होगा। अब देश का किसान अपनी उपज को कहीं भी, किसी को भी और किसी भी कीमत पर बेच सकने के लिए स्वतन्त्र हो गया है। इससे देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों के किसानों से बातचीत कर रहे थे।केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि दशकों तक किसानों को कानून की जंजीरों में जकड़कर रखने वाले लोग, आज किसानों को मिली आजादी से बेचैन होकर उनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कदम उठाए हैं। कृषि सुधार की वजह से किसानों...
रामगढ़वा स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से कट कर बुजुर्ग की मौत!

रामगढ़वा स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से कट कर बुजुर्ग की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk)। आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक अज्ञात 50 वर्षीय यात्री की मौत हो गयी । यह घटना शनिवार को देर शाम रामगढ़वा स्टेशन के लाइन नम्बर एक का है ।जिसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार दास ने दी है।उन्होंने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस जब रामगढ़वा स्टेशन से रक्सौल के लिए प्रस्थान कर गई। उसके बाद हो हल्ला पर मामला सार्वजनिक हुआ। इसकी सुचना जीआरपी सुगौली,आरपीएफ रक्सौल और थाना रामगढ़वा को दे दी गई है ।समाचार प्रेषित तक अज्ञात यात्री का शव एक नम्बर लाईन पर हीं पड़ी है। मृतक का चेहरा सावला रंग गंजी एवं लुंगी पहना हुआ हैं। चेहरा स्पष्ट नही दिखने से नाम और पता चल नही रहा हैं। ( रिपोर्ट:मुकेश कुमार ) ...
मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीटाई से मौत, मामले को ले कर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन!

मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीटाई से मौत, मामले को ले कर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम,जम कर हुआ बवाल ● पुलिस टीम ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय थाना क्षेत्र के जोकीयारी गांव में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर की कथित तौर पर जमकर की गई पिटाई से उसकी मौत हो गयी है।इस मामले को लेकर उग्र ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए विरोध किया। प्रशासनिक हस्तक्षेप से काफी मसक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया गया।इस दौरान मुखिया पति राम विनय सिंह व पुलिस को आक्रोश झेलना पड़ा। बावजूद, इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है किंतु इसे पुलिस नियंत्रण में बता रही है। इस संबंध में मृतक सुशील भारती के पिता जगदीश भारती ने पुलिस को आवेदन देकर खुलासा किया है कि गांधी जयंती के दिन शुक्रवार की शाम उसका बेटा सुशील उक्त...
बजरंग दल हिंदुस्तान के द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

बजरंग दल हिंदुस्तान के द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चंपारण की धरती से ही सत्याग्रह की शुरुवात हुई थी।जिसके बूते देश को आजादी मिली।गांधीजी के अहिंसा व आदर्शो के बूते ही देश दुनिया मे शांति व प्रगति सम्भव है। उक्त बातें बजरंग दल हिंदुस्तान के अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा ने गांधी जयंती के अवसर पर कही। साथ ही राज्य उपाध्यक्ष मानकेश्वर शर्मा उन्होंने कहा कि आज अहिंसा के महत्त्व व संरक्षण हेतु युवाओं के रचनात्मक व सकारात्मक कार्य के प्रति जागरूक व प्रेरित करने की जरूरत है।कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों द्वारा श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। वही सब ने भी गांधी जी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रेम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में रणजीत कुशवाहा अभिषेक बरनवाल,सुशील रौनियार, भैरव कुशवाहा, ओमकार कुमार, गोलू कुमार, संजीव प्रसाद मौजुद थे। ...
अंतराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी ने कैंडल जुलूस निकाल कर मनीषा के रेपिस्टों को फांसी देने की मांग की

अंतराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी ने कैंडल जुलूस निकाल कर मनीषा के रेपिस्टों को फांसी देने की मांग की

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )अंतर्राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी द्वारा कैंडिल जुलूस निकाल कर भारत की बेटी मनीषा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं उसके अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की गई। यह कार्यक्रम हिंदू वाहीनी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ।वाहिनी के जिला अध्यक्ष सुधांशु पांडे, जिला महा सचिव राहुल राज मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष अभिनव चौरसिया समेत मौजूद थे। ...
गांधी जयंती पर रक्सौल आईसीपी में स्वच्छता और पौधरोपण के साथ क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

गांधी जयंती पर रक्सौल आईसीपी में स्वच्छता और पौधरोपण के साथ क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk )।गांधी जयंती के अवसर पर रक्सौल के पनटोका स्थित आईसीपी परिसर मे आईसीपी के प्रबंधक विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में स्वच्छता व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमे विभिन्न स्कूल के छात्रों और आईसीपी के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पौधरोपण किया गया।इस दौरान क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें चयनित स्कुली छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर पुरष्कृत किया गया।स्कुली छात्र छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिर्ष प्रथम समेत अन्य प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। ...
विश्व शांति व मानव जीवन लिए राष्ट्रपिता  महात्मा गाँधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : रोहिणी शाह

विश्व शांति व मानव जीवन लिए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : रोहिणी शाह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
गाँधी जयन्ती के मौके पर रेलवे पार्क में भारत विकास परिषद ने किया वृक्षारोपण रक्सौल।(vor desk) अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश एवं दुनिया में शान्ति स्थापित हो सकती है तथा पर्यावरण के संरक्षण तथा स्वच्छता के भाव आत्मसात कर ही मानव जीवन का अस्तित्व रह सकता है। इसलिए वृक्षारोपण एवं स्वच्छता बेहद जरूरी है। उक्त बातें भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे पार्क में गाँधी जयन्ती समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपरिषद रक्सौल की उपसभापति रोहिणी शाह ने कही। श्रीमती शाह ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत विकास परिषद रक्सौल इकाई के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार परिषद द्वारा अपने स्थापना काल से ही कई कार्यक्रम संपादित किये गये हैं जो बेहद प्रशंसनीय है। जिसमें स्वास्थ्य शिविर लगाना, कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाना, मुफ्त दवा वितरण, जरूरतमंदों के बीच राशन व...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!